Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

आलीराजपुर में लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो कंटेनर वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

आलीराजपुर में लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो कंटेनर वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अपराध, मध्य प्रदेश
भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आलीराजपुर की जोबट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 40 लाख रुपये मूल्‍य के दो कंटेनर वाहन भी जब्त किए हैं तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के परिवहन एवं कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु सघन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना जोबट पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब के बड़े परिवहन की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जोबट द्वारा पुलिस की दो पृथक टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आयशर कंटेनरों को रोक...
MP: भोपाल के पिपलानी क्षेत्र के हॉस्टल में रात के अंधेरे में पथराव… स्टूडेंट्स दहशत में

MP: भोपाल के पिपलानी क्षेत्र के हॉस्टल में रात के अंधेरे में पथराव… स्टूडेंट्स दहशत में

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के पिपलानी थाना क्षेत्र (Piplani Police Station area) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी. पटेल नगर स्थित एक हॉस्टल पर देर रात करीब आठ युवकों ने पथराव कर दिया. घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हॉस्टल (Hostel) की ओर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना को लेकर दो हॉस्टल संचालकों के बीच कारोबारी रंजिश के आरोप भी सामने आ गए हैं। घटना भोपाल के पटेल नगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल की है. हॉस्टल संचालक दुर्गेश तिवारी और शिवम सिंह का आरोप है कि देर रात करीब आठ युवक उनके हॉस्टल के बाहर पहुंचे और अचानक पथराव शुरू कर दिया. पत्थरबाजी हुई तो हॉस्टल में रह रहे छात्र घबरा गए. कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हॉस्टल संचालक...
MP: RGPV में ‘पेपर चोरी’…. परीक्षा से पहले गायब हुए प्रश्नपत्रों के 9 बंडल

MP: RGPV में ‘पेपर चोरी’…. परीक्षा से पहले गायब हुए प्रश्नपत्रों के 9 बंडल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सबसे बड़े तकनीकी विश्वविद्यालयों में शामिल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya- RGPV) में एग्जाम से ठीक पहले प्रश्नपत्र चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (School of Biotechnology) के सेकंड ईयर (चौथे सेमेस्टर) के कंप्यूटर विषय का एग्जाम था, लेकिन सुबह 11 बजे एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले छात्रों को बताया गया कि परीक्षा रद्द कर दी गई है. थोड़ी देर बाद जानकारी मिली कि प्रश्नपत्र चोरी हो गया है. इसके बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी ने पेपर चोरी होने की जानकारी देते हुए परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी है. जानकारी के मुताबिक अलग-अलग प्रश्नपत्रों के करीब 9 बंडल गायब मिले हैं। गांधीनगर थाने में दर...
समाज की परंपराओं से आगे बढ़ी मिसाल: मध्य प्रदेश के युवक ने किन्नर साथी से लिए सात फेरे, चर्चा में आई अनोखी शादी

समाज की परंपराओं से आगे बढ़ी मिसाल: मध्य प्रदेश के युवक ने किन्नर साथी से लिए सात फेरे, चर्चा में आई अनोखी शादी

मध्य प्रदेश
जयपुर। राजस्थान के बारां जिले में हुई एक शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। मध्य प्रदेश के एक युवक ने राजस्थान की किन्नर साथी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस विवाह को लेकर स्थानीय स्तर पर सामाजिक स्वीकार्यता, समानता और रिश्तों की नई सोच पर भी चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, बारां जिले के शाहाबाद उपखंड के देवरी गांव की रहने वाली किन्नर सोनू उर्फ रेशमा और मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोलीपुरा निवासी सागर राजपूत पिछले लगभग एक वर्ष से एक-दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान दोनों के बीच विश्वास और अपनापन बढ़ा और समय के साथ उनका रिश्ता विवाह तक पहुंच गया। समाज की परवाह छोड़ लिया साथ निभाने का फैसला बताया जा रहा है कि सागर ने जब रेशमा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने शुरुआत में समाज की प्रतिक्रिया और लोगों की सोच ...
MP: मैहर के इस गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने की कोशिश में 3 लोगों की मौत, एक गंभीर

MP: मैहर के इस गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने की कोशिश में 3 लोगों की मौत, एक गंभीर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मैहर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले (Maihar district) के अमरपाटन थाना (Amarpatan Police Station) क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां के ग्राम खरामसेड़ा (Village Kharamseda) के अहिरान टोला में शुक्रवार की रात कुएं में गिरे एक बैल की जान बचाने के चक्कर में तीन घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। दरअसल बैल को बाहर निकालने की कोशिश में चार ग्रामीण एक-एक कर कुएं की गहराई में उतरे, लेकिन भीतर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की भारी कमी के चलते चारों अचेत हो गए। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे की शुरुआत शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उस वक्त हुई, जब गांव के रामनिवास कुशवाहा के घर के पास बने करीब 35 फीट गहरे कुएं में अचानक एक बैल गिर गया। बैल को कुएं में तड़पता देख गांव के ...
MP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह

MP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Senior Congress leader) दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राम मंदिर में चढ़ावे और दान की चोरी के मुद्दे को लेकर दो अक्टूबर (गांधी जयंती) से उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) से अयोध्या (Ayodhya) तक 'गैर-राजनीतिक' पदयात्रा करेंगे। सिंह ने इस बात की घोषणा भोपाल में अपने सरकारी आवास के बाहर एक बैनर लगाने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैंने अपने घर के बाहर एक बैनर लगाया है, जिस पर लिखा है चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित है। आगे उन्होंने कहा कि अब यह बैनर सभी मंदिरों के बाहर लगना चाहिए कि चंदा चोरों से सावधान। दरअसल सिंह ने अपने घर के बार जो बैनर लगाया उस पर लिखा है, 'जय सिया राम। हमारी आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समूचे देश के द्वारा दिए गए चंदा के चोरों एवं चढ़ावा चोरों का मेरे निवास पर प्रवेश निष...
MP में किसानों को धान की फसल पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM ने किया ऐलान

MP में किसानों को धान की फसल पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने धान उत्पादक किसानों (Paddy-growing farmers) के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब धान की फसल को भी भावांतर योजना (Bhavantar Yojana) का लाभ दिया जाएगा. राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार मूल्य के बीच के अंतर की राशि का किसानों को भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है और प्रदेश सरकार खेत से लेकर बाजार तक किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र धान उत्पादन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां की छत्री धान को हाल ही में जीआई टैग मिलने से इस क्षेत्र की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है.उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार धान उत्पादक किसानों को एमएसपी और ब...
MP: उज्जैन में महिला के साथ हैवानियत… बाल काटे-कपड़े फाड़े-जूतों की माला पहनाई, गांव में निकाला जुलूस

MP: उज्जैन में महिला के साथ हैवानियत… बाल काटे-कपड़े फाड़े-जूतों की माला पहनाई, गांव में निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने बच्चों के हक और पैतृक संपत्ति (Ancestral property) में हिस्सा मांगा. इसी बात से नाराज होकर उसके पूर्व पति, ससुराल पक्ष और कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ ऐसी बर्बरता की, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. महिला के बाल काटे गए, उसके कपड़े फाड़े और जूतों की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया गया. इस दौरान उसका दूसरा पति लोगों से हाथ जोड़कर दया की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। यह पूरी घटना उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील (Jharda Tehsil) के हरनिया खेड़ा गांव की बताई जा रही है. घटना तीन दिन पहले हुई थी, लेकिन गुरुवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और मामले...
शिवपुरी में महिला ने तीन भैंसें वापस दिलाने की लगाई गुहार, विधायक पर कार्रवाई न कराने का लगाया आरोप

शिवपुरी में महिला ने तीन भैंसें वापस दिलाने की लगाई गुहार, विधायक पर कार्रवाई न कराने का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र से एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी तीन भैंसें वापस दिलाने की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने वीडियो में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी पर भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि विधायक ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कराने के बजाय पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया, जिसके कारण उसे न्याय नहीं मिल सका। महिला ने संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप कर उसकी भैंसें वापस दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस मामले में विधायक प्रीतम लोधी की ओर से भी कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार...
MP कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर आई सामने…. आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग

MP कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर आई सामने…. आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। 21 साल से सत्ता से बाहर बैठी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) आज भी सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनों की लड़ाई लड़ती दिखाई दे रही है. कभी प्रदेश अध्यक्ष (State President) और पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) के बयान आमने-सामने आ जाते हैं, कभी विधायक (MLA) खुले मंच पर बड़े नेताओं की एकजुटता पर सवाल उठाते हैं और अब पार्टी कार्यालय में ही यूथ कांग्रेस की बैठक धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई. कांग्रेस नेताओं ने अब आलाकमान (High Command) से हस्तक्षेप की मांग की है तो बीजेपी अब तंज कस रही है। मंगलवार को भोपाल में यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान संगठन की समीक्षा चल रही थी लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल बहस से धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. प्रदेश सचिव सलमान गौरी और मऊगंज जिला अध्यक्ष आशुतोष के बीच ऐप आधारित मूल्यांकन को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही...