Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू सिलिंडर में कोई बदलाव नहीं

कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू सिलिंडर में कोई बदलाव नहीं

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब रसोई गैस की कीमत में की गई बढ़ोतरी से घर के किचन के बजट पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 49 रुपये से लेकर 50 रुपये तक बढ़ा दी गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़ कर 1740.50 रुपये हो गई है। ताजा कटौती में कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 49.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यहां 19 किलो का सिलेंडर 1,844.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि...
केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-2027 के बजट को दी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-2027 के बजट को दी मंजूरी

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कैबिनेट ने 2026-2027 के केंद्रीय बजट को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय सरकार की वित्तीय नीति के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
वित्तमंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के लिए किया राष्ट्रपति से संवाद

वित्तमंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के लिए किया राष्ट्रपति से संवाद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ संसद भवन पहुंच चुके हैं। सीतारमण ने इससे पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सीतारमण बजट दस्तावेज वाले डिजिटल टैबलेट को एक पारंपरिक लाल 'बही-खाता' शैली के थैले में रखकर राष्ट्रपति से मिलीं। अब से कुछ देर बाद वो केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई और बजट के लिए शुभकामनाएं दी। वित्तमंत्री यहां से सीधे संसद भवन पहुंचीं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जाएगा। सीतारमण आज लगातार नौवां बजट लोकसभा में पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त...
ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ईरान में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। दोनों घटनाओं के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। ईरानी समाचार चैनल तेहरान टाइम्स के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में एक आवासीय इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ। शहर के फायर डिपार्टमेंट प्रमुख के हवाले से बताया गया कि इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट से इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी घटना ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में सामने आई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यहां हुई एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि एक इमारत की दो मंजिलें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास ...
भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से जीती, ईशान किशन का शानदार शतक और अर्शदीप का पांच विकेट

भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से जीती, ईशान किशन का शानदार शतक और अर्शदीप का पांच विकेट

खेल
तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवे और अंतिम टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के नायक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। उन्होंने 43 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल थे। यह भारत के लिए टी20I में पांचवां सबसे तेज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रनों की स...
जांजगीर चांपा: हाई टेंशन टावर पर आत्महत्या की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जांजगीर चांपा: हाई टेंशन टावर पर आत्महत्या की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। धान खरीद का टोकन नहीं मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी, जिसे जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू करके गिरफ्तार कर लिया। इस व्यक्ति ने प्रशासन और ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए धमकाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, ग्राम कसौंदी के निवासी अनिल गड़ेवाल (38 वर्ष) ने धान बिक्री का टोकन न मिलने पर टावर पर चढ़कर हंगामा किया और मौजूद लोगों को गाली-गलौज करते हुए आत्महत्या की धमकी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को सूचित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तीन घंटे तक आरोपी को समझाने का प्रयास किया। हालांक...
रेलवे की तैयारियाँ, सिंहस्थ 2028 के लिए 300 से अधिक ट्रेनें चलेंगी

रेलवे की तैयारियाँ, सिंहस्थ 2028 के लिए 300 से अधिक ट्रेनें चलेंगी

राष्ट्रीय
उज्जैन, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिंहस्थ 2028 के लिए अब रेलवे ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की यात्रा सहज और संगठित बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने उज्जैन और इंदौर के लिए 300 से अधिक ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इसके साथ ही स्टेशन विकास, यात्री सुविधाओं में विस्तार और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के सहयोग से रेलवे ने पश्चिम मध्य क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सिंहस्थ के दौरान उज्जैन और इंदौर तक देशभर से 300 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की रुकावट न हो। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने उज्जैन का दौरा कर रेलवे की ...
आगरमालवा में बच्चों की घुमाने वाली मिनी ट्रेन का चोरी होना

आगरमालवा में बच्चों की घुमाने वाली मिनी ट्रेन का चोरी होना

मध्य प्रदेश, राज्य
आगरमालवा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी जाकिर खान पिता हाजी उस्मान ने शनिवार को कोतवाली पुलिस थाने में अपनी मिनी झूला ट्रेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। जाकिर ने बताया कि जनवरी में गोरिबाग क्षेत्र में आयोजित मेले में बच्चों को घुमाने के लिए उनकी ट्रेन लगाई गई थी। मेले के समाप्त होने के बाद वह ग्वालियर में दूसरे मेले के लिए चले गए थे और अपनी ट्रेन की देखरेख के लिए एक चौकीदार को वहाँ छोड़ दिया था। जाकिर ने कहा कि गुरुवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने चौकीदार को शराब पिलाई और फिर पूरी मिनी ट्रेन चुरा ले गए। फरियादी ने बताया कि उनकी ट्रेन की अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख रुपए है और यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। जाकिर खान ने थाना प्रभारी शशि उपाध्याय से ट्रेन जल्द बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त क...
गोयल और सूडानी विदेश मंत्री के बीच महत्वपूर्ण चर्चा

गोयल और सूडानी विदेश मंत्री के बीच महत्वपूर्ण चर्चा

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को नई दिल्ली में सूडान के विदेश मंत्री मोहिएल्डिन सलीम अहमद इब्राहिम के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। गोयल ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा कि उन्हें सूडान के विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान, भारत-सूडान संबंधों को मजबूत करने के लिए साझा मूल्यों और आपसी सम्मान पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। वाणिज्‍य मंत्री ने बताया कि दोनों देशों के विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी, खनन, सतत विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग के नए अवसरों का पता लगाया गया।...
<strong>ब्राउन शुगर और हथियार के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने पकड़ा</strong>

ब्राउन शुगर और हथियार के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

अपराध
रांची, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को हथियार और नशीले पदार्थों के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हिमांशु यादव उर्फ लालू, अनिकेत पाठक, निहाल पाण्डेय, नीरज कुमार उर्फ भोलू और राहुल बड़ाईक शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक मेड इन यूएसए निर्मित देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, 34 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल, 40 हजार नकद रुपये, एक स्कूटी और एक बुलेट बाइक बरामद की है। सिटी एसपी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि एसएसपी को दोपहर करीब 1:15 बजे सूचना मिली थी कि चूड़ी सेंटर गली, बाबा अस्पताल के सामने स्थित हिमांशु यादव के घर पर कुछ अपराधियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई है। सूचना मिलते ही एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जब पुलिस ने हिमांशु यादव के घर की घेराबंदी की, तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की। पु...