भारत की EU के साथ दिसंबर में होगी ऐतिहासिक FTA डील… फरवरी तक लागू करने की तैयारी
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने रविवार ( 21 जून 2026) को भारत और 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ ( EU) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement - FTA) इस साल दिसंबर 2026 तक हस्ताक्षरित होने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ बातचीत में बताया कि यह ऐतिहासिक समझौता अगले साल फरवरी-मार्च 2026 के दौरान पूरी तरह लागू हो सकता है।
बता दें कि भारत (India) और यूरोपीय यूनियन (European Union) ने इसी साल फरवरी 2026 वार्ता के निष्कर्ष का ऐलान किया था. इसे ट्रेडिंग की दुनिया में 'मदर ऑफ ऑल डील्स' यानी सभी समझौतों की मां कहा जा रहा है. इस घोषणा के साथ वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अब तकरीबन शून्य शुल्क के साथ पूरा यूरोपियन मार्केट हमारे लिए खुल जाएगा. इस डील के लागू होने के बाद भारत के व्यापारिक रिश्तों को नई उड़ाने मिल...









