Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

UP: फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव… RSS चीफ मोहन भागवत भी ट्रेन में थे

UP: फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव… RSS चीफ मोहन भागवत भी ट्रेन में थे

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद जिले (Firozabad district) में गुरुवार की देर शाम लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (Lucknow-New Delhi Swarna Shatabdi Express) पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। यह घटना उस समय बेहद संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल हो गई जब सुरक्षा एजेंसियों को पता चला कि इसी ट्रेन के प्रभावित कोच में आरएसएस प्रमुख (सरसंघचालक) मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) भी सफर कर रहे थे। राहत की बात यह है कि इस घटना में मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं और ट्रेन में सवार किसी अन्य यात्री को भी कोई चोट नहीं आई है। सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और उत्तर प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.15 से 7.20 बजे के बीच हुई। ट्रेन जब कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी, तब फिरोजाबाद रेल खंड के मक्खनपुर स्टेशन को पार करने के बाद रसूलपुर ...
राज्यसभा चुनावः 27 सीटों में से 24 का फैसला निर्विरोध… 19 पर NDA और 5 पर कांग्रेस की जीत

राज्यसभा चुनावः 27 सीटों में से 24 का फैसला निर्विरोध… 19 पर NDA और 5 पर कांग्रेस की जीत

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) के अलावा भाजपा नेता सतीश पूनिया (Satish Poonia) और तरुण चुघ (Tarun Chugh) सहित 24 उम्मीदवार गुरुवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। राज्यसभा की 27 सीटों में से 24 सीटों का फैसला निर्विरोध हो गया। इनमें 19 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि शेष पांच सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। इन सीटों पर होगा चुनावझारखंड की दो सीटों पर, जहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है, तथा मिजोरम की एक सीट पर चुनाव 18 जून को कराया जाएगा। दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के चुनाव तथा महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को की गई। निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए सभी...
MP: रीवा में वाहन से 5 क्विंटल अवैध विस्फोटक बरामद…. चालक गिरफ्तार

MP: रीवा में वाहन से 5 क्विंटल अवैध विस्फोटक बरामद…. चालक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले (Rewa district) में अवैध विस्फोटक (Illegal explosives) बरामद किया गया है। घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अवैध विस्फोटकों के परिवहन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, गश्त के दौरान भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री ले जा रही एक गाड़ी को पकड़ा है। यह विस्फोटक करीब 5 क्विंटल है, जिसमे जिलेटिंन सहित अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। यह विस्फोटक मानिकवार क्षेत्र से बेला की ओर ले जाया जा रहा था। यह क्रेशर या माइनिंग में उपयोग किया जाता है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी उदित मिश्रा ने बताया- पुलिस टीम रूटीन गश्त पर थी। तभी मुखबिर से एक संदिग्ध वाहन के बारे में सूचना मिली, जब पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसमें अ...
उद्योग-व्यावसायिक यूजर्स अब पंपों से नहीं खरीद सकेंगे पेट्रोल-डीजल…. सरकार ने 90 दिन के लिए लगी रोक

उद्योग-व्यावसायिक यूजर्स अब पंपों से नहीं खरीद सकेंगे पेट्रोल-डीजल…. सरकार ने 90 दिन के लिए लगी रोक

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब औद्योगिक और व्यावसायिक (Industrial and Commercial Users) संस्थान पेट्रोल पंपों (Petrol pumps) से पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel ) नहीं खरीद सकेंगे। उन्हें अपनी जरूरत का तेल थोक बिक्री केंद्रों से ही लेना होगा। यह पाबंदी 90 दिनों तक लागू रहेगी। सरकार ने यह कदम तेल की बढ़ती मांग को देखते हुए उठाया है। दरअसल, पेट्रोल पंप और थोक बाजार की कीमतों में बड़ा अंतर आ गया है। दिल्ली में पेट्रोल पंप पर डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं थोक ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 134.50 रुपये है। इस भारी अंतर की वजह से बड़े ग्राहक पेट्रोल पंपों से तेल खरीदने लगे थे। इससे देश के कुछ हिस्सों में डीजल की मांग असामान्य रूप से बढ़ गई थी। सरकारी तेल कंपनियों ने आम लोगों को महंगाई से बचाने के लिए पेट्रोल पंपों पर दाम स्थिर रखे हैं। पश्चिम एशिया के ...
MP: इंदौर में गंभीर नदी को पुनर्जीवित करने की तैयारी, 10 हजार ट्रेंच के साथ होगा महा-वृक्षारोपण

MP: इंदौर में गंभीर नदी को पुनर्जीवित करने की तैयारी, 10 हजार ट्रेंच के साथ होगा महा-वृक्षारोपण

Uncategorized
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर संभाग (Indore Division) के महू क्षेत्र (Mhow region) में गंभीर नदी (Gambhir River) को नया जीवन देने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नदी के जलागम क्षेत्र को सुरक्षित करने और भू-जल स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से भमती और रिछा पहाड़ियों के सीमांकन का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। इस अभियान को गति देने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी निरीक्षण किया। पहाड़ियों का सीमांकन और विस्तृत कार्ययोजना पर मंथननिरीक्षण दल में शामिल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू राकेश परमार, जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरीराज दुबे और तहसीलदार महू विवेक सोनी ने भमती एवं रिछा पहाड़ी क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने गंभीर नदी ...
दिल्ली-NCR में तेज आंधी और झमाझम बारिश…. कूल-कूल हुआ मौसम…. आज इन राज्यों में अलर्ट

दिल्ली-NCR में तेज आंधी और झमाझम बारिश…. कूल-कूल हुआ मौसम…. आज इन राज्यों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) और एनसीआर (NCR) में गुरुवार रात तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश (Strong Winds, Thunderstorms Rain) के साथ मौसम ने अचानक करवट ले ली. दिनभर की भीषण गर्मी (Scorching heat) और उमस के बाद आई बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी कर दिया। दिल्ली के कई इलाकों में देर रात तेज हवाएं चलीं, आसमान में घने बादल छा गए और बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और उनके झोंके 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, कमजोर ढांचों और पेड़ों से दूर रहने तथा खुले इलाकों में जाने से बचने की सलाह...
दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के CM विजय…. सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात

दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के CM विजय…. सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Chief Minister C. Joseph Vijay) ने बुधवार को कांग्रेस नेता (Congress leaders) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात थी, जबकि राहुल गांधी उनकी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले थलापति विजय की कांग्रेस नेतृत्व के साथ यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब लोकसभा का मुख्य विपक्षी दल अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगा हुआ है। विजय की वजह से तमिलनाडु में कांग्रेस की दशकों पुरानी साथी डीएमके नाराज चल रही है। ऐसे में राहुल और सोनिया गांधी की विजय से मुलाकात तमिल वेत्री कड़गम (TVK) के लिए INDIA गठबंधन के रास्ते खोल सकता है। हालांकि, विजय पहले ही कांग्रेस के प्रति अपना झुकाव प्रदर्शित कर चुके हैं...
मानसून ने पकड़ी रफ्तार… दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश… आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

मानसून ने पकड़ी रफ्तार… दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश… आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में मौसम (Monsoon) का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) के कई हिस्सों में जहां लू और भीषण गर्मी (Scorching heat) का असर बना हुआ है, वहीं अनेक राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार भी बढ़ने लगी है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके कई नए राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert), तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 11 से 16 जून तक विभिन्न स्थानों पर वर्...
मेक इन इंडिया की शर्तों पर तैयार होगा राफेल एयरक्राफ्ट …. आधी सामग्री होगी स्वेदशी !

मेक इन इंडिया की शर्तों पर तैयार होगा राफेल एयरक्राफ्ट …. आधी सामग्री होगी स्वेदशी !

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की फ्रांस यात्रा (France Tour) के दौरान राफेल विमान सौदे (Rafale aircraft deal) पर निर्णायक प्रगति होने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि फ्रांस के साथ मेक इन इंडिया (Make in India) की शर्तों के तहत लड़ाकू विमानों के निर्माण को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। फ्रांस राफेल में आधी सामग्री स्वेदशी लगाने पर राजी हो सकता है। प्रधानमंत्री 13-18 जून के बीच फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वे फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान राफेल करार के ऐलान पर निगाहें हैं। भारत ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का औपचारिक निर्णय लिया है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की लागत से ये विमान खरीदे जाने हैं। इनमें से 18 वि...
ट्विशा शर्मा मौत मामलाः पूर्व जज गिरिबाला सिंह को VIP ट्रीटमेंट…. ! जानें जेल का डेली रुटीन

ट्विशा शर्मा मौत मामलाः पूर्व जज गिरिबाला सिंह को VIP ट्रीटमेंट…. ! जानें जेल का डेली रुटीन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत (Twisha Sharma Case) की मुख्य आरोपी पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) को जेल में VIP सुविधाएं मिल रही हैं? आरोप लगे हैं कि गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और उनके बेटे समर्थ सिंह को भोपाल सेंट्रल जेल (Bhopal Central Jail) में आम कैदियों की तुलना में बेहतर सुविधाएं दी जा रही थीं। विवाद बढ़ने के बाद जेल प्रशासन ने एक्शन लेते हुए डिप्टी जेलर का तबादला कर दिया है। जेल अक्षीक्षक राकेश भांगरे ने भी स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने से इंकार किया है। इन आरोपों के बाद गिरिबाला के डेली रुटीन पर बहस शुरू हो गई है। आखिर गिरिबाला का जेल में समय कैसे कट रहा है? सुबह से लेकर शाम तक वो क्या करती हैं, क्या खाती हैं, कहां रहती हैं? ऐसे ही सवालों के जवाब, जानिए। सबसे पहले बात VIP ट्रीटमेंट कीएक रिपोर्ट में जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने साफ किया है कि गिरिबाला सिंह को कोई VIP सुविधा...