पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, LPG सिलेंडर 8,200 रुपये तक पहुंचा
नई दिल्ली। पाकिस्तान में ईरान से होने वाली गैस आपूर्ति में रुकावट के बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तेजी आने की खबर है। कुछ ही दिनों में 12 किलो के सिलेंडर की कीमत 4,500 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर लाहौर में करीब 7,500 रुपये और स्कर्दू में 8,200 रुपये तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, भारत में 26 अक्टूबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है।
उपलब्ध विनिमय दर के अनुसार, भारतीय मुद्रा का एक रुपया करीब 2.91 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है। इस हिसाब से भारत में दिल्ली के घरेलू सिलेंडर की कीमत पाकिस्तानी मुद्रा में लगभग 2,740 रुपये बैठती है। हालांकि, दोनों देशों में सिलेंडर का वजन, सरकारी मूल्य निर्धारण और स्थानीय बाजार की परिस्थितियां अलग-अलग हैं।
ईरान से आपूर्ति बाधित होने के बीच पाकिस्तान में संकट...









