KBC होस्ट अमिताभ बच्चन ने X पर मांगी लोगों से माफी
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके लोगों से माफी मांगी है। रियलिटी टीवी शो KBC 17 के होस्ट अमिताभ बच्चन उस एपिसोड के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें केबीसी जूनियर में आए एक बच्चे ने उनसे बदतमीजी की। सोशल मीडिया पर दो धड़े बन चुके हैं, कुछ लोग जहां बच्चे को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उसकी परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच अब अमिताभ बच्चन की यह ताजा पोस्ट चर्चा का विषय बनी है जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स और शुभचिंतकों से माफी मांगी है।'माफी मांगना चाहता हूं उन सभी..'
लेकिन इससे पहले कि आप यह समझें कि मामला KBC वाले बच्चे से जुड़ा है, आपको बता दें कि बिग बी ने माफी उनके बर्थडे पर लोगों को प्रतिक्रिया नहीं दे पाने के लिए मांगी है। अमिताभ बच्चन ने अपनी X पोस्ट में लिखा, "सबसे पहले तो उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्होंने 11 अक्टूबर को ...









