MP: उज्जैन की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत….. इंदौर के निजी अस्पताल में थी भर्ती
इंदौर। इंदौर (Indore) के निजी अस्पताल (Private hospital) में इलाज के लिए भर्ती एक महिला (Woman) की मौत स्वाइन फ्लू (Swine flu) से होने की बात सामने आई है। महिला उज्जैन के ऋषि नगर में रहती थी और इलाज के लिए उसे उज्जैन से इंदौर लाया गया था। अस्पताल से लामा करवाकर परिजन उसे उज्जैन ले गए थे, जहां बुधवार को घर पर उसकी मौत हो गई।
महिला की मेडिकल जांच में एच1एन1 संक्रमण (H1N1 infection) पाया गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ के साथ सर्दी-खांसी की शिकायत थी। पहले उसे उज्जैन के अवंती सुपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह छह दिन तक अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने करीब दो सप्ताह तक उसका इलाज किया। इसके बावजूद तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने लामा करवाकर उसे उज्जैन ले जाने का फैसला किया। घर पहुंचने के...









