Sunday, November 1खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

एकता कपूर ने धार्मिक पहचान को लेकर उठाए सवाल

एकता कपूर ने धार्मिक पहचान को लेकर उठाए सवाल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। निर्माता एकता कपूर ने बॉलीवुड में धार्मिक पहचान और हिंदू परंपराओं को लेकर होने वाली प्रतिक्रियाओं पर अपनी बात रखी है। उन्होंने सवाल उठाया कि पश्चिमी परंपराओं को सहजता से स्वीकार किया जाता है, लेकिन हिंदू रीति-रिवाजों और पौराणिक कथाओं को लेकर कई बार आपत्ति क्यों जताई जाती है। एकता ने अपनी फिल्म 'द वन' का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कहानियों पर खुलकर चर्चा करने में आखिर इतना संकोच क्यों है। उनके मुताबिक, इन कहानियों को भी मनोरंजन और रचनात्मक अभिव्यक्ति का हिस्सा माना जाना चाहिए। एकता ने अपने बचपन के अनुभव शेयर करते हुए बताया कि टीका-धागा पहनने पर उन्हें अजीब समझा जाता था और कई बार उनका मजाक भी उड़ाया जाता था। उन्होंने कहा कि अपने धर्म और धार्मिक पहचान को सार्वजनिक रूप से जाहिर करना उनके लिए आसान नहीं रहा। एकता के मुताबिक, टीका लगाना या अपनी धार्मिक परंपराओं का ...
सलमान अली और मोहम्मद दानिश की प्रस्तुति ने हिमेश रेशमिया को किया भावुक

सलमान अली और मोहम्मद दानिश की प्रस्तुति ने हिमेश रेशमिया को किया भावुक

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। संगीत की भावनात्मक ताकत एक बार फिर देखने को मिलेगी, जब गायक सलमान अली और मोहम्मद दानिश की जोड़ी लोकप्रिय गीत ‘मैं जहां रहूं’ प्रस्तुत करेगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो ‘इंडियन आइडल: लीजेंड्स रिटर्न’ के प्रीमियर एपिसोड में दोनों गायकों की यह प्रस्तुति जज हिमेश रेशमिया को उनके दिवंगत पिता की याद दिला देगी। गाने से जुड़ी पुरानी यादें ताजा होने पर हिमेश भावुक हो जाएंगे। प्रस्तुति के बाद हिमेश रेशमिया ने बताया कि यह गीत उनके पिता के पसंदीदा गानों में से एक था। लंबे समय बाद इस गीत को सुनकर उन्हें पिता के साथ बिताए पलों की याद आ गई। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता भले ही अब उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें हमेशा अपने करीब महसूस करते हैं। हिमेश ने सलमान अली और मोहम्मद दानिश की गायकी की सराहना करते हुए कहा कि इस गाने ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने अपने पिता को याद...
पिता-पुत्र के प्रेम की झलक दिखाते ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स

पिता-पुत्र के प्रेम की झलक दिखाते ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई । निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के निर्माताओं ने अब अरुण गोविल को राजा दशरथ और रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाने वाले नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते की झलक दिखाई गई है। एक पोस्टर में राजा दशरथ राम को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में राम नदी में अस्थि विसर्जन की रस्म निभाते दिख रहे हैं। दोनों दृश्य राम के जीवन से जुड़े भावुक क्षणों को सामने लाते हैं।कैलेंडर देखें पहले पोस्टर में राम घुटनों के बल बैठकर राजा दशरथ से आशीर्वाद लेते नजर आते हैं। यह दृश्य पिता-पुत्र के बीच प्रेम और विश्वास के साथ-साथ कर्तव्य और वचन की अहमियत को भी दर्शाता है। दूसरे पोस्टर में राम नदी के पानी में खड़े होकर अस्थि विसर्जन करते दिखाई देते हैं। प्राकृतिक दृश्यों के बीच फिल्माया गया यह भा...
विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल 15 साल बाद आएगा

विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल 15 साल बाद आएगा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने 'द डर्टी पिक्चर 2' बनाने की पुष्टि की है। पिछले कई वर्षों से वह इस सीक्वल पर विचार कर रही थीं, लेकिन कहानी को लेकर संतुष्ट होने के बाद ही आगे बढ़ना चाहती थीं।बातचीत के दौरान एकता ने कहा कि वह लंबे समय से फिल्म के दूसरे भाग की योजना बना रही थीं। अब उन्हें लगता है कि उनके पास ऐसी कहानी है, जिसे दर्शकों के सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने इसे अपनी प्रमुख फिल्मों में से एक बताते हुए कहा कि वह करीब 15 साल बाद इस फिल्म को बनाने की तैयारी में हैं। हालांकि, उन्होंने सीक्वल की कहानी और उसके किरदारों को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की। 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन ने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता से प्रेरित किरदा...
W.i.S.H. ने ‘कसूर’ और ‘दूरी’ से प्यार के दो पहलुओं को किया पेश

W.i.S.H. ने ‘कसूर’ और ‘दूरी’ से प्यार के दो पहलुओं को किया पेश

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। भारतीय गर्ल ग्रुप W.i.S.H. ने अपने नए गानों ‘कसूर’ और ‘दूरी’ के साथ संगीत की दुनिया में वापसी की है। समूह की चार सदस्य री, जो, सिम और सुची ने इन दोनों गानों के माध्यम से प्यार के अलग-अलग रंगों को सामने रखा है। एक ओर ‘कसूर’ किसी के आकर्षण का केंद्र बनने और उस एहसास का आनंद लेने की कहानी पेश करता है, वहीं ‘दूरी’ रिश्तों में बिछड़ने और भावनात्मक खालीपन के पहलू को सामने लाता है। ‘कसूर’ ऑडियो और वीडियो दोनों प्रारूपों में जारी किया गया है, जबकि ‘दूरी’ इस कहानी को अधिक गंभीर और आत्मचिंतन से जुड़ा आयाम देता है। मिकी मैकलियरी द्वारा तैयार ‘कसूर’ उस स्थिति को दर्शाता है, जब किसी को एहसास होता है कि दूसरा व्यक्ति उसके आकर्षण में पूरी तरह डूब चुका है। मस्ती, आत्मविश्वास और चुलबुले अंदाज से सजा यह गीत आकर्षण के शुरुआती दौर को बयां करता है। इसमें अपने प्रभाव को समझने और उस स्थिति का भरपूर आनं...
अमेज़न सेल में सेनहाइज़र के प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत तक छूट

अमेज़न सेल में सेनहाइज़र के प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत तक छूट

आर्थिक, लाइफस्टाइल
भोपाल। प्रीमियम ऑडियो उत्पाद बनाने वाली वैश्विक कंपनी सेनहाइज़र ने अमेज़न की आगामी सेल के दौरान अपने चुनिंदा उत्पादों पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। ग्राहक 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली सेल में कंपनी के चुनिंदा हेडफोन, माइक्रोफोन और इन-ईयर मॉनिटर्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे।मोमेंटम 4सेनहाइज़र के मोमेंटम 4 के साथ बेहतरीन ऑडियोफाइल साउंड का अनुभव करें। यह हेडफोन असाधारण आराम और सेनहाइज़र की सिग्नेचर हाई-फिडेलिटी ऑडियो क्वालिटी के लिए तैयार किया गया है। सेनहाइज़र के ऑडियोफाइल-प्रेरित 42 मिमी ट्रांसड्यूसर सिस्टम से लैस यह डिवाइस समृद्ध और स्पष्ट ध्वनि प्रदान करता है। इसके साथ एडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो आपके आसपास के माहौल के अनुसार अपने आप समायोजित हो जाती हैं। आप सेनहाइज़र स्मार्ट कंट्रोल ऐप के माध्यम से बिल्ट-इन ईक्यू, प्रीस...
सैमसंग की Galaxy Tab S12 सीरीज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 15 हजार रुपये तक की छूट और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ

सैमसंग की Galaxy Tab S12 सीरीज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 15 हजार रुपये तक की छूट और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ

आर्थिक, लाइफस्टाइल
गुरुग्राम। सैमसंग इंडिया ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी की यह नई टैबलेट सीरीज पतले डिजाइन, बेहतर प्रोसेसिंग क्षमता और गैलेक्सी एआई की सुविधाओं के साथ पेश की गई है। सीरीज के टैबलेट ग्रे और सिल्वर रंगों में उपलब्ध हैं। ग्राहकों को इनकी खरीद पर मल्टी-बाय ऑफर, बैंक कैशबैक, अपग्रेड बोनस और 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी के अनुसार, टैबलेट और चुनिंदा स्मार्टफोन की एक साथ खरीद पर 15,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा चुनिंदा वेअरेबल्स पर 15 प्रतिशत, प्रो कीबोर्ड कवर पर 30 प्रतिशत की छूट और 5,000 रुपये तक बैंक कैशबैक का लाभ मिलेगा। ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस भी दिया जाएगा। चुनिंदा बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों के माध्यम से 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा उपलब्ध होगी। बड़ी डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग क...
ममदानी ने 7 अक्टूबर की बरसी पर इजराइल पर लगाया ‘नरसंहार’ और ‘रंगभेद’ का आरोप

ममदानी ने 7 अक्टूबर की बरसी पर इजराइल पर लगाया ‘नरसंहार’ और ‘रंगभेद’ का आरोप

अंतरराष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने 07 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हुए हमास के हमले की तीसरी बरसी पर जारी बयान में हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए हमास की निंदा की। हालांकि, उनके बयान का बड़ा हिस्सा गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई की आलोचना पर केंद्रित रहा। ममदानी ने इजराइल पर गाजा में ‘जारी नरसंहार’ और ‘रंगभेद’ का आरोप लगाया। ममदानी ने कहा कि 07 अक्टूबर का दिन न्यूयॉर्क के अनेक लोगों के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि उस दिन हमास ने 1,100 से अधिक इजराइलियों की हत्या की और 251 लोगों को बंधक बनाया। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों और उनके मित्रों के दुख में वो शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने गाजा की स्थिति का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वहां इजराइली सरकार की कार्रवाई में 74,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 21,000 से अधिक ब...
संजय दत्त ने अपने बयान पर दी सफाई

संजय दत्त ने अपने बयान पर दी सफाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। अभिनेता संजय दत्त अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बढ़ते विवाद के बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बयान का संदर्भ स्पष्ट किया है।इतिहास संजय दत्त ने कहा कि उनका इरादा किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, उनका अपमान करने या अनादर करने का बिल्कुल नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी एक पूर्व निर्धारित बातचीत का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण माहौल बनाना था। अभिनेता ने अपने बयान को 'मुन्नाभाई' जैसी फिल्मों में दिखाए गए हास्य और व्यंग्य से जोड़ते हुए कहा कि उनका संदर्भ 'गांधीगिरी' की उस सोच से था...
संजय लीला भंसाली के साथ फिर काम करेंगी आलिया भट्ट, ‘इंशाअल्लाह’ पर नजर

संजय लीला भंसाली के साथ फिर काम करेंगी आलिया भट्ट, ‘इंशाअल्लाह’ पर नजर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट और निर्देशक संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ काम करने की तैयारी में हैं। दोनों लंबे समय से अटकी फिल्म 'इंशाल्लाह' को नए सिरे से बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह फिल्म पहली बार 2019 में सलमान खान के साथ घोषित की गई थी, लेकिन बाद में यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। अब फिल्म की कहानी और पटकथा में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं और इसे मौजूदा दौर के हिसाब से नए अंदाज में पेश करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली फिलहाल कास्टिंग तय करने से पहले फिल्म की कहानी पर दोबारा काम कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म में कुछ नए चेहरे नजर आने की संभावना है। सलमान खान फिलहाल अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जबकि शाहरुख खान की ओर से भी इस फिल्म के लिए अभी कोई अंतिम सहमति नहीं मिली है। ऐसे में निर्माताओं की नजर युवा कलाकारों पर भी हो सकती है। हालांकि, फिल्म की...