Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ में पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह ED का छापा

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ में पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह ED का छापा

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज राज्यभर में सात जगहों पर एक साथ छापेमारी (ED Raids) कर रही है। ईडी की टीमें जिन जगहों पर छापेमारी कर रही हैं उनमें छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) के पर्सनल असिस्टेंट (PA) केके चंद्राकर का घर भी शामिल है। ईडी की यह जांच 2020 और 2021 में आयोजित CGPSC राज्य सेवा परीक्षाओं के पेपर लीक होने और उनमें गड़बड़ी के आरोपों से जुड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी के रायपुर जोनल ऑफिस ने कुछ संदिग्धों के ठिकानों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार सुबह कुछ सर्च ऑपरेशन चलाया। ईडी द्वारा सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के साथ मिलकर यह छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी क...
बिहार निवेश के मामले में आज भी पिछड़ा राज्य… निवेशकों को आकर्षित करने में देश में सबसे पीछे

बिहार निवेश के मामले में आज भी पिछड़ा राज्य… निवेशकों को आकर्षित करने में देश में सबसे पीछे

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) आज भी निवेश (Investment) आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना, संसाधनों की उपलब्धता, कारोबारी माहौल और जमीन आवंटन की जटिलता के मोर्चे पर राज्य आज भी पिछड़ा है। नीति आयोग (NITI Aayog) की हालिया रैकिंग रिपोर्ट (Ranking Report) में बिहार देश के बड़े 17 राज्यों में सबसे नीचे 17वें स्थान पर और 36 राज्यों में 26वें स्थान पर है। नीति आयोग द्वारा जुलाई 2026 में जारी निवेश अनुकूल सूचकांक में बिहार को देश के तीसरे श्रेणी के राज्यों में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में राज्य को सौ अंकों में कुल 41.2 अंक ही प्राप्त हुए हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट में मानकों के अनुरूप राज्यों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। तीसरी श्रेणी (40 से 45 अंक) में बिहार के साथ झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, नागालैंड और पुदुचेरी शामिल हैं। वहीं, उच्च प्रदर्शन (50...
राजस्थान HC विवाद…. कॉलेजियम का बड़ा फैसला…. चीफ जस्टिस के लिए की नए नाम की सिफारिश

राजस्थान HC विवाद…. कॉलेजियम का बड़ा फैसला…. चीफ जस्टिस के लिए की नए नाम की सिफारिश

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) के कार्यवाहक चीफ जस्टिस (Acting Chief Justice) संजीव प्रकाश शर्मा (Sanjeev Prakash Sharma) को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने सोमवार शाम बड़ा फैसला लिया। कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। इस बीच जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा छुट्टी पर चले गए हैं। यह सिफारिश ऐसे समय हुई है जब राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ वकीलों का विरोध तेज हो गया है। इसी दिन जस्टिस शर्मा ने न्यायिक कार्य से खुद को अलग कर लिया। जस्टिस शर्मा के खिलाफ क्या आरोप लगे?सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने 2, 10 और 17 अगस्त को CJI सूर्यकांत को पत्र लिखे थे। इन पत्रों में उन्होंने जस्टिस शर्मा पर ‘पावर के ...
MP: भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा….छात्रों ने लगाए नारे, माइक छीनने की कोशिश

MP: भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा….छात्रों ने लगाए नारे, माइक छीनने की कोशिश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में सीजेपी (CJP) की बैठक के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब छात्रों और युवाओं का एक समूह बैठक में पहुंच गया. युवकों ने CJP के प्रतिनिधियों (Representatives) से स्कूलों के ऑडिट (School audits) और संगठन की गतिविधियों को लेकर सवाल किए. सवाल-जवाब के दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान माइक छीनने की कोशिश भी की गई. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस गांधी भवन पहुंची और छात्रों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। दरअसल, शहर के गांधी भवन का यह मामला है. यहां CJP की बैठक के दौरान अचानक हंगामे की स्थिति बन गई. दरअसल, छात्रों और युवाओं का एक समूह बैठक के दौरान अंदर पहुंचा था. इनमें कुछ युवक काली टी-शर्ट पहने हुए थे। युवकों ने CJP के प्रतिनिधियों से स्कूलों के ऑडिट को लेकर सवाल पूछना शुरू किया। सवाल-जवाब के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. य...
MP: CM मोहन यादव आज 1.22 लाख छात्रों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये

MP: CM मोहन यादव आज 1.22 लाख छात्रों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मेधावी विद्यार्थियों (Meritorious students) का आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का सपना अब साकार होने जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) 1 सितंबर को प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार मेधावी छात्रों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे. यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के उद्देश्य से 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' चलाई जा रही है। इस योजना के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामि...
UP: कुशीनगर में गंडक नदी में मिले 4 और शव, नेपाल बाढ़ के बाद अब तक 13 शव बरामद

UP: कुशीनगर में गंडक नदी में मिले 4 और शव, नेपाल बाढ़ के बाद अब तक 13 शव बरामद

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नेपाल (Nepal) में आई भीषण बाढ़ (Devastating floods) की तबाही का असर अब सीमा पार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी दिखने लगा है. कुशीनगर (Kushinagar) में गंडक नदी (Gandak River) से रविवार को चार और शव बरामद किए गए. पिछले चार दिनों में नदी से अब तक कुल 13 शव निकाले जा चुके हैं, जिनके नेपाल से बहकर आने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को SDRF की टीम छितौनी बांध के भेड़ियारी ठोकर नंबर-3 के पास नदी की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान जवानों को पानी में चार शव दिखाई दिए. टीम नदी में उतरी और सभी को बाहर निकाल लिया. इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं. इससे एक दिन पहले भी इसी इलाके में तीन शव मिले थे. बरामद शवों की जानकारी नेपाल के पड़ोसी जिले के अधिकारियों को दे दी गई है. हालांकि, अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। खड्डा थाने के पुलिस अधिकारी संदीप कुमार सिंह के मुताबिक, जरूरी औपचारि...
चित्रकूट में मंदाकिनी ने दिखाया रौद्र रूप, सेना ने 800 लोगों को किया रेस्क्यू, 3 की मौत

चित्रकूट में मंदाकिनी ने दिखाया रौद्र रूप, सेना ने 800 लोगों को किया रेस्क्यू, 3 की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। पौराणिक स्थल चित्रकूट (Chitrakoot) में मंदाकिनी नदी (Mandakini River) में आई जबरदस्त बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया। बाढ़ में कई मकान और आश्रम डूब गए। बाढ़ का असर सबसे ज्यादा चित्रकूट धाम (Chitrakoot Dham) के किनारे बसे घरों और दुकानों पर हुआ। यूपी और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का इलाका भी बाढ़ से प्रभावित हुआ। नौबत ये हुई कि रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाना पड़ा। हेलीकॉप्टर के जरिए सेना ने शनिवार की देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर 800 लोगों को बचाया है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते मप्र के चित्रकूट क्षेत्र में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के इलाके में बाढ़ की सूचना पर मुख्यमंत्री खुद हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। हालांकि अब मंदाकिनी नदी का पानी में उतर चुका है। जिसके चलते चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ व्याप्त हो गया है। डीएम पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिं...
सिक्किम से रेल नेटवर्क से जुड़ेगा भूटान… तेजी से चल रहा काम, बढ़ सकती है चीन की टेंशन

सिक्किम से रेल नेटवर्क से जुड़ेगा भूटान… तेजी से चल रहा काम, बढ़ सकती है चीन की टेंशन

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम (Northeastern State Sikkim) और पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) जल्द भारतीय रेल (Indian Railways) के आधिकारिक मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भारत-चीन (India-China) और भारत-भूटान सीमा (India-Bhutan border) पर रणनीतिक पहुंच और कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रेल और रक्षा मंत्रालय ने इन परियोजनाओं पर काम तेज कर दिया है। सरकार ने सिक्किम के लिए 2027 और भूटान के लिए 2029 तक ट्रेन सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा है। भारत सरकार का यह कदम चीन के लिए टेंशन बन सकता है। चिकन नेक पर नजर रखने वाले चीन के लिए यह बड़ा झटका होगा। भूटान के लिए 69 किमी की रेल लाइनरेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत-भूटान को जोड़ने के लिए 69 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय रेललाइन पर केंद्र सरकार 3500 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। सरकार ने कोकराझार-गेलेफू रेललाइन को आधिकारिक तौर...
MP: पन्ना में बारिश ने दिखाया रौद्र रूप…. नदी-नाले उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी

MP: पन्ना में बारिश ने दिखाया रौद्र रूप…. नदी-नाले उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पन्ना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का पन्ना (Panna)... जहां इन दिनों बारिश सिर्फ बरस नहीं रही, बल्कि अपना रौद्र रूप दिखा रही है. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (Torrential rain) के बाद जिले के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं. हालात ऐसे हैं कि कई गांवों में पानी घुस गया है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बृजपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश ने सबसे ज्यादा मुश्किल खड़ी की है. धरमपुर नाला उफान पर है. पानी पुल से करीब दो फीट ऊपर तक पहुंच गया, जिसके चलते पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मुख्य मार्ग पर घंटों आवाजाही बंद रही. किसी हादसे की आशंका को देखते हुए बृजपुर पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर दी और लोगों को पानी के बीच से गुजरने से रोक दिया। बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक नहीं रहा. निचले इलाकों में नालों का पानी घरों में घुस गया. कई ग्रामीणों का राशन और घर-गृहस्थी का सामान पानी में...
नेपाल में फंसे MP के 7 लोगों में से अनूपपुर की दो बहनें सुरक्षित मिली…. 5 की तलाश जारी

नेपाल में फंसे MP के 7 लोगों में से अनूपपुर की दो बहनें सुरक्षित मिली…. 5 की तलाश जारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल/विदिशा/अनूपपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक परिवार ने राहत की सांस ली जब बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल (Nepal floods) में फंसी दो बहनों (Two sisters) का पता चल गया, जबकि राज्य के पांच अन्य परिवार शनिवार को भी अपने प्रियजनों की खबर का बेसब्री और बेचैनी से इंतजार करते रहे. मध्य प्रदेश के कम से कम सात लोग नेपाल में लापता हैं या फंसे हुए हैं, जिनमें अनूपपुर की बहनें पलक और पल्लवी मांझी और रायसेन के भाई विकास और हिमांशु राजपूत शामिल हैं। लापता लोगों में टोरंटो में रहने वाली इंजीनियर स्वाति बागरेचा भी शामिल हैं, जो ईशा फाउंडेशन की 77 सदस्यों वाली तीर्थयात्रा के दौरान नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लापता हो गईं. इसके कारण विदिशा में उनके परिवार को लगातार चार दिनों तक बिना जवाब वाले फ़ोन कॉल्स का सामना करना पड़ा। अनूपपुर की पलक और पल्लवी मिलीं सुरक्षित, पोखरा में हैं दोनों बहनेंपरिव...