Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

अर्णब चक्रवाती तूफान का आंधर प्रदेश के तट पर लैंडफॉल, भारी बारिश व तेज़ हवाओं का कहर

अर्णब चक्रवाती तूफान का आंधर प्रदेश के तट पर लैंडफॉल, भारी बारिश व तेज़ हवाओं का कहर

राष्ट्रीय
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। चक्रवाती तूफान अर्णब ने आज सुबह राज्य के यानम‑काकीनाडा क्षेत्र के पास तट पर लैंडफॉल शुरू कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग, यानी आईएमडी, के अनुसार लैंडफॉल की प्रक्रिया लगभग तीन घंटे तक चलेगी। तूफान बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के दक्षिण में तट को पार कर रहा है, जबकि हवा की गति 125‑135 किमी/घंटा तक पहुँच रही है और झोंके 150 किमी/घंटा तक की तीव्रता दिखा रहे हैं। तेज़ गति के कारण लैंडफॉल की शुरुआत अपेक्षा से पहले ही हो गई। आंध्र प्रदेश के उत्तरी जिलों में भारी बारिश जारी है; विशाखापत्तनम में जलभराव, पेड़ गिरना और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की रिपोर्टें मिली हैं। कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है और कई ट्रेन तथा उड़ानें रद्द कर दी गईं। इंडिगो और एयर इंडिया ने विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के लिए उड़ानों पर प्रभाव की चेतावनी जारी की है। मु...
MP में भी दिख रहा चक्रवाती तूफान अर्नब का असर…. आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP में भी दिख रहा चक्रवाती तूफान अर्नब का असर…. आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclonic Storm Arnab) का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को 31 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना है। पूर्वी मध्यप्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गई है, जबकि भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले दो दिनों में मौसम का असर और बढ़ सकता है। खास बात यह है कि 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन भी प्रदेश में बारिश और बादलों की स्थिति चांद के दीदार में बाधा बन सकती है। पूर्वी एमपी में बारिश का जोर, पश्चिमी हिस्से में राहतमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। इन ज...
LPG से लेकर GST तक…. होने वाले हैं बड़े बदलाव….एक नवंबर से लागू होंगे नए नियम

LPG से लेकर GST तक…. होने वाले हैं बड़े बदलाव….एक नवंबर से लागू होंगे नए नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अक्टूबर (October) का महीना खत्म होने वाला है और नवंबर की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change From 1st November) के साथ होने जा रही है. इन चेंज का असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलेगा. दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि नए महीने के पहले दिन से लागू होने जा रहे ये बदलाव घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) से लेकर जीएसटी (GST) ही नहीं, बल्कि हाइवे पर सफर से लेकर शराब खरीदने के लिए पेमेंट तक से जुड़े हुए हैं. आइए ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं। पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के बदलेंगे दामहर महीने की तरह नवंबर महीने के पहले दिन भी देश के लोगों की नजर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर रहेगी. इससे पहले 1 अक्तूबर 2026 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder Price Change किए थे और इसके तहत 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की...
MP: भोपाल में नाबालिगों के यौन शोषण मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला…78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद

MP: भोपाल में नाबालिगों के यौन शोषण मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला…78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत (Special POCSO Court) ने पहले एक अखबार चलाने वाले मालिक प्यारे मियां (Pyare Miyan) को 10 बार उम्रकैद (Life imprisonment) की सजा सुनाई है. एजेंसी के मुताबिक अदालत ने उस पर 77.64 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इस मामले में उसकी सहयोगी राबिया बी को भी 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है. अभियोजन पक्ष के मुताबिक, प्यारे मियां पांच नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराया गया है। नौकरी का लालच देकर बुलाने का आरोपअभियोजन पक्ष के अनुसार 78 वर्षीय प्यारे मियां साल 2014 से नाबालिग लड़कियों को निशाना बना रहा था. आरोप था कि वह लड़कियों को हर महीने 10 हजार रुपये की नौकरी देने का लालच देकर अपने पास बुलाता था. इसके बाद उनका यौन शोषण और बलात्कार करता था. मामले में राबिया बी पर भी उसके ...
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव: दो सीटों पर एनडीए की जीत, शेष दो पर बढ़त

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव: दो सीटों पर एनडीए की जीत, शेष दो पर बढ़त

राष्ट्रीय
बेंगलुरु, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। कर्नाटक विधान परिषद के चार सीटों के चुनाव में अब तक दो सीटों के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित हो चुके हैं। दोनों ही सीटों पर भाजपा‑जेडी(एस) गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी सफल हुए हैं, जबकि शेष दो सीटों में मतदान जारी है और उन क्षेत्रों में भी एनडीए के उम्मीदवारों ने प्राथमिक गिनती में बढ़त दिखाई है। पहली घोषित परिणाम बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आया, जहाँ एनडीए के उम्मीदवार एम.पी. रंगनाथ ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पुट्टन्ना को परास्त कर यह सीट अपने कब्जे में ले ली। इसी प्रकार, उत्तरी‑पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए के उम्मीदवार शशिल नमोशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार शरणप्पा मत्तूर को हरा कर दूसरा जीत हासिल किया। इन दोनों जीतों से एनडीए को इस चरण में दो सीटों का स्पष्ट लाभ मिला। बचे हुए दो सीटों में अब भी मतगणना जारी है। दक्षिण‑पूर्व स्ना...
कश्मीर‑लद्दाख में कड़ाके की ठंड, शोपियों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे, लेह में -4.1°C दर्ज

कश्मीर‑लद्दाख में कड़ाके की ठंड, शोपियों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे, लेह में -4.1°C दर्ज

राष्ट्रीय
श्रीनगर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। कश्मीर घाटी में इस सुबह से शोपियां सबसे ठंडा क्षेत्र बन गया है, जहाँ न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। साथ ही, लद्दाख के लेह में भी अत्यधिक ठंड का प्रभाव महसूस किया गया, जहाँ तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजौरी में तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और किश्तवाड़ में 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस समय के लिए मध्यम ठंड के संकेत देते हैं। मुख्य पर्यटन स्थलों की बात करें तो पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और सोनमर्ग में क्रमशः 0.6 डिग्री सेल्सियस तथा 0.5 डिग्री सेल्सियस की ठंडी हवा बनी रही। राजधानी श्रीनगर में इस रात का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे शहर में हल्की ठंड का अहसास हुआ। निकटवर्ती क्षेत्रों में काजीगुंड में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में 2.8 डिग्री ...
ओडिशा में मिले ओरंगुटान के पांच बच्चे, अवैध वन्यजीव व्यापार का खुलासा

ओडिशा में मिले ओरंगुटान के पांच बच्चे, अवैध वन्यजीव व्यापार का खुलासा

राष्ट्रीय, विशेष समाचार
नई दिल्ली। भारत में ओरंगुटान के पांच बच्चों के मिलने से अवैध वन्यजीव व्यापार का मामला सामने आया है। सितंबर की शुरुआत में ओडिशा के एक बागान में कैसुअरीना के पेड़ों के बीच इन बच्चों को देखा गया था। लाल रंग के बाल और अनजान चेहरों वाले इन जीवों को देखकर स्थानीय ग्रामीण हैरान रह गए। बाद में उनकी पहचान ओरंगुटान के रूप में हुई। तीन नर और दो मादा बच्चों की उम्र छह से आठ महीने के बीच बताई गई है। ये बच्चे अपने प्राकृतिक आवास से 2,700 किलोमीटर से भी अधिक दूर मिले हैं। ओरंगुटान मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया के बोर्नियो और सुमात्रा द्वीपों के वर्षावनों में पाए जाते हैं। ऐसे में भारत में इनका मिलना वन्यजीवों की अवैध तस्करी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। चिड़ियाघर में हो रही देखभाल ओडिशा में मिलने के बाद पांचों ओरंगुटान बच्चों को भारत के एक चिड़ियाघर में रखा गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रह...
SIR से जुड़े प्रमुख फैसले सामूहिक रूप से लिए गए…. SC में चुनाव आयोग ने किया अपना बचाव!

SIR से जुड़े प्रमुख फैसले सामूहिक रूप से लिए गए…. SC में चुनाव आयोग ने किया अपना बचाव!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ( Election Commission) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अपने कामकाज और फैसले लेने की प्रक्रिया का बचाव किया है। आयोग का कहना है कि मतदाता सूची (Electoral Roll) के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special In-depth Review- SIR) से जुड़े प्रमुख फैसले सामूहिक रूप से लिए गए थे। आयोग के तीनों सदस्यों ने हलफनामा दाखिल करने को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी। हालांकि, आयोग के इस जवाब से उसके कामकाज को लेकर उठे सभी सवालों का समाधान नहीं हुआ है। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार अपनी टिप्पणियां दर्ज की थीं। इनमें कई मामलों में उन्होंने फैसले लिए जाने के बाद इसकी जानकारी मिलने की बात कही थी। यही इस पूरे विवाद का अहम पहलू है। सवाल सिर्फ यह नहीं है कि आयोग ने आखिरकार किसी फैसले को मंजूरी दी या नहीं, बल्कि यह भी है कि क्या उसके दोनों अन्य सदस्यों को आय...
MP: भारी घाटे में चल रही भोपाल मेट्रो…. जितनी महीने की कमाई, उतना एक दिन का खर्च!

MP: भारी घाटे में चल रही भोपाल मेट्रो…. जितनी महीने की कमाई, उतना एक दिन का खर्च!

आर्थिक, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में मेट्रो (Metro) की चमक तो दिखाई दे रही है, लेकिन यात्रियों की संख्या और कमाई के आंकड़े इसकी रफ्तार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. आधुनिक सफर का सपना लेकर शुरू हुई मेट्रो फिलहाल सीमित यात्रियों के सहारे दौड़ रही है. हर दिन करीब 5 लाख रुपये के संचालन खर्च के मुकाबले पूरे महीने में टिकटों से महज 4 से 5 लाख रुपये की आय हो रही है. यानी एक दिन के संचालन पर जितनी रकम खर्च हो रही है, उतनी कमाई जुटाने में मेट्रो को पूरा महीना लग रहा है. हालांकि, मेट्रो प्रबंधन (Metro Management) का कहना है कि इसे केवल मुनाफे के नजरिए से नहीं देखा जा सकता, क्योंकि यह शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था (Public Transport System) का अहम हिस्सा है। सात किलोमीटर के ट्रैक पर सवारी का इंतजारभोपाल में एम्स से सुभाष नगर के बीच करीब सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर दिसंबर 2025 में मेट्रो सेव...
केरल: नाबालिग बेटे द्वारा मर्सडीज से बुजुर्ग को कुचलने के मामले में जज साहब पर केस दर्ज

केरल: नाबालिग बेटे द्वारा मर्सडीज से बुजुर्ग को कुचलने के मामले में जज साहब पर केस दर्ज

राज्य, राष्ट्रीय
तिरुवनंतपुरम। केरल (Kerala) में बेकाबू लग्जरी कार (Uncontrol Luxury Car) से कुचलकर बुजुर्ग की मौत के मामले में एक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) की अनुमति के बाद पुलिस ने जज को आरोपी बनाया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि जिस कार से हादसा हुआ वह जज के नाम पर पंजीकृत है। इसे उनका नाबालिग बेटा चला रहा था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। हादसा बीते रविवार तड़के दो से तीन बजे हुआ था। कंटेनर रोड पर बेहद तेजरफ्तार में जज की मर्सडीज ने चित्तूर निवासी जय बालकृष्णन की स्कूटी को टक्कर मार दी थी। 55 वर्षीय बालकृष्णन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया, लेकिन थाने से ही जमानत दे दी थी। पीड़ित परिवार के प्रदर्शन के बाद उसे दोबारा हिरासत में लेकर केस दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने नाबालि...