Monday, November 2खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने ढाई घंटे में किया था यह सीन, फिर मिला था परफेक्ट शॉट

अमिताभ बच्चन ने ढाई घंटे में किया था यह सीन, फिर मिला था परफेक्ट शॉट

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आज पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने भारतीय सिनेमा जगत को एक लंबा सफर तय करते हुए देखा है और अपने काम से बॉलीवुड को एक अलग ही पायदान पर लेकर गए हैं। हर सीन को बड़े एफर्टलेस तरीके से कर दिखाने वाले अमिताभ बच्चन का एक सीन ऐसा भी था जिसे करने में उन्हें कई घंटे लगे थे। अमिताभ बच्चन ने इस सीन को करने में 45 टेक लिए थे। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की साल 1984 में आई फिल्म 'शराबी' की जिसे खूब पसंद किया गया था।अमिताभ ने दिए थे 45 बार रीटेक जया प्रदा, ओम प्रकाश, प्राण और सुरेश ओबेरॉय जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के एक सीन को करने में अमिताभ बच्चन की हालत खराब हो गई थी। दरअसल डायरेक्टर प्रकाश मेहरा को एक सीन बहुत परफेक्ट तरीके से चाहिए था। इस सीन को बहुत नैचुरल तरीके से करने में अमिताभ बच्चन को 45 रीटेक करने पड़े थे। अमिताभ बच्चन बार-बार यह सीन तब तक करत...
Bigg Boss 19: गौरव के ये 2 कंटेस्टेंट हैं असली कम्पटीशन, आकांक्षा ने गौरव को दी ये एडवाइस

Bigg Boss 19: गौरव के ये 2 कंटेस्टेंट हैं असली कम्पटीशन, आकांक्षा ने गौरव को दी ये एडवाइस

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बोस 19 (Bigg Boss 19) में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। कंटेस्टेंट के घर से उनके घरवाले आ रहे हैं। पहले कुनिका के बेटे अयान और फिर अश्नूर के पिता गुरमीत के बाद मंगलवार के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा आई थीं। करीब तीन महीने बाद आकांक्षा को अपने सामने देख गौरव खुश और इमोशनल दिखे। इस दौरान पत्नी आकांक्षा ने सभी से मुलाकात की और गौरव को गेम में आगे बढ़ने की सलाह दी। आकांक्षा ने ये भी बताया कि उनका गेम कैसा चल रहा है और उन्हें अब क्या करना चाहिए। आकांक्षा ने गौरव को दी ये एडवाइसआकांक्षा ने गौरव से कहा कि अब उन्हें थोड़ा मतलबी बनकर अपने लिए खेलना चाहिए और अब सेफ खेलना बंद करना होगा और आगे आकर अपनी पर्सनालिटी दिखानी होगी। उन्होंने बिना मक्खन लगाए कहा कि अब उन्हें और ज्यादा कम्पटीशन की भावना के साथ खेलना चाहिए। आकांक्षा के मुताबिक अमाल और फरहाना भट्ट उनके असली कम्पटीशन है...
डेब्यू के बाद अहान के हाथ से निकलीं कई फिल्में? सुनील शेट्टी के बेटे ने अब खुलकर बताया सच

डेब्यू के बाद अहान के हाथ से निकलीं कई फिल्में? सुनील शेट्टी के बेटे ने अब खुलकर बताया सच

मनोरंजन
नई दिल्ली। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने चार साल पहले फिल्म तड़प के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह साजिद नाडियाडवाला की सनकी मूवी में नजर आने वाले थे. हालांकि, यह फिल्म बन नहीं पाई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अहान के ज्यादा एंटॉराज (स्टाफ या फिर टीम का खर्चा) के कारण उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई. अब इस मामले में अहान शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच का खुलासा कर दिया है. अहान शेट्टी ने कहा, ‘मुझे पता है कि मेरे बारे में ऐसे आर्टिकल लिखे गए थे, जिनमें कहा गया कि मेरी एंटॉरज कॉस्ट बहुत ज्यादा है और इसी वजह से कुछ फिल्में नहीं बन पाईं. लेकिन इनमें से कुछ भी सच नहीं था. मुझे यह पता था. मेरे करीबी लोगों को पता था और मेरे प्रोड्यूसर्स को भी पता था. लेकिन इस इंडस्ट्री में आपको थोड़ी मोटी चमड़ी वाला होना पड़ता है.’हर किसी का अपनी राय देने का हकअहान शेट्टी ने अपनी ...
Bigg Boss 19: सलमान की फटकार के बाद इसे मिले सबसे ज्यादा वोट, बना नंबर-1

Bigg Boss 19: सलमान की फटकार के बाद इसे मिले सबसे ज्यादा वोट, बना नंबर-1

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर दर्शकों को लेकर काफी बज बना हुआ है। शो में हर कोई अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। शो के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं।वीक 12 के टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं ऐसे में हर किसी की धड़कने इस बात को लेकर तेज हैं कि क्या उनका फेवरेट कंटेस्टेंट विनर बनेगा या फिर टॉप 3 में अपनी जगह बनाएगा। ऐसे में अब इस वीक 12 के टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें ट्विटर पर सबसे ज्यादा वोट मिले।फरहाना भट्ट सलमान खान से हर बार वीकेंड का वार में डांट खाने वाली फरहाना भट्ट ने इस वीक पूरा गेम बदल कर रख दिया। फरहाना वीक 12 में गौरव खन्ना को पीछे कर टॉप पर पहुंच गई हैं।गौरव खन्ना टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना जो बीते कुछ हफ्तों से नंबर वन थे वो इस वीक दूसरे नंबर हैं।अशनूर कौर टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर इस वीक तीसरे पर है...
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने जीता पति पत्नी और पंगा का खिताब

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने जीता पति पत्नी और पंगा का खिताब

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टीवी पर पिछले तीन महीनों से ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले शो धमाल विद पति पत्नी और पंगा को अपना विनर कपल मिल गया है। फाइनल में पॉपुलर गुरमीत और देबिना को टक्कर देते हुए रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इस शो के विनर बने। इस शो में सभी कपल ने खुलकर अपने रिश्ते पर बात की। मस्तीभरे टास्क ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। अब ये शो विनर कपल के नाम का एलान करने के बाद खत्म हो गया है। शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने होस्ट किया था।रुबीना और अभिनव बने विनरफिनाले के मौके पर सभी कपल्स एक बार फिर दूल्हा–दुल्हन की थीम में नजर आए। इसी दौरान एलान हुआ कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने इस सीजन की ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी है’। दोनों के हाथ में जीत की ट्रॉफी दी गई। दूसरी तरफ, दमदार परफॉर्मेंस देने के बावजूद गुरप्रीत और देबिना खिताब जीतने में पीछे रह गईं। हालांकि उन्होंने पूरे सीजन में अपनी स्ट्रॉन्ग बॉन...
‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा की फीस सुन चकरा जाएगा दिमाग, महेश बाबू भी कम नहीं …

‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा की फीस सुन चकरा जाएगा दिमाग, महेश बाबू भी कम नहीं …

मनोरंजन
मुंबई। फिल्म निर्माता एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आगामी मेगास्टार फिल्म 'वाराणसी' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में पहली उन्होंने 'वाराणसी' के लिए पहली बार महेश बाबू के साथ हाथ मिलाया है। मूवी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। कल यानी शनिवार को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में भव्य टाइटल लॉन्च इवेंट हुआ, जहां फिल्म के नाम की घोषणा की गई। मूवी का नाम 'वाराणसी' हैं। प्रियंका 'वाराणसी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में हर कोई प्रियंका, महेश बाबू और मूवी के कलाकारों को दी गई फीस जानने के लिए एक्साइटेड हैं। तो चलिए जानते हैं? इस फीस के साथ प्रियंका बनीं सबसे महंगी एक्ट्रेसप्रियंका चोपड़ा पहली बार फिल्ममेकर एसएस राजामौली के साथ 'वाराणसी' में काम करेंगी। पहले इसका नाम SSMB29 रखा गया था। कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने इस फिल्म के लिए 30 करोड...
शर्लिन चोपड़ा ने निकलवाए अपने 825 ग्राम के ब्रेस्ट सिलीकॉन, देखकर चौक गए फैंस…

शर्लिन चोपड़ा ने निकलवाए अपने 825 ग्राम के ब्रेस्ट सिलीकॉन, देखकर चौक गए फैंस…

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में अब शर्लिन अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में शर्लिन ने बताया था कि वो ब्रेस्ट इम्लांट हटाने वाली हैं। वहीं, अब उन्होंने न सिर्फ ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवा दिया बल्कि, अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए 825 ग्राम का ये सिलिकॉन ढोना कितना मुश्किल होता जा रहा था। शर्लिन चोपड़ा वीडियो में कहती हैं, 'ये भारी बोझ मेरे सीने से अब पूरी तरह से हट चुके हैं। इनमें से प्रत्येक 825 ग्राम के थे। इनको हटाने के बाद मैं तितली की तरह हल्का महसूस कर रही हूं। देश के युवा पीढ़ी से मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रभाव में आकर एक्सटर्नल वैलिडेशन के लिए अपने...
राजनीति करनी पड़ी भारी, चुनाव आयोग ने नीतू चंद्रा को SVEEP आइकॉन पद से हटाया

राजनीति करनी पड़ी भारी, चुनाव आयोग ने नीतू चंद्रा को SVEEP आइकॉन पद से हटाया

मनोरंजन, राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन टीवी चैनलों पर राजनीतिक बातें करने का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा को बिहार में मतदाता जागरण के स्वीप आइकॉन पद से हटा दिया है। आयोग ने नीतू चंद्रा, पंकज झा, चंदन राय और क्रांति प्रकाश को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप आइकॉन नाम से एक तरह का ब्रांड एंबैसडर बनाया था। रिजल्ट के दिन समाचार चैनल पर पर नीतू चंद्रा जंगलराज की बातें करती नजर आईं थीं। नीतू ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह की भी तारीफ की थी और डबल इंजन से बिहार में विकास पर अपनी बात रखी थी। आयोग ने उन्हें हटाते हुए लिखी चिट्ठी में कहा है कि इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठ सकता है। स्वीप आइकॉन के तौर पर नीतू चंद्रा ने चुनाव आयोग की तरफ से 18 जिलों में अलग-अलग तरह के...
‘खतरों के खिलाड़ी’ में बुरी तरह घायल हुईं तेजस्वी, बीच में छोड़ना पड़ा रियलिटी शो

‘खतरों के खिलाड़ी’ में बुरी तरह घायल हुईं तेजस्वी, बीच में छोड़ना पड़ा रियलिटी शो

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आजकल कई सारे रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं. उन्हें जल्द कलर्स टीवी के हिट कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ' सीजन 3 में अपने पार्टनर करण कुंद्रा संग देखा जाएगा. तेजस्वी इससे पहले 'बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे सुपरहिट रियलिटी शो में भी थीं, जहां उन्हें काफी पसंद किया गया था. रियलिटी शो के दौरान बुरी तरह घायल हुईं तेजस्वीतेजस्वी 'बिग बॉस 15' की विनर थीं. उनकी जर्नी शो में काफी बेहतरीन थी. इससे पहले वो रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी थीं, जहां उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद की गई. लेकिन तेजस्वी को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा था क्योंकि वो गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं. शो में एक स्टंट परफॉर्म करते वक्त, तेजस्वी की आंख के पास ब्लड वेसल्स फट गए थे, जिसके चलते उन्हें तुरंत शो से बाहर होना पड़ा. भारती सिंह के पॉडकास्ट पर एक्ट्रेस ने इस पूरे ह...
नोरा फतेही ने ड्रग सिंडिकेट मामले पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

नोरा फतेही ने ड्रग सिंडिकेट मामले पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के साथ नोरा का नाम भी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ड्रग पार्टियों की जांच में सामने आया है। अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नाम जुड़ते ही नोरा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में अब नोरा ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं नोरा ने क्या कहा? मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहींनोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस नोट में नोरा ने ट्रोलर्स पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, 'मैं पार्टियों में नहीं जाती। मैं लगातार काम कर रही हूं। मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं। मैं खुद के ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती। अगर मैं छुट्टी लेती हूं, तो अपने दुबई वाले घर या फिर करीबी लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं..।' ...