टेक्नोलॉजी का असली फायदा तभी जब वह सब तक पहुंचे… PM मोदी- AI सब के काम आए
नई दिल्ली। पेरिस (Peris) में आयोजित VivaTech 2026 इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने टेक्नोलॉजी (Technology) को लेकर कई बड़ी बाते कहीं. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का असली फायदा तभी है, जब वह सब तक पहुंचे।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए AI का मतलब All Inclusive है, यानी ऐसी तकनीक जो हर किसी के काम आए. इनोवेशन जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है कि लोगों को उस तकनीक तक पहुंच मिले. अगर टेक्नोलॉजी कुछ ही देशों या कंपनियों तक सीमित रह जाए, तो उसका फायदा दुनिया को पूरी तरह नहीं मिल पाता।
भारत की डिजिटल ताकतउन्होंने अपने भाषण में भारत की डिजिटल ताकत का जिक्र किया. पीएम मोदी ने बताया कि दुनिया के कुल डिजिटल ट्रांजैक्शन का करीब आधा हिस्सा भारत में हो रहा है. इससे यह दिखता है कि भारत बड़े स्तर पर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है और उसे आम लोगों तक पहुंचा...









