Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

घड़ी चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार

गुवाहाटी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
गुवाहाटी की पान बाजार पुलिस थाने की टीम ने घड़ी चोरी मामले में शामिल एक चोर को चोरी की घड़ी समेत गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पानबाजार पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दो नंबर रेलवे गेट इलाके से सुमन बर्मन (22) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का सामान, जिसमें 2 स्मार्ट वॉच, 1 सुनहरे रंग की कलाई घड़ी और 1 लोहे की रॉड बरामद किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *