RGPV को 3 हिस्सों में बांटेगी MP सरकार, राजीव गांधी का नाम हटाने पर भड़की कांग्रेस
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) ने राज्य की एकमात्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी, 'राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय' (Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya- RGPV) को अब तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटने का ऐलान किया है. कैबिनेट बैठक में इस पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
सरकार के नए प्लान के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन नई यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी. पुनर्गठन की इस प्रक्रिया के तहत भोपाल में बनने वाली यूनिवर्सिटी से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटा दिया जाएगा। प्लान के तहत भोपाल में मध्यभारत टेक्निकल यूनिवर्सिटी, उज्जैन में मालवा टेक्निकल यूनिवर्सिटी और जबलपुर में महाकौशल टेक्निकल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
31 साल जेल में रहने के बाद शुरू की नई जर्नी, अब बन गया वकीलयूनिवर्सिटी के बंट...









