Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP: उज्जैन के बेगमबाग इलाके में 15 अवैध मकानों को पर चला बुलडोजर

MP: उज्जैन के बेगमबाग इलाके में 15 अवैध मकानों को पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) में एकबार फिर बुलडोजर की कार्रवाई (Bulldozer action) सामने आई है। बताया जाता है कि भगवान महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र (Lord Mahakaleshwar Temple Area) के सौंदर्यीकरण और सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए करीब 2 दर्जन से अधिक मकानों को बुधवार को भारी सुरक्षा बल के बीच हटाने का काम किया गया। इस अतिक्रमण निरोधक अभियान के लिए बुलडोजर लगाए गए। यह कार्रवाई उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) की ओर से की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूडीए ने बुधवार को एक बड़ा अभियान चला कर प्रशासन के सहयोग से बेगमबाग इलाके के तीन प्लॉट पर बने 15 मकानों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान फोर्स भी तैनात रही। बताया जाता है कि इलाके में उज्जैन विकास प्राधिकरण के 28 प्लॉट पर कुल 60 मकान बने थे। अब तक 4 बड़ी कार्रवाइयां अंजाम दी गई है। इस दौरान यहां 26 मकान ग...
ईसाई बहुल गांव में हिंदू को नहीं बाटने दिया अन्न, HC ने लगाई लताड़

ईसाई बहुल गांव में हिंदू को नहीं बाटने दिया अन्न, HC ने लगाई लताड़

राष्ट्रीय
चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी भी सरकारी भूमि का उपयोग केवल किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और अगर कोई भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध है, तो वह सभी समुदायों के लिए समान रूप से खुली होनी चाहिए। यह फैसला न्यायमूर्ति जी.आर. स्वामिनाथन ने उस मामले में सुनाया, जिसमें एक तहसीलदार ने एक हिंदू निवासी को सार्वजनिक मैदान पर अन्नदानम (भोजन वितरण) करने की अनुमति देने से मना कर दिया था। यह मैदान पिछले सौ वर्षों से केवल ईसाई समुदाय द्वारा उपयोग में लाया जा रहा था।अदालत की सख्त टिप्पणी बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायमूर्ति स्वामिनाथन ने कहा, 'जब जमीन सरकारी स्वामित्व की है तो उसे किसी भी धार्मिक या सामुदायिक पृष्ठभूमि के बावजूद सभी वर्गों के उपयोग के लिए उपलब्ध होना चाहिए। यदि किसी को के...
म्यूचुअल फंड में यूनिट ट्रांसफर की प्रक्रिया हुई आसान… SEBI ने बदले नियम

म्यूचुअल फंड में यूनिट ट्रांसफर की प्रक्रिया हुई आसान… SEBI ने बदले नियम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India- SEBI) ने म्यूचुअल फंड ट्रांसफर (Mutual fund transfer) करने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। निवेशक (Investor) अपनी म्यूचुअल फंड यूनिट को परिवार के सदस्यों को स्थानांतरित कर सकते हैं। इसके अलावा नाबालिग के बड़े होने पर संयुक्त खाते में जोड़ सकते हैं। इसके लिए अब डीमैट खाते की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकांश म्यूचुअल फंड स्कीम में यह सुविधा मिलेगी, लेकिन सुविधा उनके लिए है, जिनके पास म्यूचुअल फंड यूनिट स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट में हैं। नाबालिग के फोलियो में या नाबालिग को ट्रांसफर करना संभव नहीं है। ट्रांसफर के कारण पूंजीगत लाभ पर लगने वाले कर का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। इक्विटी फंडों पर अल्पकालिक लाभ पर 15 प्रतिशत और दीर्घकालिक लाभ पर 10 प्रतिशत कर लग सकता है। नाबालिग के लिए नियमनाबालिग केवल अपने नाम पर यूनिट र...
अब इस टेक कंपनी ने की नौकरी में कटौती करने की घोषणा… अब तक 1 लाख से ज्यादा की छंटनी

अब इस टेक कंपनी ने की नौकरी में कटौती करने की घोषणा… अब तक 1 लाख से ज्यादा की छंटनी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आईबीएम (IBM) ने मंगलवार को कहा कि वह चौथी तिमाही (Fourth quarter) में नौकरियों में कटौती (Layoff) करेगा। इससे हजारों कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। कंपनी यह कदम अपने उच्च-लाभ वाले सॉफ्टवेयर सेगमेंट (Software segment) पर ध्यान केंद्रित करने के तहत उठा रही है, जबकि वॉल स्ट्रीट इस बात पर गौर कर रहा है कि आईबीएम एआई संबंधित क्लाउड मांग से कितना लाभ उठा सकता है। आईबीएम ने एक बयान में कहा, हम नियमित रूप से अपने कार्यबल की समीक्षा करते हैं और समय-समय पर संतुलन बनाते हैं। सीईओ अरविंद कृष्णा (CEO Arvind Krishna) के नेतृत्व में आईबीएम ने अपने “रेड हैट” डिवीजन के माध्यम से क्लाउड सेवाओं पर बढ़ते खर्च का लाभ उठाने के लिए सॉफ्टवेयर व्यवसाय पर दांव दोगुना किया है, क्योंकि अधिक से अधिक कंपनियां एआई तकनीक को एकीकृत कर रही हैं। हालांकि, पिछले महीने आईबीएम के मुख्य क्लाउड सॉफ्टवेयर सेगमेंट...
देश में सबसे समृद्ध है तेलंगाना का ये जिला.. बेंगलुरु-नोएडा इससे पीछे

देश में सबसे समृद्ध है तेलंगाना का ये जिला.. बेंगलुरु-नोएडा इससे पीछे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इकनॉमिक सर्वे (Economic Survey) के मुताबिक तेलंगाना (Telangana) का रंगारेड्डी जिला (Rangareddy district) जीडीपी पर कैपिटा (GDP per capita) के मुताबिक देश का सबसे समृद्ध जिला (Country's Most Prosperous District) है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जीडीपी पर कैपिटा 11.46 लाख रुपये है। वहीं दूसरे नंबर पर गुरुग्राम, तीसरे पर बेंगलुरु शहर और चौथे पर उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा है। अमीरी के मामले में टॉप 10 जिलों की बात करें तो पांचवें नंबर पर हिमाचल प्रदेश का सोलन, छठे पर उत्तर और दक्षिण गोवा आता है। इसके बाद सिक्किम के गैंगटोक, नामची, मैंगनन ऐंड ग्यालसिंह, कर्नाटक का दक्षिण मुंबई, महाराष्ट्र का मुंबई और गुजरात का अहमदाबाद जिले को इस रैंकिंग में रखा गया है। रंगारेड्डी जिले ने कैसे कर दिया टॉपरंगारेड्डी जिले ने इस लिस्ट में टॉप किया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां का टेक पार्...
कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास छात्रा से गैंगरेप… शार्ट एनकाउंटर में 3 आरोपी गिरफ्तार

कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास छात्रा से गैंगरेप… शार्ट एनकाउंटर में 3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य, राष्ट्रीय
कोयंबटूर। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कोयंबटूर (Coimbatore) में कॉलेज छात्रा (College student) से रेप के आरोप में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में तीनों के पैरों में गोली मारी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थवासी, करुप्पासामी और कालीस्वरन के रूप में हुई है। तीनों आरोपी शिवगंगई जिले के रहने वाले हैं और कोयंबटूर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। सोमवार को पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में थीं। जब पुलिस ने उन्हें एक मंदिर के पास घेर लिया, तो तीनों ने दरांती से हमला कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर के बाएं हाथ और कलाई पर चोटें आईं। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे तीनों आरोपी पैरों में घायल हो गए। बाद में उन्हें गिरफ्तार ...
कश्मीर में बर्फवारी और बारिश से बदला मौसम… खूबसूरत घाटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

कश्मीर में बर्फवारी और बारिश से बदला मौसम… खूबसूरत घाटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

राज्य, राष्ट्रीय
श्रीनगर। कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में मंगलवार शाम ऊपरी इलाकों में हिमपात (Snowfall) और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश (Rain) होने से मौसम का मिजाज बदल गया और तापमान में भारी गिरावट आयी है। मौसम में अचानक आये बदलाव से घाटी में ठंड बढ़ गयी है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों (Famous Tourist Destinations) सोनमर्ग, गुलमर्ग, दूधपथरी और युसमर्ग के पहाड़ी इलाकों में देर शाम हिमपात शुरू हो गया , जिससे इन खूबसूरत घाटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। हिमपात देखने आए पर्यटकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। पर्यटकों ने कहा कि हिमपात ने कश्मीर की हवा में एक नयी ताज़गी भर दी है। अधिकारियों ने बताया कि साधना दर्रा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकटवर्ती इलाकों सहित कुपवाड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ। एक होटल मालिक नियाज अहमद ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद पर्यटन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा था। होट...
जरा सी भी गड़बड़ी हुई तो रद्द होगी अडानी पावर डील… बांग्लादेश सरकार की दो टूक

जरा सी भी गड़बड़ी हुई तो रद्द होगी अडानी पावर डील… बांग्लादेश सरकार की दो टूक

राष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की मुहम्मद युनूस (Muhammad Yunus) की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार (Interim Government) ने साफ कहा है कि अगर भारत (India) की अडानी कंपनी (Adani Company) के साथ हुए साल 2017 के बिजली समझौते में किसी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार का सबूत मिलता है, तो वे इस करार को रद्द करने से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय समीक्षा समिति के एक सदस्य मुश्ताक हुसैन खान ने एक अहम बात कही है। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह एक 'सॉवरेन कॉन्ट्रैक्ट' (दो देशों के बीच समझौता) है, इसलिए इसे मनमाने ढंग से खत्म नहीं किया जा सकता। ऐसे समझौतों को रद्द करने से बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालतों से भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। रिपोर्ट में बड़े आरोपयह बात एक ऐसी रिपोर्ट के सामने आने के बाद कही गई है, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में "बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार" और "शासन में बड़ी विफलता" का द...
बीमाधारकों से साइबर ठगी रोकने के लिए लागू होंगे नए नियम, दिशा-निर्देश जारी

बीमाधारकों से साइबर ठगी रोकने के लिए लागू होंगे नए नियम, दिशा-निर्देश जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीमाधारकों (Insured Persons) को किसी भी तरह की धोखाधड़ी या साइबर ठगी (Fraud or Cyber Fraud) से बचाने के लिए नए नियम लागू करने की तैयारी है। इसके लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) (Insurance Regulatory and Development Authority of India - IRDAI) ने ‘बीमा धोखाधड़ी निगरानी रूपरेखा दिशानिर्देश-2025 जारी किए हैं। इसके तहत हर बीमा कंपनी को हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम करने होंगे। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। जालसाजों का डाटाबेस तैयार होगानियमों के अनुसार, कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी तरह की धोखाधड़ी, चाहे वह ऑनलाइन हो, एजेंटों के जरिए हो या पॉलिसीधारक की ओर से, उसकी तुरंत रिपोर्ट की जाए। कंपनियों के लिए यह भी अनिवार्य कर दिया गया है कि वे सभी धोखाधड़ी मामलों की जानकारी बीमा सूचना ब्यूरो के साथ साझा करें ताकि उसका एकसमान डाटाबेस तैयार हो सके। ...
US में भारतीय मूल के 2 युवाओं ने रचा इतिहास, जुकरबर्ग का रिकॉर्ड तोड़ सबसे कम उम्र के सेल्फमेड अरबपति बने

US में भारतीय मूल के 2 युवाओं ने रचा इतिहास, जुकरबर्ग का रिकॉर्ड तोड़ सबसे कम उम्र के सेल्फमेड अरबपति बने

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। भारतीय मूल के दो अमेरिकी युवाओं (Two Indian-American youths) आदर्श हीरमठ (Adarsh ​​Hiremath) और सूर्या मिधा (Surya Midha) ने 22 वर्ष की आयु में इतिहास रच दिया है। दोनों ने अपने मित्र ब्रेंडन फूडी के साथ मिलकर शुरू किए गए एआई-आधारित भर्ती स्टार्टअप मेर्कर (AI-based recruitment startup Merkur) के माध्यम से दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फमेड अरबपति बनने का गौरव हासिल किया है। फोर्ब्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मेर्कर ने पिछले सप्ताह 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹2,900 करोड़) की नई फंडिंग प्राप्त की, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 10 अरब डॉलर (लगभग ₹83,000 करोड़) तक पहुंच गया है। इस मूल्यांकन के बाद दोनों संस्थापकों की व्यक्तिगत संपत्ति अरबों डॉलर आंकी जा रही है। मार्क जुकरबर्ग का रिकॉर्ड टूटाइस उपलब्धि के साथ ही हीरमठ और मिधा ने मार्क जुकरबर्ग का 2008 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, ...