Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

खेल

फ्रेंच ओपन 2026 : 24 मई से रोलां गैरोस में शुरू होगा टूर्नामेंट, आज निकलेगा ड्रॉ

फ्रेंच ओपन 2026 : 24 मई से रोलां गैरोस में शुरू होगा टूर्नामेंट, आज निकलेगा ड्रॉ

खेल
नई दिल्ली। फ्रेंच ओपन 2026 के सिंगल्स मुकाबलों का मुख्य ड्रॉ गुरुवार, 21 मई को पेरिस में आयोजित किया जाएगा। ड्रॉ समारोह स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार यह शाम 5:30 बजे से होगा। इस साल फ्रेंच ओपन 24 मई से 7 जून तक रोलां गैरोस में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ड्रॉ समारोह का सीधा प्रसारण फ्रेंच ओपन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। भारत में टूर्नामेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड पर उपलब्ध रहेगी। इस बार फ्रेंच ओपन की कुल इनामी राशि में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। कुल पुरस्कार राशि 6 करोड़ 17 लाख यूरो से अधिक रखी गई है। पुरुष और महिला एकल वर्ग के विजेताओं को 28 लाख यूरो की पुरस्कार राशि मिलेगी। एकल वर्ग में रैंकिंग अंक इस बार पुरुष एकल वर्ग के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज चोट के का...
ओलंपिक पदक विजेताओं को अब आठ करोड़ रुपये, रवींद्र सरोवर स्टेडियम में बनेगा अंतरराष्ट्रीय ट्रैक

ओलंपिक पदक विजेताओं को अब आठ करोड़ रुपये, रवींद्र सरोवर स्टेडियम में बनेगा अंतरराष्ट्रीय ट्रैक

खेल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सरकार बदलते ही खेल क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं के तहत ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब भारी नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य के खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने मंगलवार को अपने कार्यालय में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आठ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले यह राशि 25 लाख रुपये थी। वहीं रजत पदक विजेताओं को छह करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को चार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। खेल मंत्री ने कहा कि केवल ओलंपिक ही नहीं, बल्कि एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व चैंपियनशिप के विजेताओं के लिए भी पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया को ...
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

खेल
नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। आईपीएल 2026 में रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 194 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें बनी हुई हैं, जबकि राजस्थान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी तेज गति से रन जुटाए, लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 26 गेंदों पर 51 रन बनाकर तेज अर्धशतक जमाया। युवा बल्लेबाज वैभव ...
आईपीएल 2026 प्लेऑफ समीकरण: बेंगलुरु पहुंची अंतिम-4 में, बाकी सात टीमों के बीच कड़ी जंग

आईपीएल 2026 प्लेऑफ समीकरण: बेंगलुरु पहुंची अंतिम-4 में, बाकी सात टीमों के बीच कड़ी जंग

खेल
नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जबरदस्त जंग जारी है। वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बेंगलुरु की टीम अब शीर्ष-दो में जगह बनाने की मजबूत दावेदार है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देती है या फिर गुजरात को मात देती है, तो बेंगलुरु का शीर्ष-दो में रहना लगभग तय हो जाएगा। यदि बेंगलुरु अपने अंतिम लीग मुकाबले में हैदराबाद को हराती है, तो टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर समाप्त करेगी। गुजरात टाइटंस गुजरात के पास अंतिम-4 में पहुंचने का शानदार मौका है। टीम अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई को हराकर स्थिति मजबूत कर सकती है। यदि हैदराबाद अप...
फीफा विश्व कप 2030 तक ब्राजील के कोच बने रहेंगे कार्लो एंसेलोटी

फीफा विश्व कप 2030 तक ब्राजील के कोच बने रहेंगे कार्लो एंसेलोटी

खेल
साओ पाउलो, 08 मई (हि.स.)। ब्राजील फुटबॉल टीम के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी को 2030 फीफा विश्व कप तक पद पर बनाए रखने की तैयारी पूरी हो चुकी है। ब्राजील फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इटली के दिग्गज कोच कार्लो एंसेलोटी ने पिछले वर्ष ब्राजील टीम की कमान संभाली थी। उनके मार्गदर्शन में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने 2026 फीफा विश्व कप के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया, जिसकी मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से करेंगे। 66 वर्षीय एंसेलोटी इससे पहले रियल मैड्रिड, एसी मिलान और चेल्सी जैसे बड़े क्लबों को कोचिंग दे चुके हैं। उनके मौजूदा अनुबंध को बढ़ाने को लेकर पिछले कई महीनों से सीबीएफ के साथ बातचीत चल रही थी। सीबीएफ अध्यक्ष समीर शाउद ने फोर्टालेजा में आयोजित फुटप्रो एक्सपो सम्मेलन में कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि विश्व कप से पहले एंसेलोटी के नए अ...
मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के 10 खिलाड़ियों का हुआ भारतीय अंडर-18 टीम में चयन

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के 10 खिलाड़ियों का हुआ भारतीय अंडर-18 टीम में चयन

खेल, मध्य प्रदेश
भोपाल! भारत और आस्ट्रेलिया के बीच भोपाल में आयोजित होने वाली अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय पुरुष एवं महिला टीमों की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला के लिए मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, भोपाल के कुल 10 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। भारतीय अंडर-18 पुरुष टीम में अकादमी के गोलकीपर आयुष रजक, डिफेंडर अंश बहुत्रा और करण गौतम, मिडफील्डर अवि माणिकपुरी तथा फॉरवर्ड खिलाड़ी सिद्धार्थ बेन और गाज़ी खान को स्थान मिला है। वहीं भारतीय अंडर-18 महिला टीम में अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों स्नेहा दावड़े, गोलकीपर महक परिहार, नम्मी गीताश्री और नौशीन नाज़ का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों के चयन से अकादमी में खुशी और उत्साह का माहौल है। भोपाल में होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-18 हॉकी सीरी...
पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल…. बोले- PM मोदी ने सौंपी 2036 ओलंपिक की जिम्मेदारी

पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल…. बोले- PM मोदी ने सौंपी 2036 ओलंपिक की जिम्मेदारी

खेल, पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले सियासत में और ज्यादा गर्माहट बढ़ गई है। ऐसे में अब भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Former Indian Tennis star Leander Paes) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मुझे युवाओं और खेल के लिए काम करने का एक स्पष्ट दृष्टिकोण दिया। उन्होंने मुझे 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए भारत की दावेदारी से जुड़ी जिम्मेदारी दी है। मुझे इस देश में ओलंपिक लाने के लिए एक टीम के साथ कड़ी मेहनत करनी है। पेस ने यह बात शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें युवाओं और खेलों के लिए काम करने का साफ विजन दिया है। अब उनका लक्ष्य है कि एक मजबूत टीम के साथ मिलकर भारत को 2036 ओलंपिक की म...
आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल की नीलामी, सबसे महंगे 15 लाख में बिके आशुतोष शर्मा

आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल की नीलामी, सबसे महंगे 15 लाख में बिके आशुतोष शर्मा

खेल, मध्य प्रदेश
इंदौर। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) के आगामी सीजन के लिए मंगलवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। आईपीएल की दर्ज पर हुई इस नीलामी में आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं, दूसरे नंबर पर अक्षत रघुवंशी हैं, जिन्हें रीवा जगुआर ने 13.80 लाख रुपये कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा को मिली। अनिकेत को भोपाल लेपर्ड्स ने 13 लाख 20 हजार रुपये में खरीदा। शिवांग कुमार को बुंदेलखंड बुल्स ने 13 लाख कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख और शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख रुपये में खरीदा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ऑक्शनियर चारू शर्मा ने नीलामी की प्रक्रिया शुरू की। नीलामी में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएश...
IPL 2026: विराट ने मैच जीतने के बाद फ्लाइंग किस दी… अनुष्का ने भी ऐसे ही दिया जवाब

IPL 2026: विराट ने मैच जीतने के बाद फ्लाइंग किस दी… अनुष्का ने भी ऐसे ही दिया जवाब

खेल, मनोरंजन
बेंगलुरु। विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर खेल रहे हों और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) उनकी हौसलाअफजाई के लिए स्टैंड्स में हों, ऐसा पिछले कई सालों में बहुत कम हुआ है। हालांकि, आईपीएल 2026 के पहले मैच में दोनों साथ में दिखे। विराट कोहली आरसीबी (RCB) के लिए मैच खेल रहे थे, जबकि अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में टीम और अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थी। ऐसे में क्यूट मोमेंट तो फिर बनना ही था। विराट कोहली ने मैच फिनिश (Match finish.) करने के बाद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी, जबकि अनुष्का ने भी पलटकर ऐसा ही जवाब दिया। दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी को जीत मिली और विराट कोहली नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर मैच खत्म करने के...
IPL 2026 की शुरुआत आज से…., पहला मैच RCB और SRH के बीच, विराट कोहली-ईशान किशन होंगे आमने-सामने

IPL 2026 की शुरुआत आज से…., पहला मैच RCB और SRH के बीच, विराट कोहली-ईशान किशन होंगे आमने-सामने

खेल
बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) के 19वें सीजन का आगाज शनिवार (28 मार्च) को होने जा रहा है. इस सीजन का ओपनर मुकाबला (Opener match) डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore-RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad.-SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जहां फैन्स को छक्के-चौके की बारिश देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर रहेंगी, जो काफी दिनों बाद मैदान पर उतरेंगे. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के कैप्टेंसी की भी परीक्षा होगी. ईशान नियमित कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने के चलते शुरुआती मैचों मे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने जा रहे हैं. सनराइजर्स हैद...