Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, निवेशकों को हुआ करोड़ों का नुकसान

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, निवेशकों को हुआ करोड़ों का नुकसान

Uncategorized
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News घरेलू शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक हरे निशान में पहुंच गए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले घंटे के कारोबार के दौरान खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन इसके बाद लगभग दिन भर बाजार में बिकवाली का दबाव ही बना रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.72 प्रतिशत और निफ्टी 0.75 प्रतिशत लुढ़क कर बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान आईटी, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों की खरीदारी होती रही। दूसरी ओर, ऑटोमोबाइल, रियल्टी, एफएमसीजी और कंज...
मीरजापुर में नाबालिग किशोरी बरामद, पुलिस ने न्यायालय भेजा

मीरजापुर में नाबालिग किशोरी बरामद, पुलिस ने न्यायालय भेजा

Uncategorized
मीरजापुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बेटी के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने गुरुवार देर शाम कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया। बरामदगी हलिया–लालगंज मार्ग पर गढ़वा कोटाघाट के पास की गई। पीड़ित पिता ने बताया था कि 21 दिसंबर की रात करीब 10 बजे गांव का ही एक व्यक्ति घर सूना देख कर उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से पुलिस नाबालिग की बरामदगी में जुटी थी। गुरुवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों गढ़वा क्षेत्र में किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक अच्छे लाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया जबकि आरोपित युवक मौक...
यमुनानगर में बैंक एफडी के नाम पर ढाई लाख की ठगी

यमुनानगर में बैंक एफडी के नाम पर ढाई लाख की ठगी

Uncategorized
यमुनानगर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News यमुनानगर जिले में बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक निजी निधि कंपनी के संचालक और उसकी सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिव नगर कैंप, यमुनानगर निवासी नासमा पत्नी मोहम्मद खलील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसने सेक्टर-17 क्षेत्र स्थित एक निजी निधि कंपनी के कार्यालय में बैंक एफडी के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये जमा कराए थे। कंपनी के संचालक रहीश खान और उसकी सहयोगी सीमा बेगम ने निवेश पर आकर्षक लाभ देने का भरोसा दिलाया था। पीड़िता के अनुसार, तय अवधि पूरी होने के बाद जब वह अपनी जमा राशि वापस लेने कंपनी के कार्यालय पहुंची तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इ...
बैंक कर्ज घोटाला: 11 साल बाद मिली राहत, ईडी ने बैंक को दिलाई 1.44 करोड़ की संपत्ति

बैंक कर्ज घोटाला: 11 साल बाद मिली राहत, ईडी ने बैंक को दिलाई 1.44 करोड़ की संपत्ति

Uncategorized
शिमला, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News फर्जी दस्तावेजों के सहारे लिए गए बैंक कर्ज के एक पुराने मामले में 11 साल बाद बैंक को बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय शिमला की कार्रवाई के बाद बैंक ऑफ इंडिया को 1.44 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति वापस मिली है। यह मामला ऊना जिले की अरविंद कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। उस पर वर्ष 2014 में बैंकों से धोखाधड़ी कर ऋण लेने और उसकी अदायगी न करने के आरोप लगे थे। इस पूरे मामले की शुरुआत 19 मई 2014 को हुई जब ऊना जिले के हरोली थाना में अरविंद कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप था कि कंपनी ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कर्ज हासिल करने के लिए जाली और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। बाद में न तो ऋण की शर्तों का पालन किया गया और न ही समय पर भुगतान किया गया। इससे बैंकों को भारी आर्थिक नुकसान उ...
वाराणसी में तीन करोड़ के सोने के आभूषणों के साथ पांच चोर गिरफ्तार

वाराणसी में तीन करोड़ के सोने के आभूषणों के साथ पांच चोर गिरफ्तार

Uncategorized
वाराणसी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में थाना चौक क्षेत्र के बेनियाबाग में अनुमानित तीन करोड़ मूल्य के चोरी गए सोने के आभूषण के साथ पांच शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा और एसओजी टीम प्रभारी गौरव सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना चौक क्षेत्र में चोरी के दर्ज मुकदमे में दीपेश चौहान, विकास बेनवंशी, शुभम विश्वकर्मा, सैनुद्दीन अंसारी, तारक घोराई को कूड़ाखाना बेनियाबाग और कैण्ट स्टेशन माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से 20 छोटे बड़े हार पीली धातु, कनौती 30 जोड़ी पीली धातु, 79 अदद नथ का लर पीली धातु, 400 अदद अंगूठी पीली धातु, 69 अदद मंगलसूत्र के छोटे बड़े लाकेट पीली धातु 11 जोड़ी बृजबाली पीली धातु, 68 अदद (34 जोड़ी) गूटी झुमका पीली धातु, जिसका कुल वजन 2122 ग्राम है। इस चोरी के खुलासे को लेकर प्रभार...
विधवा के घर में घुसकर लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने की सराहनीय कार्रवाई

विधवा के घर में घुसकर लूट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने की सराहनीय कार्रवाई

Uncategorized
कानपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार देर शाम एक विधवा के घर में घुसकर 73 हजार रुपये की लूट करने वाले लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित के पास से लूट की पूरी धनराशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रतापगढ़ गडरियन पुरवा के रहने वाले जितेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि पिता गोकुल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। घर में विधवा बुजुर्ग राजा बाई हैं। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करता है। देर शाम जब घर में मां अकेली थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजा खुलवाया. मां ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसने उन्हें धक्का मार कर गिरा दिया. इसके बाद घर में रखे 73 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। मां के शोर मचाने पर इलाके के कुछ लोगों ने उसे भागते हुए देखा. घर से कुछ मीटर की दूरी पर एक अनजान बाइक भी खड़ी म...
पति की हत्या में पत्नी का प्रेमी और भाई गिरफ्तार

पति की हत्या में पत्नी का प्रेमी और भाई गिरफ्तार

Uncategorized
संभल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जुनावई पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्तों को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को हाईवे पर फेंक दिया था। घटना 2 जनवरी 2026 की है, जब थाना जुनावई क्षेत्र के ग्राम पुरन पट्टी के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था। शव की पहचान सनी पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम ओढ़पुरा थाना हाथरस के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी नेहा का अपने प्रेमी रंजीत से प्रेम संबंध था जिससे पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल ...
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को रिश्वत लेते पकड़ा गया

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को रिश्वत लेते पकड़ा गया

Uncategorized
जयपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए झालावाड़ के अधीक्षण अभियंता (एसई) विष्णु चंद गोयल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित अधिकारी ने परिवादी से बकाया बिल पास करने और परेशान न करने की एवज में 84 हजार रुपये कीमत का आईफोन एक्सआर मोबाइल रिश्वत के रूप में लिया। एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि झालावाड़ टीम को 5 जनवरी 2026 को एक ठेकेदार ने शिकायत दी थी। परिवादी ने बताया कि वह पीएचईडी खंड झालावाड़ में हैंडपंप रिपेयर,पाइपलाइन लीकेज सुधार और लैंड संपर्क से जुड़े कार्य कर रहा है। पूर्व में रजिस्ट्रेशन के नाम पर उससे 25 हजार रुपए वसूले जा चुके हैं। इसके बाद उसे व उसके पार्टनर को बार-बार परेशान कर काम से हटाने और डिबार करने की धमकियां दी ज...
ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर सात लाख की ठगी

ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर सात लाख की ठगी

Uncategorized
यमुनानगर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News यमुनानगर जिले में विदेश भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि एक निजी इमीग्रेशन कंपनी के संचालकों ने ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा और रोजगार दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से सात लाख रुपये हड़प लिए और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कंपनी संचालकों अजय कुमार निवासी एसएएस नगर मोहाली (पंजाब), प्रदीप सिंह निवासी हॉलीवुड हाइट्स डेराबस्सी (मोहाली) और तरणप्रीत सिंह निवासी पृथ्वीनगर यमुनानगर के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़ी रांगड़ान निवासी मुस्ताक पुत्र रसीद अहमद ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे मोहम्मद साहिल को विदेश भेजकर नौकरी दिलाना चाहता था। इसी दौरान उसका संपर्क कन्हैया साहिब चौक के पास...
घड़ी चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार

घड़ी चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार

Uncategorized
गुवाहाटी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News गुवाहाटी की पान बाजार पुलिस थाने की टीम ने घड़ी चोरी मामले में शामिल एक चोर को चोरी की घड़ी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पानबाजार पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दो नंबर रेलवे गेट इलाके से सुमन बर्मन (22) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का सामान, जिसमें 2 स्मार्ट वॉच, 1 सुनहरे रंग की कलाई घड़ी और 1 लोहे की रॉड बरामद किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।...