राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: सात आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दस्तावेज, नकदी और गहनों की जांच शुरू
अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले की जांच तेज करते हुए पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कई पुलिस टीमों ने सात आरोपियों के घरों और अन्य परिसरों की एक साथ तलाशी ली। इस दौरान संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के अलावा नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के भी बरामद किए गए, जिनकी जांच की जा रही है।
सुबह से शाम तक चला तलाशी अभियान
जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में गठित छह टीमों ने रविवार सुबह करीब सात बजे अभियान शुरू किया। प्रत्येक टीम के साथ राजस्व विभाग के एक लेखपाल और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
पुलिस ने रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, रामाशंकर मिश्रा, लवकुश मि...









