Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

पराली- पटाखों के धुएं ने दिल्ली को ओढ़ा दी जहरीली चादर… 300 के पार पहुंचा AQI

पराली- पटाखों के धुएं ने दिल्ली को ओढ़ा दी जहरीली चादर… 300 के पार पहुंचा AQI

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्लीवाले (Delhiites) गुरुपूर्व की मिठास में डूबे थे, लेकिन रात भर पटाखों (Fireworks all Night) की बौछार और पंजाब से आते धुएं ने शहर को जहरीली चादर (Smoke Toxic Blanket) ओढ़ा दी। गुरुवार को एक ही दिन में AQI ने 100 से ज्यादा पॉइंट्स की छलांग लगा दी। सुबह के 202 से शाम 4 बजे तक 311 पर जा पहुंचा। ये बहुत खराब श्रेणी में है। प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्या देखने को मिल रही है। पराली के धुएं से बढ़ा प्रदूषणबुधवार रात गुरुपूर्व पर कई इलाकों में अवैध पटाखे फूटे, जो लोकल प्रदूषण का बड़ा सोर्स बने। ऊपर से पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) की पराली जलाने का धुआं उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ दिल्ली पहुंच गया। शांत हवाएं और गिरता तापमान ने सबकुछ फंसा कर रख दिया। इसकी वजह से राजधानी पर धुंध की मोटी परत छा गई। बुधवार को नीला आसमान था, गुरुवार सुबह ग्रे हेज...
MP: हाईकोर्ट के जज श्रीधरन का शायराना अंदाज… विदाई समारोह में सुनाया राहत इंदौरी का शेर

MP: हाईकोर्ट के जज श्रीधरन का शायराना अंदाज… विदाई समारोह में सुनाया राहत इंदौरी का शेर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। जस्टिस अतुल श्रीधरन (Justice Atul Shridharan) का गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) में विदाई समारोह था। इस दौरान बोलते हुए वो थोड़ा शायराना हो गए। मशहूर शायर राहत इंदौरी (Famous poet Rahat Indori) का शेर सुनाते हुए उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में एकमात्र स्थायी चीज अस्थायित्व है। उन्होंने कहा कि तबादले सेवा का एक हिस्सा हैं और वह देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में सेवा देने के लिए उत्साहित हैं और तत्परता से उसकी ओर देख रहे हैं। राहत इंदौरी का शेर पढ़ते हुए जस्टिस अतुल श्रीधरन ने कहा कि मैं इंदौर के गौरव, राहत इंदौरी के शब्दों में तबादलों को देखना चाहूंगा, जिन्होंने कहा था, 'जो आज साहिब-ए-मसनद है कल नहीं होंगे, किराएदार हैं जाती मकान थोड़ी है।'न्यायमूर्ति श्रीधरन का यह हालिया तबादला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट से उनके मूल हाईकोर्ट मध्य प्...
बढ़ता प्रदूषण और दमघोंटू हवा… PM मोदी के दूत ने SC से लगाई नेशनल इमरजेंसी घोषित करने की गुहार

बढ़ता प्रदूषण और दमघोंटू हवा… PM मोदी के दूत ने SC से लगाई नेशनल इमरजेंसी घोषित करने की गुहार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के कई हिस्सों और शहरों में बढ़ते प्रदूषण (Increasing Pollution Cities) और दमघोंटू हवा (Suffocating Air) के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है और वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने की मांग की गई है। इतना ही नहीं याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में राष्ट्रीय स्तर पर "सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल" (National Health Emergency) लागू करने की भी मांग की है। ताकि ग्रामीण से लेकर शहरी स्तर तक लोगों को प्रदूषण के गंभीर परिणामों से बचाया जा सके। यह याचिका ल्यूक क्रिस्टोफर कॉउटिन्हो ने दायर की है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के फिट इंडिया मूवमेंट के वेलनेस चैंपियन यानी दूत रहे हैं। याचिका में उन्होंने तर्क दिया है कि एक व्यापक नीतिगत ढाँचे के बावजूद, ग्रामीण और शहरी भारत के ब...
UP: राहुल गांधी के ‘इंडियन स्टेट’ से जुड़े बयान पर MP-MLA कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

UP: राहुल गांधी के ‘इंडियन स्टेट’ से जुड़े बयान पर MP-MLA कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) के ‘इंडियन स्टेट’ ( Indian State) से जुड़े बयान पर दर्ज मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) आज यानी 7 नवंबर को फैसला सुनाएगी। इससे पहले 28 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी। इसके बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। यह मामला हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा दायर की गई याचिका से संबंधित है। उन्होंने 23 जनवरी 2025 को एमपी-एमएलए कोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि राहुल गांधी का बयान समाज में अस्थिरता और वैमनस्य फैलाने वाला है। सिमरन गुप्ता के अनुसार, राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को एक कार्यक्रम में कहा था, हमारी लड़ाई भाजपा या आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह बयान देश के लोकतांत्रिक ढांचे और सरकारी संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाता है तथा जनमान...
अगले सप्ताह कनाड़ा जाएंगे जयशंकर, G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

अगले सप्ताह कनाड़ा जाएंगे जयशंकर, G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (Indian Foreign Minister Dr. S. Jaishankar) अगले सप्ताह कनाडा की यात्रा (Canada Tour) पर जाएंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में आए हालिया सुधार को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। जयशंकर 11-12 नवंबर को ओंटारियो के नियाग्रा क्षेत्र में आयोजित होने वाली जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक (G7 Foreign Ministers' Meeting) में भाग लेंगे। कनाडा इस वर्ष दूसरी बार जी7 की मेजबानी कर रहा है, क्योंकि वह इस समय समूह की अध्यक्षता कर रहा है। कनाडा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह बैठक जी7 मंत्रियों को वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने का अवसर देगी। इसमें सुरक्षा, समृद्धि और आर्थिक लचीलापन जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। भारत, हालांकि जी7 का सदस्य नहीं है, लेकिन 2019 में फ्रांस द्वारा दोबा...
भारत-न्यूजीलैंड के लिए बड़े अवसर खोलेगा मुक्त व्यापार समझौता: पीयूष गोयल

भारत-न्यूजीलैंड के लिए बड़े अवसर खोलेगा मुक्त व्यापार समझौता: पीयूष गोयल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड (India-New Zealand) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) (Free Trade Agreement - FTA) पर चर्चा कर रहे हैं। भारत (India) की तरफ से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। दोनों पक्ष समझौते से जुड़ी वार्ता को जल्द पूरा करना चाहते हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ महीने में समझौते पर अंतिम सहमति बन सकती है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) का कहना है कि यह समझौता दोनों पक्षों के लिए बड़े अवसर खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह सौदा जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सभी संवेदनशील मुद्दों पर विचार के बाद होगा। गौरतलब है कि दोनों पक्षों के वार्ताकार पिछली बैठकों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और लंबित मुद्दों पर सहमति बनाने की दिशा में सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं। समझौता संतुलित, व्यापक और परस्प...
विदेशी कंपनिया भारतीय वायु सेना के लिए भारत में ही लड़ाकू विमान बनाने को तैयार

विदेशी कंपनिया भारतीय वायु सेना के लिए भारत में ही लड़ाकू विमान बनाने को तैयार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के लिए कई विदेशी कंपनियां (Foreign Companies) भारत (India) में ही लड़ाकू विमान (Fighter aircraft.) बनाने को तैयार हैं। दरअसल, भारतीय वायुसेना के लिए 114 विमानों की खरीद होनी है। इसके लिए सरकार ने मेक इन इंडिया (Make in India) की शर्त रखी है, लेकिन यह बड़ी डील है जिसे हर देश हासिल करना चाहता है। अबतक तीन देशों रूस, फ्रांस और स्वीडन ने भारत में विमान निर्माण का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के अनुसार हालांकि सरकार की तरफ से अभी डील को लेकर किसी भी देश के साथ बातचीत नहीं की गई है, लेकिन तीन देश अब तक सरकार को मेक इन इंडिया के तहत भारत में लड़ाकू विमान के निर्माण का प्रस्ताव दे चुके हैं। रूस इसमें सबसे आगे है। दरअसल, पांचवीं पीढ़ी के जो मल्टीरोल विमान वायुसेना को चाहिए, उसमें रुस का सुखोई-57 भी फिट बैठता है। रूस इस विमान को भारत में बनाने को तैया...
भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा ये मुस्लिम देश, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PAK में मचाई थी तबाही

भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा ये मुस्लिम देश, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PAK में मचाई थी तबाही

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दक्षिण एशिया (South Asia) के सबसे घातक हथियारों में शुमार ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल (BrahMos cruise missile) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) में खूब तबाही मचाई थी। मई में भारतीय वायुसेना ने इस सुपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला किया, जिससे दुश्मन की हवाई क्षमता ध्वस्त हो गई। अब इसी मिसाइल को दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया (Indonesia) ने खरीदने का फैसला किया है। लगभग 45 करोड़ डॉलर की इस डील से इंडोनेशिया न केवल अपनी नौसेना को मजबूत करेगा, बल्कि दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने में भी सक्षम हो जाएगा। यह डील भारत की रक्षा निर्यात क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है। सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैंएक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर...
MP: जबलपुर में भदभदा फॉल घूमने पहुंची केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 4 छात्राएं, दो की डूबने से मौत

MP: जबलपुर में भदभदा फॉल घूमने पहुंची केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 4 छात्राएं, दो की डूबने से मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur district) से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां केंद्रीय विद्यालय खमरिया (Central School Khamaria) की 9वीं कक्षा की चार छात्राएं स्कूल जाने का बहाना बनाकर बिना बताए भदभदा फॉल (Bhadbhada Falls) घूमने पहुंचीं, जहां दो छात्राओं की पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रांझी क्षेत्र की चार छात्राएं- श्रद्धा कोरी, स्मृति यादव, प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे, घर से स्कूल जाने का कहकर निकली थीं, लेकिन वे सीधे जमतरा स्थित भदभदा फॉल पहुंचीं। वहां कुछ देर तक चारों ने साथ समय बिताया, फिर वे अलग-अलग घूमने चली गईं। इसी दौरान श्रद्धा और स्मृति का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गईं। दूसरी ओर, प्रतिज्ञा और आयुषी उस समय फॉल के दूसरे हिस्से में थीं। जब काफी देर तक दोनों सहेलिय...
बिहार चुनावः वैशाली के केदार भैंस पर बैठकर पहुंचे वोट डालने, कहा- पहले मतदान… फिर दूसरे काम

बिहार चुनावः वैशाली के केदार भैंस पर बैठकर पहुंचे वोट डालने, कहा- पहले मतदान… फिर दूसरे काम

राज्य, राष्ट्रीय
वैशाली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) के पहले चरण (First Phase)के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। वैशाली जिले में भी आज वोटिंग हो रही है। वहां से लोकतंत्र की बेहद खास तस्वीर सामने आई है। एक वोटर केदार यादव (Kedar Yadav) वैशाली के भगवानपुर में भैंस पर सवार होकर वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है। आज गाड़ी घोड़ा नहीं मिला तो किसान होने के नाते भैंस पर चढ़ कर वोट डालने आए हैं। उन्होंने सभी लोगों से वोट डालने की अपील की। आकर्षक अंदाज में पहुंचे केदार यादव ने कहा कि आज वोटिंग के कारण गाड़ी घोड़ा नहीं चल रहा है। लेकिन वोट डालना जरूरी है। हम लोग किसान हैं। भैंस पालते हैं। इसलिए इसी को सवारी बना लिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए वोट डालना जरूरी है। पांच साल में एक बार आम आदमी को यह मौका मिलता है। इ...