सलमान के द बैंग टूर के पोस्टर से गायब दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, फैंस ने पूछा- प्रेग्नेंट हैं…
मुंबई। बॉलीबुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाह काफी समय से आ रही है। हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया है। अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर एक बार फिर चर्चा में है खासकर सलमान खान के द बैंग टूर के नए पोस्टर के रिलीज होने के बाद। दरअसल, सोनाक्षी जो कई सालों से इस ग्रुप का हिस्सा हैं, वह नए पोस्टर में नजर नहीं आई हैं।
कौन हैं पोस्टर मेंटूर का जो नया पोस्टर आया है उसमें सलमान, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिस, मनीष पॉल, प्रभु देवा, सुनील ग्रेवर और स्टेबिन बेन नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी के पोस्टर में ना होने पर फैंस अब कई अनुमान लगा रहे हैं।लोगों के रिएक्शन
रेड्डिट पर एक ने लिखा, शायद सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं इसलिए वह इस बार टूर का हिस्सा नहीं हैं। एक ने लिखा कि रणवीर अलाहबादिया के पूरे पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने अपने पेट पर कुशन रखा था, हो सकता है वह प्रेग्नेंट...









