Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने जीता पति पत्नी और पंगा का खिताब


मुंबई। टीवी पर पिछले तीन महीनों से ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले शो धमाल विद पति पत्नी और पंगा को अपना विनर कपल मिल गया है। फाइनल में पॉपुलर गुरमीत और देबिना को टक्कर देते हुए रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इस शो के विनर बने। इस शो में सभी कपल ने खुलकर अपने रिश्ते पर बात की। मस्तीभरे टास्क ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। अब ये शो विनर कपल के नाम का एलान करने के बाद खत्म हो गया है। शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने होस्ट किया था।
रुबीना और अभिनव बने विनर
फिनाले के मौके पर सभी कपल्स एक बार फिर दूल्हा–दुल्हन की थीम में नजर आए। इसी दौरान एलान हुआ कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने इस सीजन की ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी है’। दोनों के हाथ में जीत की ट्रॉफी दी गई। दूसरी तरफ, दमदार परफॉर्मेंस देने के बावजूद गुरप्रीत और देबिना खिताब जीतने में पीछे रह गईं। हालांकि उन्होंने पूरे सीजन में अपनी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग और फनी नोकझोंक से ऑडियंस का दिल जीता।
शो ने जीता ऑडियंस का दिल

इस शो में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के अलावा हिना खान और रॉकी जैसवाल, अविका गोर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी और ममता लहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार, स्वरा भास्कर और फहद अहमद, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार नजर आए थे। शो के दौरान इन सभी कंटेस्टेंट के बीच गहरा रिश्ता देखा गया। इसी शो के दौरान अविका और मिलिंद ने शादी की थी। वहीं हिना और रॉकी जैसवाल ने भी शो की शुरुआत के समय एक सेरेमनी एक दूसरे को अपना हमसफर चुना था। ये सीजन हमेशा ऑडियंस के लिए खास रहने वाला है। खासकर इन जोड़ियों के बीच होने वाली मस्तीभरी नोक–झोंक याद आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *