Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

Prayagraj : स्वामी नारायण मंदिर का 3 मंजिला हिस्सा भरभराकर गड्ढे में गिरा…

Prayagraj : स्वामी नारायण मंदिर का 3 मंजिला हिस्सा भरभराकर गड्ढे में गिरा…

राज्य, राष्ट्रीय
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज (Confluence City Prayagraj) में शुक्रवार देर रात बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां स्वामी नारायण मंदिर (Swaminarayan Temple) का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गड्ढे में जा गिरा. तेज आवाज के साथ हुए हादसे से आस-पास के लोग दहशत में आ गए.‌ ऐसा लगा जैसे कोई आस-पास बड़ा विस्फोट हुआ है, लेकिन जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि स्वामी नारायण मंदिर का एक हिस्सा धराशाई हो चुका है। दरअसल, मंदिर के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है. बताया जा रहा है कि इसी निर्माण कार्य के चलते बगल में गड्ढा खोदा. बारिश के चलते गड्ढे में पानी भर जाता था. पिछले तीन-चार महीने से निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन इन दिनों बारिश के चलते निर्माण कार्य बंद था. आशंका जताई जा रही है कि गड्ढे की वजह से मंदिर में बने कमरे की नींव कमजोर हो गई थी. इससे देर रात उसी गड्ढे में मंदिर का तीन मंजिला हिस...
MP: .ग्वालियर में बारिश से सड़कों पर भरा घुटनों तक पानी… उसी में धरने पर बैठे विधायक

MP: .ग्वालियर में बारिश से सड़कों पर भरा घुटनों तक पानी… उसी में धरने पर बैठे विधायक

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) के शंकरपुर में बारिश के बाद घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के विरोध में कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर (Congress MLA Sahib Singh Gurjar) पानी से भरी सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने नगर निगम पर नालियों की सफाई और जल निकासी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थायी समाधान की मांग की। दरअसल, ग्वालियर शहर में झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के जल निकासी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। बारिश के बाद वार्ड क्रमांक 64 के शंकरपुर इलाके में हालात ऐसे हो गए कि सड़कें घुटनों तक पानी में डूब गईं। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच जलभराव की समस्या का विरोध करने के लिए कांग्रेस के ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी से लबालब सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। विध...
उत्तराखंड में 13 ग्लेशियल झीलें संवेदनशील…. नेपाल तबाही के बाद CM ने किया अलर्ट

उत्तराखंड में 13 ग्लेशियल झीलें संवेदनशील…. नेपाल तबाही के बाद CM ने किया अलर्ट

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। नेपाल (Nepal) में फ्लैश फ्लड (Flash flood) से भारी तबाही के बाद अब उत्तराखंड (Uttarakhand) में 13 ग्लेशियल झीलों (Glacial lakes) को संवेदनशील माना गया है. इन झीलों से पहाड़ी इलाकों में खतरे की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने झीलों की नियमित निगरानी करने को कहा है. साथ ही सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन को जरूरी कदम उठाने को कहा है. उन्होंने संवेदनशील ग्लेशियल झीलों की वैज्ञानिक तरीके से निगरानी करने के निर्देश दिए. इन इलाकों में आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने को कहा गया है. जरूरत के हिसाब से इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सीएम धामी ने संवेदनशील ग्लेशियल झीलों का व्यापक सर्वे कराने को कहा है. इ...
नेपाल में आई तबाही के बाद भोपाल के 29 लोग लापता…. गोसाईकुंडा तीर्थ गए थे घूमने

नेपाल में आई तबाही के बाद भोपाल के 29 लोग लापता…. गोसाईकुंडा तीर्थ गए थे घूमने

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) का एक परिवार और उनसे जुड़े कुल 29 लोग नेपाल (Nepal) में अचानक आई भीषण बाढ़ (Devastating floods) के बाद से लापता हैं। परिवार की एक महिला ने उनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी लोग जोड़े से नेपाल के रसुवा जिले में स्थित गोसाईकुंडा तीर्थ (Gosaikunda Pilgrimage) में घूमने गए थे। इसी दौरान वहां आई इस बाढ़ में फंस गए। महिला ने बताया कि परिवार के एक सदस्य से जो आखिरी बार बात हुई थी, उसमें उन्होंने कहा था कि हम लोग एक मकान की छत पर खड़े हुए हैं, लेकिन हमारा बचना मुश्किल है, आप लोग हमारे बच्चों को देख लेना, आप उनकी देखभाल करना। नेपाल में लापता हुए 29 सदस्यों की जानकारी देते हुए परिवार की महिला देवकी अधिकारी ने बताया, 'मेरे जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी, दीदी-जीजाजी को मिलाकर कुल 29 लोग वहां गए हैं। ये सभी लोग जोड़े से वहां एक...
MP: इंदौर में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार की 3 बेटियों की मौत… रात में खाया था दाल-चावल

MP: इंदौर में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार की 3 बेटियों की मौत… रात में खाया था दाल-चावल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से एक परिवार की तीन बेटियों की मौत की खबर सामने आई है। मृत बच्चियों की उम्र 10, 8 और 5 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि इन बच्चियों की मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई है। इनमें दो बच्चियों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि तीसरी बच्ची की इटारसी के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा का रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों बच्चियों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। रात में खाना खाने के बाद बिगड़ी हालतजानकारी के मुताबिक पीथमपुर स्थित एलएनटी कंपनी में काम करने वाले नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी अमरोतिन औ...
MP में भारी बारिश का दौर जारी….. आज इन जिलों में झमाझम बरसात का अलर्ट

MP में भारी बारिश का दौर जारी….. आज इन जिलों में झमाझम बरसात का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) समेत मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) एक बार फिर सक्रिय है। गुरुवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश (Heavy rain Alert) का अलर्ट जारी किया गया है। सागर (Sagar), रीवा (Rewa) और शहडोल संभाग (Shahdol divisions ) में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से चार इंच तक पानी गिर सकता है। भारी बारिश वाले जिलों में शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है।भोपाल में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। सीहोर में तेज बारिश के साथ दिन में अंधेरा छा गया। 29 अगस्त से बारिश पर लगेगा ब्...
MP: शक्कर की कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का अजीब तर्क… बोले- खूब महंगी होनी चाहिए चीनी

MP: शक्कर की कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का अजीब तर्क… बोले- खूब महंगी होनी चाहिए चीनी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक सीनियर मंत्री (Senior Minister) ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की चिंता को खारिज करते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने तर्क दिया कि चीनी 'बहुत महंगी' (Sugar 'Very Expensive') होनी चाहिए और जोर देकर कहा कि 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को चीनी बिल्कुल नहीं मिलनी चाहिए। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बुधवार को त्योहारों के मौसम से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों पर विपक्षी दलों की आलोचना के जवाब में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि आजकल 90 प्रतिशत लोग मिठाइयां पसंद नहीं करते हैं, और उन्होंने खुद भी ऐसी चीज़ें खाना पूरी तरह बंद कर दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता ने दावा किया कि चीनी की कीमतें लगातार कम हो रही हैं. उन्होंने कहा, "वैसे भी, आजकल 90 प्रतिशत लोग मिठाइयां पसंद नहीं करते...
MP: आगरमालवा में भीषण हादसा… ट्रक में घुसी बेकाबू कार, मां-बेटी की मौत…. 3 घायल

MP: आगरमालवा में भीषण हादसा… ट्रक में घुसी बेकाबू कार, मां-बेटी की मौत…. 3 घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
आगर मालवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा जिले (Agar Malwa district) में मंगलवार सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन (Ujjain-Garoth Four-lane Highway) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम रामाखेड़ी के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला कार के अंदर बुरी तरह फंस गई थी। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांचघटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ौद पुलिस की टीम भी मौके ...
MP: सिंगरौली में उफनता नाला पार कर रहे स्कूली बच्चे तेज बहाव में डूबने लगे… ग्रामीणों ने बचाया

MP: सिंगरौली में उफनता नाला पार कर रहे स्कूली बच्चे तेज बहाव में डूबने लगे… ग्रामीणों ने बचाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli district) में लगातार हो रही बारिश (Rain) के बाद नदी और नाले उफान (Rivers and drains Spate) पर हैं. ऐसे में कई गांवों के बच्चों के सामने स्कूल पहुंचने की मुश्किल खड़ी हो गई है. सिंगरौली के बिहरा गांव (Bihara Village) में सोमवार को कुछ बच्चे उफनते नाले को पार कर स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान कई बच्चे नाले के तेज बहाव में डूबने लगे. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को डूबने से बचा लिया. मामला जिला मुख्यालय से करीब 10 मील दूर स्थित बिहरा गांव का बताया जा रहा है. यहां शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए बलिया नाला पार करना पड़ता है. ग्रामीणों के मुताबिक, बलिया नाला पर रपटा नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में बच्चों के लिए स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। सोमवार को भी बच्चे रोज की तर...
तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा….. लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी ट्रैवल बस, 5 लोगों की मौत

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा….. लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी ट्रैवल बस, 5 लोगों की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के सूर्यापेट जिले (Suryapet district) में द्वाराकुंटा के पास कोडाड मंडल में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Horrific road accident) हो गया. हैदराबाद (Hyderabad) से एलुरु जा रही एक निजी ट्रैवल बस पीछे से लोहे की छड़ों से लदे कंटेनर में जा घुसी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कंटेनर निकली लोहे की भारी-भरकम रॉड बस का अगला हिस्सा और शीशा तोड़ते हुए यात्रियों की सीटों तक अंदर घुस गईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. टक्कर के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री उसके अंदर फंस गए। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने करीब एक घंटे...