मप्रः मुलताई में संघ प्रचारक के साथ मारपीट के बाद दो समुदाय सामने-सामने, क्षेत्र में तनाव
भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर में गुरुवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मारपीट कर दी, जिसके बाद नगर में हंगामा मच गया। दो समुदाय के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव गुरुवार की शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान एक मोड़ पर स्थानीय मुस्लिम युवकों ने बाइक से कट मार दिया। गाड़ी से कट लगने को लेकर युवकों के साथ उनकी कहासुनी हुई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने समझाइश द...

