CJI गवई ने मणिपुर की एक घटना किया जिक्र.. कहा.. मेरे जेहन में यह हमेशा के लिए बस गई
नई दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश (Chief Justice of India- CJI) बीआर गवई (BR Gawai) ने शनिवार को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का स्मरण किया और जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर (Manipur Ethnic Violence) के चुराचांदपुर में एक राहत शिविर में बिताए अपने अनुभव को याद करते हुए न्याय को कुछ लोगों का विशेषाधिकार न बताते हुए प्रत्येक नागरिक का अधिकार बताया। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कानूनी सहायता वितरण तंत्र को मजबूत करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन को संबोधित करते हुए, सीजेआई गवई ने साथी न्यायाधीशों, वकीलों और कानूनी अधिकारियों से समाज में हाशिए पर पड़े लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
सीजेआई गवई ने कहा, ''एक घटना मेरे जेहन में हमेशा के लिए बस गई है। कुछ महीने पहले, जब मैं नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष था, तो अपने साथियों के साथ मणिपुर के चुराचांदपुर में एक राहत शिविर म...








