Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक लीक, फैंस हुए कनफ्यूज

‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक लीक, फैंस हुए कनफ्यूज

Uncategorized
मुंबई। फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। आलिया भट्ट का यह लुक थोड़ा 1960-1970 के दशक की याद दिलाता है। एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और अपने बालों को उस क्लासिक दौर वाला लुक दिया हुआ है। संजय लीला भंसाली की इस अपकमिंग फिल्म का दर्शकों का काफी वक्त से इंतजार है जिसमें आलिया भट्ट के अलावा रणबीर कपूर और विकी कौशल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। लेकिन आलिया का लुक देखकर अब फैंस उनके किरदार को लेकर कनफ्यूज हो गए हैं।क्या होगी लव एंड वॉर की कहानी? सोशल मीडिया पर काफी वक्त से चर्चा थी कि फिल्म का फर्स्ट लुक कब आएगा, लेकिन दर्शकों को आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक इस तरह देखने मिलेगा यह किसने सोचा था। बात मूवी की करें तो खबर है कि यह एक लव ट्राएंगल ड्रामा मूवी होगी जिसमें रणबीर कपूर और विकी कौशल एक एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। गॉसि...
फिल्मों का विलेन जिसने सलमान और संजय दत्त को सिखाई बॉडी बिल्डिंग…फिर हुआ अंत

फिल्मों का विलेन जिसने सलमान और संजय दत्त को सिखाई बॉडी बिल्डिंग…फिर हुआ अंत

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। फिल्म करण-अर्जुन में एक सीन है जब सलमान खान का किरदार रेसलिंग में एक्टर गेविन पैकर्ड को टक्कर देते दिखते हैं। इस सीन की शुरुआत में पहले तो सलमान खूब मार खाते हैं लेकिन अंत में जीत जाते हैं। गेविन जैसे शानदार बॉडी वाले एक्टर को स्क्रीन पर पीटना फैंस के लिए बड़ी बात थी। इस सीन के बाद सलमान खान अपनी बॉडी और एक्शन के लिए भी मशहूर हुए। लेकिन क्या आप जानते हैं गेविन के साथ क्या हुआ? फिल्मों में कुछ ही मिनट के लिए नजर आने वाले इस एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया। उनके खतरनाक एक्शन स्टाइल से तो हीरो भी डर जाते थे। फिल्मों में इतनी डरावनी छवि बनाने वाले एक्टर का अंत बुरा हुआ था।गेविन की फिल्में गेविन पैकर्ड ने सड़क, मोहरा, त्रिदेव, चालबाज़, इंसाफ, और खिलाड़ी जैसी फिल्मों में उनके किरदार ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया। अपनी फिटनेस से उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार, सुनील शेट्ट...
एक साथ फिल्म करेंगे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान? जानिए शर्त

एक साथ फिल्म करेंगे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान? जानिए शर्त

मनोरंजन
मुंबई। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और यूट्यूब सेंसेशन मिस्टर बीस्ट की एक वायरल तस्वीर से इंटरनेट पर धूम मचाने के बाद, भारतीय सिनेमा के ये तीनों सितारे एक बार फिर मंच पर साथ आए। तीनों ने सऊदी अरब के जॉय फोरम में ‘ईस्ट टू वेस्ट: द ग्लोबल राइज ऑफ बॉलीवुड’ के एक पैनल चर्चा में हिस्सा लिया। बातचीत के दौरान, एक खास विषय ने सबका ध्यान खींचा। उनसे सवाल किया गया कि क्या तीनों खान कभी किसी फिल्म में साथ काम करेंगे? इस पर शाहरुख खान ने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि अगर हम तीनों किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करते हैं, तो ये अपने आप में एक सपना होगा। उम्मीद है कि ये कोई बुरा सपना नहीं होगा! अगर हम तीनों साथ काम करते हैं तो ये एक सपना ही होगा। और इन शा अल्लाह, जब भी हमें कोई मौका और कहानी मिलती है, हम हमेशा बैठकर उस पर बात करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं इन दोनों को आदर्श मानता हूं। सच में, क्योंकि...
भारत के सबसे महंगे विज्ञापन में साथ आए रणवीर सिंह और लॉर्ड बॉबी

भारत के सबसे महंगे विज्ञापन में साथ आए रणवीर सिंह और लॉर्ड बॉबी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। रणवीर सिंह, बॉबी देओल और श्रीलीला चिंग्स शेजवान चटनी के एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। इस विज्ञापन फिल्म का एक ट्रेलर भी आया है। पूरा विज्ञापन 19 अक्टूबर को आएगा। चिंग्स का ये विज्ञापन भारत का सबसे महंगा विज्ञापन बताया जा रहा है। इस ऐड फिल्म का बजट कई फिल्मों के बजट से भी ज्यादा है। इस ऐड ट्रेलर को लोग बोल रहे हैं कि उन्हें लगा कि शायद यह कोई दमदार एक्शन फिल्म होगी।भारत का सबसे महंगा विज्ञापन इस ऐड फिल्म में एक्शन है, गाने हैं और खूब मसाला है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ है। यह विज्ञापन भारत का सबसे महंगा विज्ञापन बताया जा रहा है। ऐड फिल्म में वीएफएक्स और ग्रैंड सेट्स का इस्तेमाल किया गया है। ऐटली ने डायरेक्ट किया है विज्ञापन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की जवान डायरेक्ट करने वाले एटली कुमार ने इस ऐड फिल्म को बनाया है। इस फिल्म ...
जब भी हम भारत के करीब जाते हैं, पाक को डर लगता है; पूर्व अफगान सांसद

जब भी हम भारत के करीब जाते हैं, पाक को डर लगता है; पूर्व अफगान सांसद

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर डूरंड लाइन पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले में अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई है, जिनमें तीन स्थानीय क्रिकेटर भी शामिल हैं। इसके अलावा आठ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।अफगान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला उरगुन जिले में हुआ, जब स्थानीय क्रिकेटर शराना (पक्तिया प्रांत की राजधानी) में एक फ्रेंडली मैच खेलने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई बमबारी ने उनके गांव को निशाना बनाया।अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रद्द की पाकिस्तान यात्रा हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान में अगले महीने होने वाली टी20 त्रिकोणीय सीरीज से अपनी टीम को वापस लेने की घोषणा की। एसीबी ने शनिवार को सोशल मीड...
जेलेंस्की की जैकेट की तारीफ करने लगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ‘बहुत सुंदर है, स्टाइलिश लग रही’

जेलेंस्की की जैकेट की तारीफ करने लगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ‘बहुत सुंदर है, स्टाइलिश लग रही’

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगट । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने काले रंग का मिलिट्री स्टाइल वाला सूट पहना था, जिसे देखकर ट्रंप ने उनकी खूब तारीफ की। व्हाइट हाउस में हुई इस बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह अपने जैकेट में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। यह वास्तव में बहुत स्टाइलिश है। मुझे यह पसंद है।' उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह दूसरी बार है जब जेलेंस्की के कपड़ों ने ट्रंप का ध्यान खींचा, इससे पहले अगस्त में भी उन्होंने यूक्रेनी नेता के सूट की तारीफ की थी। फरवरी में वाशिंगटन दौरे के दौरान एक पत्रकार ने जेलेंस्की के मिलिट्री स्टाइल वाले हरे टी-शर्ट और पैंट पहनने पर सवाल उठाया था, जिसके बाद उन्होंने अगस्त में व्हाइट हाउस में सूट पहनकर सबको चौंका दिया। इस बार भी उन्होंने वही सूट चुना और जब एक पत्रकार ने...
सीजफायर का उल्लंघन हुआ तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम… हमास को US की चेतावनी

सीजफायर का उल्लंघन हुआ तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम… हमास को US की चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। गाजा (Gaza) में सीजफायर (Ceasefire) होने के बाद भी हमास (Hamas) शांत नहीं है। अमेरिका (America) ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर किसी भी प्रकार से युद्धविराम के समझौते का उल्लंघन होता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिका (America) को पता चला है कि हमास अपने ही लोगों पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। यानी वह गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों को निशाना बनाना चाहता है। अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि विश्वसनीय खुफिया रिपोर्ट्स में पता चला है कि हमास इस समझौते का उल्लंघन करना चाहता है और अब वह अपने ही लोगों को टारगेट करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने कहा, हमने समझौते की गारंटी लेने वाले देशों को भी इसकी जानकारी दे दी है। अगर हमास फिलिस्तीनी लोगों पर भी हमला करता है या फिर उन्हें परेशान करने के लिए कोई साजिश रचता है तो उसे गंभीर परिण...
बिहार चुनावः इंडिया अलायंस की बिना CM फेस के मैदान में उतरने की तैयारी… तेजस्वी के नाम पर असमंजस

बिहार चुनावः इंडिया अलायंस की बिना CM फेस के मैदान में उतरने की तैयारी… तेजस्वी के नाम पर असमंजस

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन (India Alliance) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के उतर सकता है, क्योंकि राजद की ओर से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम फेस (CM Face) घोषित करने की मांग पर कांग्रेस और सीपीआई-एमएल ने अभी तक स्पष्ट सहमति नहीं दी है। आरजेडी लंबे समय से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को गठबंधन का नेता घोषित करने पर जोर दे रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कोई ठोस बयान देने से परहेज किया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि तेजस्वी की अगुवाई में कोई अस्पष्टता नहीं है, क्योंकि वे विपक्ष के नेता और गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के प्रमुख हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार जारी है। सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद है, लेकिन कई सीटों पर महागठबंधन के भीतर ही लड़ाई की स्थ...
RBL बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा UAE का लेंडर.. प्रति शेयर 280 रुपये के भाव पर डील…

RBL बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा UAE का लेंडर.. प्रति शेयर 280 रुपये के भाव पर डील…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) के आरबीएल बैंक ( RBL Bank)में यूएई का दूसरा सबसे बड़ा लेंडर (UAE's Second Largest Lender)- एमिरेट्स NBD बैंक पीजेएससी (Emirates NBD Bank PJSC) बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा है। इसके लिए यूएई का लेंडर आरबीएल बैंक में 26,580 करोड़ रुपये (3 बिलियन डॉलर) निवेश पर सहमत हो गया है। यह निवेश प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रति शेयर ₹280 के भाव पर नई इक्विटी पूंजी जारी की जाएगी। ईटी की खबर के मुताबिक डील पर साइन किया जा चुका है। डील की प्रक्रिया में EY और JPMorgan सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में RBL बैंक में 22% हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों की है, जो इस बड़े पूंजी निवेश के बाद घट जाएगी। शुक्रवार को आरबीएल बैंक के शेयर ₹299.70 पर बंद हुए। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में 11% की बढ़त दर्ज की गई ...
धनतेरस पर जोहो के फाउंडर बोले- Gold निवेश नहीं… फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है…

धनतेरस पर जोहो के फाउंडर बोले- Gold निवेश नहीं… फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीते एक साल के दौरान गोल्ड (Gold Price) ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोने के भाव इस समय सातवें आसमान (Seventh Heaven) पर हैं। जिसकी वजह से जहां एक तरफ कई निवेशक काफी उत्साहित हैं। तो कुछ इसी तेजी में काफी सतर्कता दिखा रहे हैं। इस बीच धनतेरस (Dhanteras) के दिन जोफो (Zoho) के फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) का बयान गोल्ड पर आया है। उन्होंने शनिवार को सोने को लेकर कहा कि यह सिर्फ एक परंपरागत निवेश नहीं है। बल्कि सिस्टेमेटिक फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है। श्रीधर वेम्बू का बयान ऐसे दिन आया है जब बड़ी संख्या में भारतीय धनतेरस के दिन सोना खरीदते हैं। भारतीय परिवारों में सोना खरीदना इस दिन काफी शुभ माना जाता है। उनका बयान मार्केट में तेजी के बीच आया है। क्या कुछ लिखा है जोहो के फाउंडर नेएक्स पर श्रीधर वेम्बू पोस्ट करते हैं, “मुझे नहीं लगता है कि ...