Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

कर्नाटक के लक्कुंडी में पुरातत्व खुदाई: विदेशी एनजीओ ने संग्रहालय और विकास परियोजना में दिलचस्पी दिखाई

कर्नाटक के लक्कुंडी में पुरातत्व खुदाई: विदेशी एनजीओ ने संग्रहालय और विकास परियोजना में दिलचस्पी दिखाई

राष्ट्रीय
गदग (कर्नाटक), 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। कर्नाटक के गदग तालुक स्थित ऐतिहासिक लक्कुंडी गांव में पुरातत्व विभाग की खुदाई का काम लगातार 15वें दिन भी जारी है। इस दौरान प्राचीन इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण अवशेष और जानकारी सामने आ रही हैं। वीरभद्रेश्वर मंदिर के सामने चल रही खुदाई में 35 से अधिक कर्मचारी अत्यंत सावधानी और सूक्ष्मता के साथ जुटे हुए हैं। अब तक 50 से अधिक दुर्लभ पुरावशेष खोजे जा चुके हैं, जिससे लक्कुंडी के ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि हुई है। प्रतिदिन नए शिलालेख, पत्थर की संरचनाएं और प्राचीन वस्तुएं सामने आ रही हैं। खुदाई स्थल पर इतिहास प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों की भी अच्छी-खासी संख्या जुटी रहती है। लक्कुंडी की चालुक्य कालीन स्मारकों के लिए प्रसिद्धता के मद्देनजर इस खुदाई से और भी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रमाण मिलने की संभावना है। लक्कुंडी विकास प्राधिकरण के आयुक्त शरणु गोगेरी...
सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में बनेंगे टेंट सिटी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान

सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में बनेंगे टेंट सिटी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ गुजरात के रण ऑफ कच्छ का 'रण उत्सव' आज भारत की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को गुजरात में भव्य 'रण उत्सव' में सहभागिता के बाद कहा कि जहां कभी बंजर भूमि थी, वहां आज किसानों की सहभागिता से पर्यटन, आजीविका और विकास का मॉडल खड़ा हुआ है, जिसे दुनिया देख रही है। लोक कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और गुजरात की समृद्ध संस्कृति, इस उत्सव को विशिष्ट पहचान देती हैं। यह प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में वर्ष-2028 में आयोजित होने वाले 'सिंहस्थ' में 'रण उत्सव' की तर्ज पर टेंट सिटी विकसित की जाएगी। साथ ही, मध्य प्रदेश में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां भी टेंट सिटी की योजना पर कार्य कि...
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज स⁣ोमवार को 16वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन की जानकारी साझा की तथा प्रतियोगिता के अनुभव भी बताए। उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के 13 पैरा खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीतकर जिले को ओवरऑल चैंपियन बनाया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का वातावरण है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष, आत्मविश्वास और अटूट हौसले की जीत है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम के दिव्यांग खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि शारीरिक चुनौतियाँ सफलता की राह में बाधा नहीं ब...
पूर्वोदय विजन के तहत बंगाल को मिली महत्वपूर्ण सौगातें: बजट ने खोले नए निर्माण और निर्यात के रास्ते

पूर्वोदय विजन के तहत बंगाल को मिली महत्वपूर्ण सौगातें: बजट ने खोले नए निर्माण और निर्यात के रास्ते

आर्थिक
कोलकाता, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 में चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, निर्यात और सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर कई अहम सौगातें मिली हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए राज्य के लिए फ्रेट कॉरिडोर, हाई-स्पीड रेल, औद्योगिक कॉरिडोर, एमएसएमई सहायता और चाय श्रमिकों के कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों की घोषणा की। अब एक दिन बाद इस पर पश्चिम बंगाल के औद्योगिक विश्लेषकों ने विस्तार से अपनी राय रखी है. निर्यात क्षेत्र को बड़ी राहतबजट में निर्यात क्षेत्र के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। समुद्री उत्पादों के निर्यात के लिए उपयोग होने वाले कच्चे माल पर ड्यूटी-फ्री आयात की सीमा को पहले के एक प्रतिशत से बढ़ाकर तीन प्रतिशत कर दिया गया है। यह सीमा पिछले वर्ष के निर्यात कारोबार के एफओबी मूल्य के आधार पर तय होगी। ...
शेयर बाजार ने निकाली शानदार वापसी, निवेशकों की संपत्ति में 4.62 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

शेयर बाजार ने निकाली शानदार वापसी, निवेशकों की संपत्ति में 4.62 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। बजट वाले दिन रविवार को भारी गिरावट के बाद, घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को एक शानदार वापसी की। आज के कारोबार में सेंसेक्स निचले स्तर से 1,300 अंक से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी ने भी 425 अंक से ज्यादा की छलांग लगाई। पूरे दिन के कारोबार के बाद, सेंसेक्स 1.17 प्रतिशत और निफ्टी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल, एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी कायम रही। इसी तरह, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, ऑयल एंड गैस और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के सूचकांकों में भी मजबूती दिखाई दी। दूसरी ओर, मीडिया, आईटी, टेक और हेल्थ केयर सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज मजबूत खरीदारी हुई, जिसके चलते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.70 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30 ...
भाजपा ने तरुण चुग को मणिपुर का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया

भाजपा ने तरुण चुग को मणिपुर का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस कदम को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सरकार के गठन की दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पार्टी की संसदीय बोर्ड ने मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में 13 फ़रवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है। यह फैसला मैतेई और कुकी समुदायों के बीच कई महीनों तक चली जातीय हिंसा के बाद लिया गया था। इससे पहले 9 फरवरी को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में केंद्रीय शासन लागू...
पचमढ़ी के होटल में गैस सिलेंडर का विस्फोट, चार घायल

पचमढ़ी के होटल में गैस सिलेंडर का विस्फोट, चार घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
नर्मदापुरम, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी के एक होटल में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे एलपीजी सिलेंडर में अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इस हादसे में होटल का एक कर्मचारी झुलस गया है, जबकि महाराष्ट्र के एक परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, पचमढ़ी के सिनेरिटी होटल में यह घटना हुई, जहां गैस सिलेंडर के फटने से धमाका इतना तेज था कि 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट में भी इसका असर महसूस हुआ। इस विस्फोट से होटल का ग्राउंड फ्लोर क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में बुलढाना निवासी प्रदीप गाड़ोदिया, उनकी पत्नी रीमा गाड़ोदिया (37), बेटे मोरेश गाड़ोदिया (5), और नमन गाड़ोदिया शामिल हैं। इसके अलावा, होटल का कुक राकेश भी झुलस गया है। मौके पर पहुंची पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाने में मदद की...
एसईसीएल ने ‘प्रोजेक्ट श्वास’ के लिए हस्ताक्षर किया समझौता ज्ञापन

एसईसीएल ने ‘प्रोजेक्ट श्वास’ के लिए हस्ताक्षर किया समझौता ज्ञापन

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने टीबी एवं फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए ‘प्रोजेक्ट श्वास’ के क्रियान्वयन हेतु आश्रय फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना एसईसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत कोरबा जिले में संचालित की जाएगी, जिसके लिए ₹4.99 करोड़ की सहायता स्वीकृत की गई है। एमओयू पर हस्ताक्षर एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास की उपस्थिति में संपन्न हुए। एसईसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर) सी. एम. वर्मा तथा आश्रय फाउंडेशन की ओर से कार्यकारी निदेशक नलिन जोहरी ने दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। प्रोजेक्ट श्वास छत्तीसगढ़ की पहली एआई-सक्षम मोबाइल मेडिकल यूनिट परियोजना होगी, जिसके माध्...
राज्यपाल गंगवार ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की, पर्यटन, खेल और शिक्षा पर दिया जोर

राज्यपाल गंगवार ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की, पर्यटन, खेल और शिक्षा पर दिया जोर

राष्ट्रीय
रांची, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोक भवन में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की पर्यटन, खेल और शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसका गौरवशाली इतिहास न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर इसकी विशिष्ट पहचान स्थापित करता है। उन्होंने झारखंड को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा और समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण है। झारखंड के जनजातीय समाज की परंपराएं और जीवनशैली प्रकृति-प्रेमी होने का परिचायक हैं। राज्यपाल ने झारखंड की पर्यटन संभावनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य की झीलें, झरने और विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण पर्यटकों के लिए आकर्षण का कें...
सिंगापुर एयर शो में भारतीय वायु सेना की सारंग टीम का अद्वितीय प्रदर्शन

सिंगापुर एयर शो में भारतीय वायु सेना की सारंग टीम का अद्वितीय प्रदर्शन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय वायु सेना सिंगापुर एयर शो के दौरान अपनी सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के माध्यम से स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव का प्रदर्शन करेगी। चांगी एग्जिबिशन सेंटर में 3 से 8 फरवरी तक होने वाले इस एयर शो में तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय डिस्प्ले टीमें भी हवाई प्रदर्शन करेंगी, और इसमें 37 एयरक्राफ्ट का स्टैटिक डिस्प्ले भी शामिल होगा। यह आयोजन दुनिया भर की वायु सेनाओं और डिफेंस कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने लाल-सफेद ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ सटीक फॉर्मेशन और साहसी हवाई कलाबाजियां करने के लिए प्रसिद्ध है। यह टीम सिंगापुर एयर शो के दौरान सैन्य ऑपरेशन, मानवीय सहायता और आपदा राहत सहित कई प्रकार के मिशनों में एएलएच ध्रुव की ऑपरेशनल वर्सेटिलिटी, फुर्ती और भरोसे को प्रदर्शित करेगी। तमिलनाडु...