ट्विशा शर्मा मामले में गिरिबाला सिंह ने खुद की पैरवी, कोर्टरूम में हुई जमकर हंगामा
भोपाल। ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) मौत मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम हुआ जब पूर्व जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) ने अपने केस की पैरवी खुद की. इस दौरान उनकी ट्विशा के परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव (Anurag Srivastava) के साथ जोरदार बहस हुई जब दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।
दरअसल, मंगलवार को पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह (Samarth Singh) को भोपाल की अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इसी मामले की सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा और तीखी बहस देखने को मिली. 63 साल की पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में अपना पक्ष खुद रखा. अदालत में मौजूद लोगों के अनुसार वह काफी आक्रोशित नजर आ रही थीं और बार-बार ऊंची आवाज में अपनी बात रख रही थीं।
कोर्ट में हाथापाई और धक्कामुक्कीइस दौरान गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट...









