Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Bigg Boss 19: सलमान के आगे नागिन बन पहुंची प्रियंका चाहर चौधरी


मुंबई। पिछले कई महीनों से टीवी की दुनिया की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर की नागिन फ्रंचाइजी की नई नागिन का इंतजार हो रहा था। अफवाह तो थी की बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रहीं प्रियंका चाहर चौधरी नागिन बनने वाली हैं। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सलमान खान के सामने पूरी दुनिया को अपनी नई नागिन प्रियंका से मिलवाया। एकता कपूर बिग बॉस 19 पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ एक टास्क परफॉर्म किया और फिर अपनी नई नागिन से मिलवाया। प्रियंका ने नागिन बन पहले एक शानदार डांस परफॉरमेंस दी और फिर सलमान के साथ मुलाकात।
नागिन बन करेंगी एंटरटेन
प्रियंका के लिए या बेहद खास पल था। उन्होंने बिग बॉस 16 से ही देशभर में पहचान बनाई थी। उस सीजन में वह टॉप 3 फाइनलिस्ट में शामिल थीं। अब तीन साल बाद उसी मंच पर एकता कपूर ने उन्हें टीवी की सबसे चर्चित और फ्रेंचाइजी नागिन का नया चेहरा बना कर पेश किया। प्रियंका को इस किरदार में देखकर फैंस खुश हैं। नागिन बनकर पहले मौनी रॉय, अदा खान, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, तेजस्वी प्रकाश जैसी एक्ट्रेस ऑडियंस के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अब प्रियंका से उम्मीदें हैं।
प्रियंका ने जताई खुशी
प्रियंका ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, “मुझे आज भी याद है जब बिग बॉस 16 में एकता मैम ने कहा था कि उन्होंने अपनी अगली नागिन ढूंढ ली है। आज जब उन्होंने वो वादा निभाया है, तो यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का पल है। नागिन सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक इमोशन है जो एक एक्ट्रेस की सीमाओं को परखता है।” उन्होंने आगे कहा, “इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। सलमान सर और लाखों ऑडियंस के सामने नागिन के रूप में सामने आना मानो किस्मत की लिखी कहानी हो। मैं कलर्स और बालाजी टेलीफिल्म्स की शुक्रगुज़ार हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।” अब नागिन के टेलीकास्ट होने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *