Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने थल सेना दिवस पर दी शुभकामनाएं, जवानों के साहस को किया नमन

भोपाल, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज गुरुवार को थल सेना दिवस है। हर साल देश में 15 जनवरी का दिन भारतीय थल सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने थल सेना दिवस के अवसर पर अपने अदम्य साहस और अद्भुत पराक्रम से मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के सभी वीर जवानों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपने संदेश में कहा कि थल सेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विषम, चुनौतीपूर्ण एवं कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए कर्तव्य पथ पर समर्पित सेना के जवानों पर संपूर्ण राष्ट्र को गर्व है। उन शूरवीरों को कोटिशः नमन, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *