Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर: मंत्री शुक्ला

मध्य प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर: मंत्री शुक्ला

मध्य प्रदेश, राज्य
ऊर्जा विकास निगम और अन्य कम्पनियों के बीच हुआ एमओयू भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्लीन एण्ड ग्रीन ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के स्वप्न को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। यह बात नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मंगलवार को तकनीकी सहायता से ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये ऊर्जा विकास निगम और अन्य कम्पनियों के बीच हुए एमओयू हस्ताक्षर करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि निसंदेह इससे लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी। मंत्री शुक्ला ने कहा कि ऊर्जा विकास निगम ने मेसर्स सीएलएएसपी, मेसर्स एईईई और मेसर्स सीएसआईएस के साथ ऊर्जा दक्षता के लक्ष्यों को हासिल करने के लिये समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। उन्होंने बताया कि मेस...
किशोर कुमार गीतों को जीते थे और उनका अलग ही अंदाज था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किशोर कुमार गीतों को जीते थे और उनका अलग ही अंदाज था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रख्यात पार्श्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार असाधारण कलाकार थे। वे गीतों को गाते नहीं थे, बल्कि गीतों को जीते थे। पूरा समय मस्ती में रहते थे। ऐसे हरफनमौला कलाकार थे, जिसका अलग ही अंदाज था। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में मध्य प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष दो दिन का समारोह आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की रात्रि भोपाल स्थित अपने निवास से वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रख्यात पार्श्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार की स्मृति में उनकी जन्मस्थली खण्डवा में हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय "किशोर कुमार सम्मामन अलंकरण समारोह" को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी को किशोर कुमार सम्मान अलंकरण प्रदान किया गया। म...
सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगाः अरुण सिंह

सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगाः अरुण सिंह

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिहं ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना देखा था। स्वतंत्रता के पश्चात जब देश अनेक रियासतों में बंटा हुआ था, तब सरदार पटेल ने अद्वितीय नेतृत्व, अदम्य साहस और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए भारत को एकजुट करने का कार्य किया। उन्होंने “खंड-खंड भारत नहीं, एक भारत” की भावना को साकार किया और हमें वह एकता दी, जो आज हमारी पहचान और गर्व का विषय है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। भाजपा महासचिव अरुण सिहं मंगलवार को भोपाल में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सरदार@150 यूनिटी मार्च एक भारत, आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हम यहाँ “लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकत्र हुए हैं, ताकि उनके विचारों और योगदान को जन-जन ...
ग्वालियर में सुंदरकांड को लेकर हंगामा, सीएसपी हिना खान ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का जयकारा

ग्वालियर में सुंदरकांड को लेकर हंगामा, सीएसपी हिना खान ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का जयकारा

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदिर में सुंदरकांड पर रोक लगाने से नाराज थे वकील ग्वालियर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का विवाद के चलते कलेक्टर रुचिका चौहान ने किसी भी तरह के कार्यक्रम, आयोजन और भीड़ एकत्र करने पर रोक लगा रखी है। विवाद के एक पक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा के घर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई है। मंगलवार को अनिल मिश्रा के समर्थक उन्हीं घर के पास ही सिद्धेश्वर मंदिर पर सुंदरकांड पाठ करना चाहते थे। वहां भी पुलिस तैनात थी। मंदिर बंद देखकर एडवोकेट मिश्रा समर्थक भड़क गए। सड़क पर ही सुंदर कांड के लिए टेंट बुला लिया। टेंट वाले को विश्वविद्यालय क्षेत्र की सीएसपी हिना खान ने वहां से भगा दिया। इसके बाद हिना पर सनातनी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने 'जय श्रीराम' के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। खुद को सनातनी विरोधी कहते देख हिना खा...
नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में मप्र की रंजना ने 3000 मीटर रेस वॉक में जीता स्वर्ण पदक

नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में मप्र की रंजना ने 3000 मीटर रेस वॉक में जीता स्वर्ण पदक

मध्य प्रदेश
भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। ओडिशा के भुवनेश्वर शहर में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन मंगलवार को मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी की एथलीट रंजना यादव ने गर्ल्स अंडर-18 वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह उपलब्धि 13:41.55 सेकंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हासिल की। मध्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रंजना यादव को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि रंजना यादव ने अपने अथक प्रयास, अनुशासन और समर्पण से यह साबित किया है कि मेहनत और धैर्य से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उनका प्रदर्शन प्रदेश के युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा है। रंजना की इस उपलब्धि में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी, भोपाल के अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन और आधुनिक खेल सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिक...
सिवनी लूट मामले में 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

सिवनी लूट मामले में 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी लूट मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें से 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसमें एसडीओपी सिवनी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, कॉन्सटेबल योगेंद्र, नीरज और जगदीश शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध मुक्त वातावरण बनाना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का मुख्य दायित्व है। अपने कर्तव्यों से हटकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिवनी प्रकरण में जो भी दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। कानून का उल्लंघन करने वालों क...
कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय

कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय

मध्य प्रदेश
सोयाबीन उत्पादक किसानों को लाभांवित करने भावांतर योजना की स्वीकृतिप्रदेश में (RAMP)" योजना को सैद्धांतिक रूप से लागू किये जाने की स्वीकृतिराज्य के शासकीय पेंशनर, परिवार पेंशनर को देय मंहगाई राहत की दर में वृद्धि किये जाने का निर्णयमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों के कृषकों से पहली बार कोदो-कुटकी उपार्जन का किये जाने का निर्णय लिया, जिससे अधिक से अधिक जनजातीय कृषकों को फायदा होगा। इस के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों जबलपुर, कटनी, मण्डला, डिंडोरी, छिंदवाडा, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी एवं सिंगरौली के कृषकों से कोदो-कुटकी का उपार्जन किया...
MP: ग्वालियर में दलित संगठनों का आंदोलन कल, अलर्ट पर पुलिस… 3000 जवान तैनात

MP: ग्वालियर में दलित संगठनों का आंदोलन कल, अलर्ट पर पुलिस… 3000 जवान तैनात

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का ग्वालियर-चंबल (Gwalior-Chambal) फिर जातिगत विवाद में सुलग रहा है। ग्वालियर में बाबा साहब की मूर्ति (Baba Saheb's statue) को लेकर माहौल गर्म है। ग्वालियर में 15 अक्टूबर को कई दलित संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट (Police alert.) है। कुल मिलाकर ग्वालियर साल 2018 की तरह सुलह रहा है। साल 2018 SC/ST और सवर्ण आंदोलन में 7 की मौत हो गई थी। ग्वालियर-चंबल में एकबार फिर वैसी ही स्थिति बन रही है। एक तरफ सोशल मीडिया पर ग्वालियर पहुंचने की अपील की जा रही है तो दूसरी ओर ग्वालियर पुलिस ने किसी भी उपद्रव या बवाल से निपटने को लेकर तैयारी कर रही है। इन वजहों से गरमाया माहौलग्वालियर में एक वर्ग बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की मूर्ति लगाने के पक्ष में खड़ा है तो दूसरा सर बीएन राव की मूर्ति लगाना चाहता है। इस बीच हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के...
MP: बच्चों की मौत का कारण बना कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर को नहीं मिली जमानत

MP: बच्चों की मौत का कारण बना कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर को नहीं मिली जमानत

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की छिंदवाड़ा कोर्ट (Chhindwara Court) ने कई बच्चों की मौत का कारण बना कोल्ड्रिफ कफ सिरप (Coldrif Cough Syrup) लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी (Dr Praveen Soni) जमानत देने से इनकार कर दिया है। डॉक्टर सोनी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, परासिया सिविल कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज गौतम कुमार गुजरे ने प्रॉसिक्यूशन की इस दलील पर गौर किया कि पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ. प्रवीण सोनी ने स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय की गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह दवा लिखी थी। कोर्ट ने 8 अक्टूबर के आदेश में यह भी कहा कि मौतों की जांच अभी अधूरी है और आरोपियों के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, इसलिए डॉ. सोनी को नियमित जमानत नहीं दी जा सकती। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मध्य प्रदेश में कथ...
MP: श्योपुर में CM मोहन यादव के कार्यक्रम में BJP नेता सहित 25 लोगों की जेब कटी, उड़ाए 2 लाख

MP: श्योपुर में CM मोहन यादव के कार्यक्रम में BJP नेता सहित 25 लोगों की जेब कटी, उड़ाए 2 लाख

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
श्योपुर। रविवार को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के कार्यक्रम में भाजपा नेता (BJP leader) सहित कई लोगों को भारी नुकसान हो गया। लाडली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) के राशि वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता सहित करीब 25 लोगों की जेबें काट ली गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) भी वायरल हो रहा है। बताया गया कि जेबकतरों ने करीब 2 लाख से ज्यादा की नगदी उड़ा ली। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। दरअसल, रविवार शाम को सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री सतीश समाधिया (BJP District Minister Satish Samadhiya) समेत करीब 25 लोगों की जेब कट गई। जेबकतरों ने इन लोगों से करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी उड़ाई। जेब काटने की की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक दो बच्चे भीड़ में घुसकर जेब काट रहे हैं। इसमें दीपक सिंघल बालाजी, डॉ. विष्णु गर्ग...