छत्तीसगढ़ में ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मृत्यु, 15 घायल
सूरजपुर, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक यात्री बस को सोमवार देर रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल यात्री की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास हुई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। हादसे में अन्य 15 घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और भटगांव के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का उपचार जारी है।
अंबिकापुर पुलिस के अनुसार बस रायगढ़ जिले के तमनार से ...









