Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

धर्मेंद्र की 4 बेटियां, एक का हो गया है तलाक, आइए जानते हैं परिवार


मुंबई। धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में लोग उनके परिवार के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। आइए आपको दिग्गज एक्टर के चारों दामाद के बारे में बताते हैं कि वे कौन हैं और क्या करते हैं।
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। सनी और बॉबी के बारे में तो आप जानते हैं। आइए आपको उनकी बेटियों और उनके दामाद के बारे में बताते हैं।
पहली पत्नी

धर्मेंद्र ने महज 19 साल की उम्र में 1954 में प्रकाश कौर से पहली शादी की थी। प्रकाश ने शादी के बाद चार बच्चों (सनी, बॉबी, अजेता और विजेता) को जन्म दिया।
अजीता किरण चौधरी

अजीता देओल टीचर हैं। वह अमेरिका के एक स्कूल में साइकोलॉजी पढ़ाती हैं। अजीता की शादी किरण चौधरी नामक इंडियन-अमेरिकन डेंटिस्ट से हुई है। अजीता और किरण दो बेटियां हैं- निकिता और प्रियंका चौधरी।
विजेता विवेक गिल

धर्मेंद्र की प्रोडक्शन कंपनी विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड का नाम उनकी बेटी विजेता के नाम पर रखा गया है। विजेता की शादी विवेक गिल से हुई है। विजेता और विवेक के बेटे का नाम साहिल और बेटी का नाम प्रेरणा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजेता अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। वह राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं।
धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1980 में शादी कर ली। प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को तलाक देने से इनकार कर दिया, तो धर्मेंद्र ने भी दूसरी शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया। शादी के बाद हेमा ने ईशा और अहाना को जन्म दिया।
ईशा देओल

साल 2012 में ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। भरत अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर आरजी बैंगल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाते हैं। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। दोनों ने शादी के 12 साल बाद अलग होने का निर्णय लिया और साल 2024 में तलाक ले लिया।
अहाना वैभव वोहरा
हेमा की छोटी बेटी अहाना देओल की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन वैभव वोहरा से हुई है। दोनों की दो जुड़वां बेटियां- अस्त्रिया- आदिया और एक बेटा- डेरियन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *