Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

महिला सुरक्षा में सजग मध्यप्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहित करेंगी क्वींस ऑन द व्हील्स की बहनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महिला सुरक्षा में सजग मध्यप्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहित करेंगी क्वींस ऑन द व्हील्स की बहनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 'क्वींस ऑन द व्हील्स' 3.0 महिला बाइकिंग टूर मात्र बाइक रैली नहीं बल्कि नारी सशक्तिकरण, साहस और पर्यटन के माध्यम से मध्यप्रदेश की पहचान को दुनिया तक पहुंचाने का एक अनूठा अभियान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों का देश के दिल मध्यप्रदेश में स्वागत करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश अजब और गजब होने के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए सजग भी है। बहनों की यह यात्रा प्रदेश के पर्यटन के साथ महिला सुरक्षा की एक मिसाल है, यह बदलते समाज की तस्वीर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश भी सुरक्षित है और मध्यप्रदेश भी, महिला दिवस और रंगपंचमी से पहले प्रारंभ हुए 'क्वींस ऑन द व्हील्स' कार्यक्रम अंतर्गत महिला बाइकिंग टूर में देशभर से आईं बाइक राइडर बहनें म.प्र. पर्यटन के रंग ब...
इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड के किसानों के हित में जमीनी स्तर पर मार्ग निर्माण को स्वीकृति और उचित मुआवजे की व्यवस्था किए जाने पर इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र के निवासियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पगड़ी और बड़ी माला पहनाकर उनका अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे सभी लोगों को होली और रंगपचमी की बधाई दी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 3 हजार करोड़ रुपए की लागत से इंदौर और उज्जैन के बीच बनने वाली सड़क से इंदौर और उज्जैन का सफर सवा घंटे की जगह आधे घंटे का रह जायेगा। दोनों शहरों के बीच तेज कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। स्थानीय स्तर पर उद्योग, लॉजिस्टिक पार्क, किसानों को मण्डियों तक पहुंच और व्यापारियों तथा उ...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष-

मध्य प्रदेश
नारी सशक्तिकरण का रोल मॉडल बन रहा है मध्यप्रदेश भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बीते वर्षों में नारी सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की गई हैं। बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखते विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नवाचार भी किये गये हैं। साथ ही महिलाओं के समग्र सामाजिक, आर्थिक विकास के उद्देश्य से देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण भी चलाया जा रहा है। इन सभी प्रयासों के सुखद परिणामों से मध्यप्रदेश नारी सशक्तिकरण का रोल मॉडल बन रहा है।   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी चार प्रमुख प्राथमिकता वर्गों में महिलाओं को शामिल करते हुए देश की प्रगति को इन वर्गों की प्रगति से जोड़कर महिला कल्याण को प्राथमिकता देने का आव्हान किया है। इस नाते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला ...
MP सरकार गेहूं पर देगी बोनस, CM ने किया ऐलान, पंजीयन की तिथि भी बढ़ाई

MP सरकार गेहूं पर देगी बोनस, CM ने किया ऐलान, पंजीयन की तिथि भी बढ़ाई

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने घोषणा की है कि राज्य सरकार गेहूं की सरकारी खरीद पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) (Minimum Support Price (MSP)) के अलावा बोनस भी देगी। मुख्यमंत्री ने 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित किया है। राज्य सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन (Registration) की आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 मार्च कर दी है। यह पहले 7 मार्च थी। 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस का ऐलानएमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 40 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस भी प्रदान करेगी। 2,625 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीदमोहन यादव ने इंदौर में बताया कि हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि हम गेहूं की खरीद के दौरान किसानों को 2,5...
पारंपरिक खेती से प्रगतिशील बागवानी तक का सफर

पारंपरिक खेती से प्रगतिशील बागवानी तक का सफर

मध्य प्रदेश
भोपाल जिले के फन्दा क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा बोंदर के श्री रामसिंह कुशवाह  कभी धान, गेहूं और सोयाबीन जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहकर सीमित आय अर्जित करने वालेकिसान रहे है। आज वे फूलों और फलों की आधुनिक खेती से प्रतिमाह लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा केवल आर्थिक उन्नति की कहानी नहीं, बल्कि किसान सशक्तिकरण और नवाचार की प्रेरक मिसाल है। श्री कुशवाह कहते हैं, “मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना ने हमें आत्मनिर्भर बनाया है और समाज में एक नई पहचान दी है।” श्री कुशवाह का परिवार वर्षों से पारंपरिक खेती करता आ रहा था,जिसमें बढ़ती लागत और कम लाभ के कारण आर्थिक चुनौतियाँ बनी रहती थीं। इसी दौरान उन्हें उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी...
जमकर बरसा रंग-गुलाल, उत्साह के साथ मनाई होली, सुरक्षा प्रबंध रहे कड़े

जमकर बरसा रंग-गुलाल, उत्साह के साथ मनाई होली, सुरक्षा प्रबंध रहे कड़े

मध्य प्रदेश
मुरैना। जिले भर में होली का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और गांवों की गलियों में रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर नृत्य किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में होली का उत्साह देखने को मिला। युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर नाचती हुई नजर आईं, वहीं कई स्थानों पर फाग गीतों और पारंपरिक संगीत के साथ होली खेली गई। घरों में पकवान बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था। जगह-जगह पुलिस की गश्त भी जारी रही, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।  बॉक्स कपड़ा फाड़ एवं कीचड़ की होली ...
जबलपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

जबलपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में करीब 20 वर्षीय युवक घायल हो गया। विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मामूली कहासुनी से बढ़ा विवाद पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:30 बजे भान तलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। कुछ ही देर में बहस झड़प में बदल गई और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी भी कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में युवक...
MP: अशोकनगर में लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार… मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती…व्यापारी के घर फेंकें बम

MP: अशोकनगर में लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार… मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती…व्यापारी के घर फेंकें बम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
अशोकनगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की अशोकनगर पुलिस (Ashok Nagar Police) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के खतरनाक गुर्गे को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। राजस्थान (Rajasthan) के रहने वाले आरोपी ने शहर के एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपी ने फिरौती नहीं मिलने पर व्यापारी के घर को पेट्रोल बम से उड़ाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी को एक होटल से पकड़ा और उसके पास से छह पेट्रोल बम, फर्जी आधार कार्ड और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर के संपर्क में था। वारदात के लिए उसे एक लाख रुपये एडवांस मिले थे। मांगी थी 10 करोड़ की फिरौतीपुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने गुरुवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 फरवरी को शहर के व्यापारी अंकित अग्रवाल को व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और वॉइस नोट के जरिए हैरी बॉक्सर के...
MP: दमोह में भाईदूज पर बहन के घर जा रहे नाबालिग का हथौड़े से सिर फोड़ा….फिर खून पीया और मांस खाया

MP: दमोह में भाईदूज पर बहन के घर जा रहे नाबालिग का हथौड़े से सिर फोड़ा….फिर खून पीया और मांस खाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दमोह। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले (Damoh district) से हत्या की खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ने हथौड़े से 15-20 वार कर नाबालिग (Minor) का सिर फोड़ दिया और उसकी नृशंस हत्या कर दी। आरोप है कि सिर फोड़ने के बाद आरोपी शख्स ने ना केवल नाबालिग का खून पिया, बल्कि उसका भेजा निकालकर भी खाया। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल की सजा भी काट चुका है यह वारदात दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र में भाई दूज पर बहन के घर जा रहे एक नाबालिग के साथ हुई। इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला 16 वर्षीय भरत विश...
MP: खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के लोग, थाने पर किया पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां

MP: खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के लोग, थाने पर किया पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा शहर (Khandwa City) में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल (Uproar Social Media post) हो गया। जिसके बाद शिकायत दर्ज कराने मोघट थाने में आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाने परिसर में ही पथराव (Stone Pelting) कर दिया। ऐसे में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए मामला संभाला और लाठी चार्ज करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान पुलिस की पिटाई के डर से लोग थाने से निकलकर इधर-उधर भागते नजर आए और इसी आपाधापी में उनके चप्पल-जूते भी सड़क पर ही छूट गए। भीड़ के हटने के बाद इमलीपुरा सहित तमाम इलाकों में पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं आया। थाने पर बढ़ती भीड़ और इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान कोतवाली थान...