Saturday, October 24खबर जो असर करे |
Shadow

आर्थिक

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी…. 70 डॉलर पर आए दाम, जानें पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी…. 70 डॉलर पर आए दाम, जानें पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (Decline Crude Oil Prices) के बीच आज 30 जून को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Rates) के नए रेट जारी कर दी हैं। देश भर में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। दूसरी ओर अमेरिकी WTI क्रूड 0.83 डॉलर सस्ता होकर 70.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड भी 1 प्रतिशत से अधि टूटकर 72.40 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। एक अच्छी खबर यह है कि मॉर्गन स्टेनली ने तेल की कीमतों का अनुमान घटा दिया है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही उम्मीद से जल्दी सामान्य हो रही है। वहीं, अमेरिका से मजबूत सप्लाई और चीन की कमजोर मांग के कारण बाजार में सरप्लस का खतरा बढ़ गया है। 70 डॉलर पर आएगा कच्चा तेलब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक बैंक ने अपने विश्लेषकों मार्टिन रैट्स, शार्लोट फिर्किंस और एमी गोवर के हवाले से सो...
PM मोदी की अपील का असर…. लगातार गिरता जा रहा सोने-चांदी के दाम… जानें आज के रेट

PM मोदी की अपील का असर…. लगातार गिरता जा रहा सोने-चांदी के दाम… जानें आज के रेट

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सोने की कीमत (Gold Rate) बीते लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. जो सोना कभी महंगाई के नए रिकॉर्ड (New records inflation) बना रहा था, आज वो गिरता ही जा रहा है. 29 जून को फिर से सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को ग्लोबल मार्केट (Global Market) में कॉमेक्स गोल्ड (COMEX Gold) की कीमत में 27 डॉलर से अधिक की गिरावट लौटी है. इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) गोल्ड सोमवार, 29 जून को 27.75 डॉलर की गिरावट के साथ 4,059.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। सिर्फ अंतरर्राष्ट्रीय बाजार ही नहीं, घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 29 जनवरी 2026 को 1.79 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर बिकने वाला सोना आज 1.36 लाख रुपये पर गिर चुका है. अगर चांदी की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 29 जनवरी को 1 क...
फैमिली पेंशन सिर्फ जीवनसाथी तक सीमित नहीं, इन परिस्थितियों में बच्चों और माता-पिता को भी मिलता है लाभ

फैमिली पेंशन सिर्फ जीवनसाथी तक सीमित नहीं, इन परिस्थितियों में बच्चों और माता-पिता को भी मिलता है लाभ

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। किसी सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी की मृत्यु के बाद उसके आश्रित परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए फैमिली पेंशन की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कमाने वाले सदस्य के निधन के बाद परिवार को नियमित आर्थिक सहायता मिलती रहे। हालांकि आम धारणा के विपरीत फैमिली पेंशन केवल पति या पत्नी तक सीमित नहीं होती। निर्धारित शर्तों के तहत बच्चों, दिव्यांग आश्रितों और कुछ मामलों में माता-पिता को भी इसका लाभ मिल सकता है। क्या होती है फैमिली पेंशन? फैमिली पेंशन वह मासिक वित्तीय सहायता है, जो किसी सरकारी कर्मचारी या पेंशन प्राप्त कर रहे व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पात्र आश्रितों को दी जाती है। यह कर्मचारी की स्वयं की पेंशन से अलग होती है और केवल मृत्यु के बाद लागू होती है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, रक्षा सेवाओं और ईपीएफओ जैसी विभिन्न योजनाओं में इसके नियम अलग-अलग हो...
होर्मुज खुलने के बाद बढ़ी जहाजों की आवाजाही… ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर दी सख्त चेतावनी

होर्मुज खुलने के बाद बढ़ी जहाजों की आवाजाही… ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर दी सख्त चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। ईरान (Iran) पर अमेरिका-इजरायल हमले (US-Israel attacks) के बाद शुरू हुए युद्ध की वजह से महीनों लंबी रुकावट के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही बढ़ रही है। समुद्री खुफिया कंपनी केप्लर के डेटा से पता चलता है कि 24 जून, बुधवार को इस अहम जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों की संख्या 105 प्रतिशत बढ़कर 70 पर पहुंच गई। इनमें से 53 कमर्शियल जहाज थे। यह बढ़ोतरी तब हुई, जब बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयास तेज हुए और जहाजों ने ओमान के पास से नए रास्ते का इस्तेमाल किया है। हालांकि ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर जहाजों को सख्त चेतावनी दी है। अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते में होर्मुज खोलने पर सहमति और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म होने से समुद्री यातायात में बेहतरी आई है। हालांकि सामान्य ट्रैफिक (युद्ध पूर्व की स्थिति) अभी बहाल नहीं हुआ है। नए रूट पर ईरान के इस्लामिक रिवो...
ऑनलाइन फ्रॉड होने पर मिलेगा मुआवजा… RBI ने निकाला नया नियम

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर मिलेगा मुआवजा… RBI ने निकाला नया नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। सोचिए एक दिन आपके फोन पर एक मैसेज आता है कि आपके 20,000 रुपये कट गए हैं, जबकि आपने कभी इसका पेमेंट नहीं किया था और ना ही कोई अप्रूवल दिया था. फिर तुरंत आप इसकी जांच करते हुए बैंक से बात करते हैं, बैंक भी ये बताने में असमर्थ होता है कि पैसे कैसे मिलेंगे। आपने शिकायत भी दर्ज करा दी कि आपके खाते से 20,000 रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) हो चुका है, लेकिन सवाल हमेशा से रहेगा कि आपको पैसा वापस मिलेगा या नहीं? क्‍योंकि ज्‍यादातर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में कस्‍टमर्स का पैसा रिकवर (Recovery Customers' money) नहीं हो पाता है. हालांकि, अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सीधे तौर पर शामिल हो चुका है। RBI ने एक नया नियम निकाला है, जिसके तहत अगर आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड या UPI के जरिए स्‍कैम होता है तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आपको मुआवजे का भुगतान करेगा. 24 जून 2026 को, आरबीआई ने नोटिफिके...
अमेजन का भारत में बड़ा दांव: 2030 तक 48 अरब डॉलर निवेश की योजना, एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अमेजन का भारत में बड़ा दांव: 2030 तक 48 अरब डॉलर निवेश की योजना, एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। वैश्विक ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में अपने कारोबार के विस्तार को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारत में 2030 तक 48 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने बताया कि भारत में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा। इसके बाद 2026 से 2030 के बीच एआई और क्लाउड क्षेत्र में अमेजन का कुल निवेश 21 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इस निवेश से मुंबई और हैदराबाद स्थित एडब्ल्यूएस डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। कंपनी के अनुसार इस निवेश से स्टार्टअप, उद्योगों और सरकारी संस्थानों को अत्याधुनिक एआई चिप, मैनेज्ड एआई सर्विस, सुरक्षित क्लाउड तकनीक और डेवलपर टूल उपलब्ध होंगे। इससे भारतीय कंपनियों को तेजी से नवाचार करने और वैश...
विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगोलिया में भारत की मदद से बन रही रिफाइनरी परियोजना का किया दौरा

विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगोलिया में भारत की मदद से बन रही रिफाइनरी परियोजना का किया दौरा

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
उलानबाटर। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने मंगलवार को मंगोलिया (Mongolia) में भारत (India) की मदद से बन रही 1.7 अरब डॉलर की रिफाइनरी परियोजना निर्माण साइट (Refinery project construction site) का दौरा किया और काम की प्रगति का जायजा लिया। इस पहल के प्रगति दौरे पर उनके साथ मंगोलियाई समकक्ष बैटसेटसेग बैटमुंख और उद्योग-खनन मंत्री गोंगोर डमडिनन्याम भी मौजूद रहे। जयशंकर ने कहा, भारत-मंगोलिया दोस्ती की यह अहम परियोजना आगे बढ़ रही है। जयशंकर बोले, इस परियोजना में शामिल विभिन्न टीमों के साथ चल रहे काम की स्थिति सराहनीय है। उन्होंने परियोजना स्थल पर भारतीय और मंगोलियाई कर्मियों से चर्चा की और मुश्किल हालात में इतनी बड़ी परियोजना को साकार करने में उनके समर्पण व प्रतिबद्धता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंगोल तेल रिफाइनरी परियोजना भारत से 1...
US ने ईरान से तेल ब्रिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाया…. भारत को भी मिलेगा फायदा

US ने ईरान से तेल ब्रिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाया…. भारत को भी मिलेगा फायदा

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। अमेरिका (America) ने ईरान (Iran) के तेल सेक्टर (Oil sector) पर लगे कड़े प्रतिबंधों को अस्थायी तौर पर हटा दिया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की ओर से ईरान को 60 दिनों की राहत दी गई है। इसके तहत ईरान अब 21 अगस्त तक कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों (Crude Oil and Petroleum Products) की बिक्री कर सकेगा। अमेरिका के इस कदम का असर ग्लोबल एनर्जी मार्केट के साथ-साथ भारत पर भी देखने को मिलेगा। ईरान को क्यों मिली यह छूट?17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए थे। यह 60 दिनों की छूट उसी समझौते का हिस्सा है। इस समझौते के तहत ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिना किसी रोक-टोक के मुक्त आवाजाही (फ्री एंड ओपन ट्रांजिट) की अनुमति देने का वादा किया है। इसके अलावा, ईरान अब अपने देश में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों को भी आने की ...
भारत की EU के साथ दिसंबर में होगी ऐतिहासिक FTA डील… फरवरी तक लागू करने की तैयारी

भारत की EU के साथ दिसंबर में होगी ऐतिहासिक FTA डील… फरवरी तक लागू करने की तैयारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने रविवार ( 21 जून 2026) को भारत और 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ ( EU) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement - FTA) इस साल दिसंबर 2026 तक हस्ताक्षरित होने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ बातचीत में बताया कि यह ऐतिहासिक समझौता अगले साल फरवरी-मार्च 2026 के दौरान पूरी तरह लागू हो सकता है। बता दें कि भारत (India) और यूरोपीय यूनियन (European Union) ने इसी साल फरवरी 2026 वार्ता के निष्कर्ष का ऐलान किया था. इसे ट्रेडिंग की दुनिया में 'मदर ऑफ ऑल डील्स' यानी सभी समझौतों की मां कहा जा रहा है. इस घोषणा के साथ वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अब तकरीबन शून्य शुल्क के साथ पूरा यूरोपियन मार्केट हमारे लिए खुल जाएगा. इस डील के लागू होने के बाद भारत के व्यापारिक रिश्तों को नई उड़ाने मिल...
ईरान का ऐलान…. होर्मुज फिर से होगा बंद, अंतिम क्षण में एक और भारतीय जहाज सुरक्षित निकला

ईरान का ऐलान…. होर्मुज फिर से होगा बंद, अंतिम क्षण में एक और भारतीय जहाज सुरक्षित निकला

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
तेहलान। लेबनान (Lebanon) में इज़राइल (Israel) के हमले जारी रहने से नाराज ईरान (Iran) ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से बंद करने की घोषणा की। हालांकि, भारत (India) के लिए राहत की बात है कि इस ऐलान से कुछ समय पहले ही एक भारतीय जहाज अल हामरा इस जलमार्ग को पार कर गया। यह जहाज LNG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर आ रहा है। खास बात है कि इसके साथ ही भारत पहुंचने वाले जहाजों की संख्या 4 हो गई है। क्यों अहम है अल हामरा का होर्मुज पार करनाअल हामरा जहाज भारत के बड़े एलएनजी टर्मिनल में से एक एन्नोर पहुंच रहा है। यह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास स्थित है, जिसका संचालन इंडियन ऑयल एलएजी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से किया जाता है। खास बात है कि इसे दक्षिण भारत में एनर्जी सपलाई का बड़ा रास्ता माना जाता है। टेलीग्राफ से बातचीत में केप्लर के सीनियर एनर्जी एनालिस्ट सुमित रित...