Friday, July 31खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

ग्रेट निकोबार : क्‍या राष्ट्रहित से ऊपर है कांग्रेस की राजनीति?

ग्रेट निकोबार : क्‍या राष्ट्रहित से ऊपर है कांग्रेस की राजनीति?

लेख, विशेष समाचार
डॉ. मयंक चतुर्वेदी आज जब भारत विश्व मंच पर एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, तब देश को मजबूत सामरिक ढांचा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक व्यापारिक क्षमता की भी आवश्यकता है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच भारत को अपने समुद्री हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना समय की मांग है। ऐसे समय में ग्रेट निकोबार परियोजना भारत के सामरिक, आर्थिक और वैश्विक भविष्य की आधारशिला है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस इस परियोजना का लगातार विरोध कर रही है। वस्‍तुत: कभी पर्यावरण के नाम पर, कभी आदिवासी हितों के नाम पर और अब राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर प्रश्न उठाकर कांग्रेस एक ऐसे प्रोजेक्ट को रोकने की कोशिश कर रही है, जोकि भविष्‍य में भारत को समुद्री शक्ति, व्यापारिक आत्मनिर्भरता और सामरिक मजबूती प्रदान करने का कारण बनेगा। सवाल यह है कि क्...
दिल्ली में विदेशों मेहमानों के काफिलों में कारों की संख्या होगी कम…PM मोदी की अपील का असर

दिल्ली में विदेशों मेहमानों के काफिलों में कारों की संख्या होगी कम…PM मोदी की अपील का असर

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की पेट्रोल-डीजल-ऊर्जा बचाने की अपील (Save Petrol, Diesel and Energy) का अगले सप्ताह से राजधानी में शुरू हो रहे दो समिट पर भी असर पड़ेगा। दोनों समिट के दौरान विदेशी मेहमानों (Foreign guests.) के काफिलों में गाड़ियों की कटौती की जाएगी। दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से सुरक्षा यूनिट, ट्रैफिक यूनिट व नई दिल्ली जिला पुलिस को काफिलों में गाड़ियां कम करने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विदेशी मेहमानों व वीआईपी के काफिलों में चलने वाली गाड़ियों में 10 से 15 फीसदी गाड़ियां कम की जा सकती हैं। इसके बावजूद सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विदेशी वीआईपी व अन्य की सुरक्षा में पुलिसकर्मी उतने ही तैनात किए जाएंगे जितने की जरूरत होती है। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस क...
समुद्र में फंसा रूसी तेल खरीद सकेगा भारत…. चुकानी होगी ऊंची कीमत

समुद्र में फंसा रूसी तेल खरीद सकेगा भारत…. चुकानी होगी ऊंची कीमत

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनियाभर में तेल (Oil) की ऊंची कीमतों (Higher-Prices) से निपटने के लिए अमेरिका (America) ने रूसी तेल (Russian Oil) खरीदने की मंजूरी एक महीने और बढ़ा दी है। अमेरिका के वित्त विभाग के दस्तावेजों के मुताबिक, यह अनुमति उन रूसी पेट्रोलियम उत्पादों (Russian Petroleum Products) पर लागू होगी, जो इस समय जहाजों पर लादे जा चुके हैं। अमेरिका के इस कदम से भारत सहित अन्य देशों को समुद्र में फंसे रूसी तेल खरीदने की अनुमति मिलेगी, लेकिन इसके लिए ऊंची कीमत चुकानी होगी। एक न्यूज के मुताबिक, वर्तमान में दुनियाभर के समुद्रों में करीब 12.4 करोड़ बैरल रूसी तेल मौजूद है। रूसी तेल से आपूर्ति जरूर बढ़ेगी, लेकिन कीमतों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। समुद्रों में रूस का 12 करोड़ बैरल तेल मौजूद है, लेकिन यह तेल की महज एक दिन की वैश्विक मांग (10.4 करोड़ प्रतिदिन) से कम है। डच बैंक आईएनजी में कमोडिटीज स्ट...
सेवाओं को आसान बना रहा EPFO….. अगले माह से शुरू करेगा व्हाट्सएप का इस्तेमाल

सेवाओं को आसान बना रहा EPFO….. अगले माह से शुरू करेगा व्हाट्सएप का इस्तेमाल

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) (Employees Provident Fund Organisation -EPFO). अपने सदस्यों तक पहुंच बढ़ाने और सेवाओं को अधिक सरल बनाने के लिए व्हाट्सएप (Whatsapp) का उपयोग करने की योजना बना रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो एक माह में इसकी शुरुआत हो जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सदस्यों को तेज, सहज और बहुभाषी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें पीएफ खातों से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं आसानी से मिल सकें। इसके अलावा यूपीआई से पैसे निकालने के लिए परीक्षण पूरा हो चुका है। व्हाट्सएप पर मिलेगी क्या-क्या सुविधा?सदस्य अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी, पिछले पांच लेन-देन, क्लेम की स्थिति और अन्य सेवाओं के लिए भी व्हाट्सएप के जरिये सूचना प्राप्त कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया में पहले सदस्य का मोबाइल नंबर उनके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से सत्यापित किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनकी भाषा मे...
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की संदग्धि मौत, कमरे में मिला शव

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की संदग्धि मौत, कमरे में मिला शव

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) के एक अधिकारी की संदिग्ध हालात में डेड बॉडी मिली है. पुलिस ने मंगलवार को चटगांव (Chittagong) के खुल्शी इलाके में स्थित भारत के सहायक उच्चायोग (Assistant High Commission) के कार्यालय से एक भारतीय नागरिक का शव बरामद किया. इस व्यक्ति का नाम नरेंद्र है. हरियाणा के रहने वाले नरेंद्र चटगांव स्थित भारतीय उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर थे. उनके मौत के वजहों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 35 वर्ष के नरेंद्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे. पहले वहां मौजूद दूसरे अधिकारियों ने अपने स्तर पर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने हाई कमीशन के एक कमरे से नरेंद्र की बॉडी बरामद की। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरें...
MP: इंदौर में खेल-खेल में कार में लॉक हुई 4 साल की बच्ची, भीषण गर्मी में दम घुटने से मौत

MP: इंदौर में खेल-खेल में कार में लॉक हुई 4 साल की बच्ची, भीषण गर्मी में दम घुटने से मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां कार में बंद होने से एक 4 साल की बच्ची (4 Year Girl) की दम घुटने से मौत हो गई। रविवार को खेल-खेल में बच्ची कार के अंदर चली गई और अचानक गाड़ी का लॉक लग जाने के कारण वह अंदर ही फंस गई। भीषण गर्मी के कारण कुछ ही घंटों में उसकी हालत बिगड़ गई। जब काफी देर बाद परिजनों ने उसे ढूंढा तो वह कार में बेहोश मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दर्दनाक घटना इंदौर के जूनी इंदौर थानाक्षेत्र में हुई। चार साल की बच्ची हाजरा खेल-खेल में ही कार में जा घुसी। इसी बीच कार अचानक लॉक हो गई। इससे बच्ची भीषण गर्मी के बीच कार में ही फंस कर रह गई। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया ह...
आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल पर…. देशभर में बंद रहेंगी 15 लाख दवा दुकानें

आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल पर…. देशभर में बंद रहेंगी 15 लाख दवा दुकानें

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स (E-Pharmacy Platforms) द्वारा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री (Online sale Medicines) और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में आज 'ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स' (AIOCD) की तरफ से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। संगठन का दावा है कि इस विरोध प्रदर्शन के तहत देश भर के करीब 15 लाख से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट अपनी दुकानें बंद रखेंगे' हालांकि, मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए आपातकालीन दवाओं की आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। AIOCD का दावा है कि देशभर के 15 लाख से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट इस हड़ताल में शामिल होंगे' संगठन का कहना है कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स का कारोबार प्रभावित हो रहा है और इससे मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ सकता है। AIOCD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. शिंदे और महासचिव राजीव...
सूर्य देव इस दिन करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश…. इन चार राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

सूर्य देव इस दिन करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश…. इन चार राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर (Surya Gochar 2026) और नक्षत्र परिवर्तन एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. सूर्य देव (Sun God) हर महीने अपनी राशि बदलते हैं, लेकिन इसके साथ ही उनका एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में जाना भी मानव जीवन और प्रकृति पर गहरा असर डालता है. ऐसे में 25 मई को सूर्य देव एक बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. वे कृतिका नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाले 'रोहिणी नक्षत्र' में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसी समय से 'नौतपा' की शुरुआत भी होती है. सूर्य की इस स्थिति के कारण कुछ विशेष राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. इस गोचर से कुछ चुनिंदा राशियों के जातकों को करियर में ऊंची उड़ान भरने का मौका मिलेगा और बंपर धन लाभ के योग बनेंगे. आइए ...
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

खेल
नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। आईपीएल 2026 में रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 194 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें बनी हुई हैं, जबकि राजस्थान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी तेज गति से रन जुटाए, लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 26 गेंदों पर 51 रन बनाकर तेज अर्धशतक जमाया। युवा बल्लेबाज वैभव ...
आईपीएल 2026 प्लेऑफ समीकरण: बेंगलुरु पहुंची अंतिम-4 में, बाकी सात टीमों के बीच कड़ी जंग

आईपीएल 2026 प्लेऑफ समीकरण: बेंगलुरु पहुंची अंतिम-4 में, बाकी सात टीमों के बीच कड़ी जंग

खेल
नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जबरदस्त जंग जारी है। वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बेंगलुरु की टीम अब शीर्ष-दो में जगह बनाने की मजबूत दावेदार है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देती है या फिर गुजरात को मात देती है, तो बेंगलुरु का शीर्ष-दो में रहना लगभग तय हो जाएगा। यदि बेंगलुरु अपने अंतिम लीग मुकाबले में हैदराबाद को हराती है, तो टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर समाप्त करेगी। गुजरात टाइटंस गुजरात के पास अंतिम-4 में पहुंचने का शानदार मौका है। टीम अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई को हराकर स्थिति मजबूत कर सकती है। यदि हैदराबाद अप...