पेरिस के म्यूजियम में चोरी… महज 4 मिनट में 102 मिलियन डॉलर के गहने उड़ा ले गए चोर
Uncategorized
पेरिस। पेरिस (Peris) के लूव्र म्यूजियम (Louvre Museum) से जिस तरह से महज चार मिनट में चोरी हुई है, उससे सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान हैं। दिनदहाड़े इस तरह की चोरी ने सुरक्षा एजेंसियों को भी हिलाकर रख दिया है। इस चोरी का एक और वीडियो (Video) सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे संग्रहालय की पिछली दीवार की ओर खड़ी ट्रक लिफ्ट के सहारे चोर नीचे उतर रहे हैं। इससे पता चलता है कि कुछ इसी तरह वे संग्रहालय में दाखिल भी हुए होंगे।
जानकारी के मुताबिक चोर संग्रहालय से 8 कीमती आभूषण (8 Precious Jewelery) चुरा ले गए थे। वीडियो में देखा गया कि दो चोर पीछे की तरफ लगी हाइड्रोलिक लिफ्ट से उतर रहे हैं। इस लिफ्ट को मेंटिनेंस के काम के लिए लगाया गया था। चुराए गए गहनों की कीमत 102 मिलियन डॉलर (Price: $102 million) आंकी गई है। दूसरी ओर ये सारे आभूषण ऐतिहासिक धरोहर में शामिल थे। बता दें कि इसी संग्रहालय म...









