कांग्रेस ने शशि थरूर को दिया झटका…. BJP नेता आडवाणी की तारीफ करना पड़ा भारी
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने पार्टी के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर (MP Shashi Tharoor) को झटका दिया है। पार्टी ने रविवार को शशि थरूर (Shashi Tharoor) द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी (Senior BJP leader Lal Krishna Advani) की तारीफ में की गई टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि वह अपनी बात खुद कहते हैं और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य के रूप में उनका ऐसा करना पार्टी की लोकतांत्रिक और उदार भावना को दर्शाता है। विपक्षी दल की यह टिप्पणी तब आई जब थरूर ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पर आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता की लंबी सेवा को एक घटना तक सीमित करना, चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो, अनुचित है।
तिरुवनंतपुरम के सांसद ने यह भी कहा कि जब जवाहरलाल नेहरू के करियर की समग्रता का आकलन चीन की विफलता और इंदिरा गांधी के करियर का आकलन केवल आ...









