Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

माताबसैया में दर्दनाक हादसा… पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

माताबसैया में दर्दनाक हादसा… पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

अपराध, मध्य प्रदेश
-बानमोर से मंदिर जा रहा था ऑटो, पाराशर की तिवरिया के पास हुआ हादसाफोटोमुरैना। जिले के थाना माताबसैया क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 महिलाओं और 2 बालिकाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा माताबसैया थाना अंतर्गत पाराशर की तिवरिया के पास हुआ।जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग बानमोर से माताबसैया मंदिर पर पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज गति की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। ट्रॉली में पत्थर के बड़े-बड़े ब्लॉक भरे हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पतालसूचना मिलते ही थाना माताबसैया पुलिस मौके पर पहुंची। राह...
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा बीच सीधा मुकाबला 

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा बीच सीधा मुकाबला 

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
-------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------- ------------------------------------------------------- दतिया।दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है।मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। कांग्रेस ने अनुभवी और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं भाजपा ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है।दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो बार के पूर्व विधायक और राजघराने से जुड़े घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी टिकट वितरण के बाद मचे अंदरूनी घमासान को शांत करने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपना बड़ा दांव खेलते ...
MP: खरगोन में एबी रोड पर क्रूड ऑयल के खाली टैंकर में हुआ ब्लास्ट…..दूर खड़े चरवाहे की मौत

MP: खरगोन में एबी रोड पर क्रूड ऑयल के खाली टैंकर में हुआ ब्लास्ट…..दूर खड़े चरवाहे की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone district) में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (Agra-Mumbai National Highway) पर मगरखेड़ी के पास रविवार शाम को क्रूड ऑयल (Crude oil) के खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान भीषण धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि टैंकर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक बिखर गए। हादसे में दूर खड़े एक चरवाहे की मौत हो गई। इस विस्फोट में टैंकर चालक और वेल्डिंग मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको किसी बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। घटना खरगोन के कसरावद इलाके के मगरखेड़ी गांव में एक वेल्डिंग वर्कशॉप में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट तब हुआ जब मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के किनारे खड़े एक टैंकर के पिछले हिस्से की मरम्मत का काम चल रहा था। धमाका इतना जोरदार था कि टैंकर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक बिखर गए। इस भीषण धमाके के कारण पूरे मगरखेड़ी गांव में अफरातफरी...
MP: दतिया में सियासी घमासान के बीच देर रात CM हाउस पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

MP: दतिया में सियासी घमासान के बीच देर रात CM हाउस पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। दतिया (Datia) में चल रहे सियासी घमासान के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) शनिवार को अपने गृह नगर डबरा से राजधानी भोपाल (Bhopal) पहुंचे. मिश्रा देर शाम CM हाउस पहुंचे, यहां उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav), प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की। CM हाउस से बाहर निकल नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा, ''सारगर्भित बात हुई बहुत अच्छी बात हुई. दतिया जीतने की बात हुई. दतिया हम जीत रहे हैं. कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि सभी धैर्य और शांति का परिचय दें. धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है. 13 तारीख यानी सोमवर को नामांकन में मैं निश्चित रूप से जाऊंगा। 'मुझे इस्तीफे नहीं मिले'वहीं, बीजेपी प्रदेशाधक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, ''दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याश...
MP: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी…उद्धव की पार्टी ने दिया नरोत्तम को दिया ‘ऑफर’

MP: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी…उद्धव की पार्टी ने दिया नरोत्तम को दिया ‘ऑफर’

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दतिया/भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की दतिया विधानसभा सीट (Datia Assembly seat) पर होने जा रहा उपचुनाव (By-election) अब देश की सियासत का सबसे हॉट टॉपिक बन चुका है. पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मचे बवाल के बीच दो बड़ी घटनाएं हुईं. कांग्रेस ने इस सीट से घनश्याम सिंह (Ghanshyam Singh) को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया. दूसरी और सबसे चौंकाने वाली घटना यह रही कि महाराष्ट्र की प्रमुख पार्टी शिवसेना (UBT) ने नाराज नरोत्तम मिश्रा को दतिया से चुनाव लड़ने का खुला न्योता दे दिया है। दतिया जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष 72 वर्षीय घनश्याम सिंह का दतिया राजघराने से संबंध हैं. वह तीन बार विधायक रह चुके हैं. पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। दतिया और सेवढ़ा से पूर्व विधायक रहे घनश्याम सिंह के पिता म...
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन लाने का सबसे बड़ा और सशक्त माध्यम है। हमारी सरकार बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं। हमारे बच्चे खूब पढ़ें, लिखें, जीवन में आगे बढ़े, इसके लिए हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों को आधुनिक तरीके से गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सांदीपनी विद्यालय, पीएमश्री स्कूल और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में प्रदेश में शिक्षा की त्रिवेणी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने प्राथमिक स्कूली शिक्षा स्तर पर ड्रॉप-आउट दर को शून्य करने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की पूरे देश में सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इन्दौर में हिन्द ...
MP: छतरपुर में केन-बेतना नदी जोड़ो योजना का विरोध…. आदिवासियों ने शुरू किया ‘फांसी सत्याग्रह’

MP: छतरपुर में केन-बेतना नदी जोड़ो योजना का विरोध…. आदिवासियों ने शुरू किया ‘फांसी सत्याग्रह’

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 44,605 करोड़ रुपए की केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (Ken-Betwa River Interlinking Project) के विरोध में आदिवासी महिला-पुरुषों ने शुक्रवार को गले में फांसी का फंदा डालकर प्रतीकात्मक 'फांसी सत्याग्रह' ('Hangman's Satyagraha') शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से समुचित पुनर्वास नहीं किए जाने पर उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की। इस दौरान ग्रामीण छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर कूपी गांव के पास बराना नदी के किनारे जारी यह आंदोलन शुक्रवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। इससे पहले विस्थापित परिवार 'चिता सत्याग्रह' और 'जल सत्याग्रह' भी कर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें अवैध रूप से बेदखल किया गया, उनकी आजीविका छिन ली गई और परियोजना प्रभावितों की सूची तैयार करने में भी अनियमितताएं हुई हैं। छतरपुर के कलेक्टर पार्थ जा...
MP: मंदसौर के शामगढ़ GRP थाना प्रभारी गिरफ्तार…. तस्कर को अफीम सप्लाई करने का आरोप

MP: मंदसौर के शामगढ़ GRP थाना प्रभारी गिरफ्तार…. तस्कर को अफीम सप्लाई करने का आरोप

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नीमच। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) में 1.50 किलोग्राम अफीम की खेप तस्कर (Opium consignment Smuggler) को सप्लाई करने के आरोप में मंदसौर जिले (Mandsaur district) के शामगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी (GRP Station In-charge) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई को एक तस्कर 4.50 किलोग्राम अफीम के साथ एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने बताया कि 1.50 किलो अफीम उसे आरोपी थाना प्रभारी से हासिल की थी। आरोपी थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि 7 जुलाई को मंगल सिंह नामक तस्कर को 4.50 किलोग्राम अफीम के साथ एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास ड्रग्स रखने या उसके परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला था। थाना ...
MP: BJP विधायक ने लिया ऐसा प्रण… जिसे सुन CM भी हैरान, बोले- अच्छे कार्य के लिए जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं

MP: BJP विधायक ने लिया ऐसा प्रण… जिसे सुन CM भी हैरान, बोले- अच्छे कार्य के लिए जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शाजापुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कालापीपल (Kalapipal) से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी (BJP MLA Ghanshyam Chandravanshi) ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) के सामने एक ऐसा प्रण ले लिया, जिसे सुनकर सीएम भी हैरान रह गए। चंद्रवंशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कें बनने तक जूते-चप्पल नहीं पहनने की घोषणा कर दी, जिसके बाद मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अच्छे कार्य के लिए जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं है, साथ ही विधायक की भाषा के लिए उन्हें एक हिदायत भी दी। कालापीपल में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान सीएम की मौजूदगी में विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक क्षेत्र की सड़कें नहीं बनेंगी, तब तक वह जूते-चप्पल का त्याग करेंगे, चाहे इसमें दस वर्ष ही क्यों न लग जाएं। MLA ने लिया काम पूरा ...
आलीराजपुर में लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो कंटेनर वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

आलीराजपुर में लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो कंटेनर वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अपराध, मध्य प्रदेश
भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आलीराजपुर की जोबट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 40 लाख रुपये मूल्‍य के दो कंटेनर वाहन भी जब्त किए हैं तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के परिवहन एवं कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु सघन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना जोबट पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब के बड़े परिवहन की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जोबट द्वारा पुलिस की दो पृथक टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आयशर कंटेनरों को रोक...