Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

MP: रतलाम में सरकारी शिक्षक के तबादले का अनोखा विरोध… 40 छात्रों ने स्कूल जाना छोड़ा

MP: रतलाम में सरकारी शिक्षक के तबादले का अनोखा विरोध… 40 छात्रों ने स्कूल जाना छोड़ा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम जिले (Ratlam district) में एक सरकारी स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों ने अपने पसंदीदा शिक्षक (Favorite Teacher) के तबादले के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया. छात्रों ने साफ कह दिया कि जब तक उनके शिक्षक बद्रीलाल राठौर (Teacher Badrilal Rathore) की दोबारा स्कूल में वापसी नहीं होती, तब तक वे स्कूल नहीं जाएंगे. इस विरोध प्रदर्शन ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। "राठौर सर वापस आएंगे, तभी हम स्कूल जाएंगे"यह मामला रतलाम जिले के रूपनगर गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल का है. यहां करीब 40 छात्र पिछले कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं. मंगलवार को छात्र अपने अभिभावकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. एक तख्ती पर लिखा था, "राठौर सर वापस आएंगे, तभी हम स्कूल जाएंगे।" कक्षा पांच की छात्रा तन्वी ने कहा कि वह...
MP: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर मारपीट और फायरिंग का आरोप…. FIR दर्ज

MP: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर मारपीट और फायरिंग का आरोप…. FIR दर्ज

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग (Shaligram Garg) पर पुराने जमीनी विवाद को लेकर हवाई फायरिंग और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, घटना 14 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे राजनगर थाना क्षेत्र के कोंडा गांव में हुई. घायल मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ गांव में मौजूद था. इसी दौरान शालिग्राम गर्ग अपने साथी सतीश, आशीष और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे। मोतीलाल का आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और फिर लाठी-डंडों से मारपीट की गई. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस दौरान तीन हवाई फाय...
खजुराहो एयरपोर्ट देशभर में टॉप पर, भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर

खजुराहो एयरपोर्ट देशभर में टॉप पर, भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खजुराहो एयरपोर्ट (Khajuraho Airport) ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के इस साल के नेशनल कस्टमर सैटिस्फैक्शन रैंकिंग (National Customer Satisfaction Survey Ranking) में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सेवा गुणवत्ता के मामले में दोनों एयरपोर्ट का शीर्ष स्थानों पर पहुंचना मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। खजुराहो एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत, यात्रियों के भरोसे और बेहतर सेवाएं देने की निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट मैनेजमेंट का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और भविष्य में सेवा की गुणवत्ता क...
MP: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल दंपति को HC से राहत…. अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

MP: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल दंपति को HC से राहत…. अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर पीठ (Indore Bench) ने सोमवार को 2025 के प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh) के दौरान चर्चा में आए एक दंपति को बड़ी राहत दी है. अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में कोई दंडात्मक या जबरन कार्रवाई नहीं की जाएगी. मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी। जस्टिस गजेंद्र सिंह की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह अंतरिम आदेश पारित किया. अदालत ने कहा कि खरगोन जिले के महेश्वर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाए। दंपति ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर महेश्वर नगर परिषद की ओर से युवती का जन्म प्रमाण पत्र रद्द किए जाने को चुनौती दी है. याचिका में कहा गया है कि अंतरधार्मिक विवाह के बाद ...
FCI ने MP में ₹1160 करोड़ के चावल गबन के दावे का आंकड़ों के साथ किया खंडन… मामले को बताया पूरी तरह भ्रामक

FCI ने MP में ₹1160 करोड़ के चावल गबन के दावे का आंकड़ों के साथ किया खंडन… मामले को बताया पूरी तरह भ्रामक

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एथेनॉल उत्पादन (Ethanol Production) के लिए भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India-FCI) के चावल के कथित बड़े पैमाने पर डायवर्जन से जुड़ी खबरों पर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है. एफसीआई ने एक औपचारिक बयान जारी कर मीडिया में चल रहे 1160 करोड़ रुपये के गबन के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. निगम ने साफ किया है कि करीब 5 लाख मीट्रिक टन (LMT) चावल के गबन की बात पूरी तरह काल्पनिक है, क्योंकि डिस्टिलरियों ने इस पूरे स्टॉक को वैध भुगतान करके खरीदा है। FCI के अनुसार, एथेनॉल सप्लाई ईयर (ESY) 2024-25 के दौरान मध्य प्रदेश की डिस्टिलरियों को 2.98 एलएमटी चावल 22.50 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया गया था. इसके बाद ईएसवाई 2025-26 में 30 जून 2026 तक 2.41 एलएमटी चावल 23.20 रुपये प्रति किलो की दर से जारी किया गया. इस प्रकार दोनों वर्षों में कुल ...
MP: भिंड के लहार में CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता दिखा ड्रोन

MP: भिंड के लहार में CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता दिखा ड्रोन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भिंड। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के भिंड दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर (Helicopter) उड़ान भरने ही वाला था कि तभी हेलीपैड (Helipad) के ऊपर एक ड्रोन मंडराता दिखाई दिया। वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पायलट ने तत्काल टेकऑफ रोक दिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और मुख्यमंत्री सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी नेताओं को करीब 10 मिनट तक हेलीपैड पर इंतजार करना पड़ा। मुख्यमंत्री मोहन यादव दंदरौआ हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद ग्वालियर रवाना होने वाले थे। उनके साथ प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया भी हेलीकॉप्टर में सवार हो चुके थे। इसी दौरान हेलीपैड के ऊपर एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल स्थिति का संज...
मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
-दतिया के हर दरवाजे पर शीष झुकाऊंगा, श्री आशुतोष तिवारी को विजयी बनाऊंगा : डॉ. नरोत्तम मिश्रादतिया/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन-पत्र दाखिल कराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किला चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया का चुनाव एक सामान्य चुनाव नहीं रह गया है। दतिया का उपचुनाव राजा और रंक के बीच का चुनाव है। कांग्रेस ने राज परिवार से प्रत्याशी मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा से गरीब परिवार के सामान्य कार्यकर्ता श्री आशुतोष तिवारी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस को उनकी जमीन नहीं पता, लेकिन आसमान खरीदने की बात करते हैं। कांग्रेस पार...
मीडिया इंडस्ट्री में एआई की मास्टरिंग जरूरीः जयप्रकाश पराशर

मीडिया इंडस्ट्री में एआई की मास्टरिंग जरूरीः जयप्रकाश पराशर

मध्य प्रदेश
भोपाल। एआई के बिना आज किसी भी सेक्टर में काम नहीं चल सकता। मीडिया हो या कोई दूसरी इंडस्ट्री,एआई  तकनीक एक को-वर्कर की तरह हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। न्यूजरूम में टेक्नालाजी के कारण बहुत से बदलाव आ रहे हैं। एआई के पास डेटा है जिसके आधार पर मीडिया में न्यूज का प्लेसमेंट और प्रजेंटेशन बदल रहे हैं। लेकिन इस सबके बावजूद न्यूजरूम में सोर्स को वेरिफाई करने वाले एक्सपर्ट्स की हमेशा मांग बनी रहेगी। इन विशेषज्ञों को एआई कभी भी रिप्लेस नहीं कर सकेगी। मीडिया और कम्युनिकेशन के प्रोफेशनल्स को एआई जैसी अपडेटेड टेक्नालाजी सीखना जरूरी है। यह बात आज एमसीयू में चल रहे एआई एफडीपी में आज वरिष्ठ पत्रकार श्री जयप्रकाश पराशर ने कही।श्री जयप्रकाश पराशर ने कहा कि मौजूदा समय में जर्नलिज्म में आटोमेटेड न्यूज रूम बन रहे हैं। खोजी पत्रकारिता में भी एआई का खूब उपयोग हो रहा है। उन्होंने कम्युनिकेशन और मीडिया ...
स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री श्री पटेल

स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री श्री पटेल

मध्य प्रदेश
कचरा संग्रहण, निष्पादन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बनाएं स्पष्ट नीतिस्वच्छता व्यवस्था में स्कूलों, पंचायतों, विभागों और क्लस्टर आधारित मॉडल के समन्वय पर करें फोकस भोपाल : सोमवार, जुलाई 13, 2026, 14:04 IST पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की साधारण सभा की बैठक में कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी और सुव्यवस्थित प्रबंधन का विषय है। उन्होंने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण एवं निष्पादन के लिए स्पष्ट नीति तैयार की जाए तथा पंचायतों, ब्लॉक स्तर और क्लस्टर स्तर पर दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि 10 हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए तथा अगले 20 वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कचरा निष्पादन प्रबंधन के उपाय क...
विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत तीन छात्रों के लिए ₹1.53 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत तीन छात्रों के लिए ₹1.53 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

मध्य प्रदेश
भोपाल । पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और उन्हें वैश्विक पटल पर उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतत सहयोग, संवेदनशील मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के सपनों को साकार करने और उनके अकादमिक उन्नयन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में विभाग की महत्वाकांक्षी 'पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना' के माध्यम से प्रदेश के तीन मेधावी विद्यार्थियों का विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पिछड़ा ...