Delhi: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में हुए धमाके
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के रोहिणी (Rohini) में शुक्रवार देर रात रिठाला मेट्रो स्टेशन (Rithala Metro Station) के पास कई झोपड़ियों में भीषण आग (Huge fire in Huts.) लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 29 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। फिलहाल इस घटना में एक बच्चे के घायल होने की खबर है, लेकिन किसी और के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
दिल्ली फायर ऑफिसर एस.के. दुआ ने बताया, "हमें जानकारी मिली थी कि रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झुग्गियों में आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। कुल 29 फायर टेंडर मौके पर हैं और आग अब काबू में है। खबर है कि एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। किसी और के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।''
कई LPG सिलेंडर फटने से आग लोगों में फैली दहशतजानक...









