Monday, September 7खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

पूर्व आस्ट्रेलिया PM की भविष्यवाणी… बोले- भारत बनेगा सुपरपावर…इंडियन PM होंगे वैश्विक लीडर…

पूर्व आस्ट्रेलिया PM की भविष्यवाणी… बोले- भारत बनेगा सुपरपावर…इंडियन PM होंगे वैश्विक लीडर…

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) वैश्विक मंचों (Global Forums) पर जल्द ही एक सुपरपावर (Superpower.) की भूमिका निभाता हुआ नजर आएगा। वहीं अगले 40 से 50 सालों में भारत के प्रधानमंत्री (Indian Prime Minister) वैश्विक लीडर (Global Leader) बनेंगे और अमेरिका के राष्ट्रपति से यह खिताब छीन जाएगा। ये भविष्यवाणियां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री (Former Australian Prime Minister ) टोनी एबॉट (Tony Abbott) ने की हैं। टोनी एबॉट शुक्रवार को एक समिट में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारत और भारतीय नेतृत्व के तारीफों के पुल बांधते हुए भारत को दुनिया की नई महाशक्तियों में से एक भी बताया। बातचीत के दौरान एबॉट ने चीन, पाकिस्तान और अमेरिका के साथ भारत के संबंधों का विश्लेषण करते हुए कहा कि चीन की दुनिया पर राज करने की महत्वाकांक्षाओं को रोकने की कुंजी दिल्ली के पास है। उन्होंने कहा, "वे एक प्रभुत्ववादी शक्त...
अयोध्या में दीपोत्सव… फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड…. 56 घाटों पर जगमगाएंगे 28 लाख दीये

अयोध्या में दीपोत्सव… फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड…. 56 घाटों पर जगमगाएंगे 28 लाख दीये

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। यूपी (UP) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath government) सरकार अयोध्या (Ayodhya) में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव- 2025 का नया विश्व रिकार्ड (New World Record for Deepotsav – 2025) बनाने जा रही है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर लगभग 60 फीसदी दीए बिछाने का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को 28 हजार वालेंटियर ने दीए बिछाने का काम किया। शनिवार को सभी 56 घाटों पर शाम तक 28 लाख दीए बिछाने के लक्ष्य को पूरा करने का दावा किया जा रहा है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्विवद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के वालेंटियर को रिजर्व बसों से राम की पैड़ी के लिए रवाना किया। राम की पैड़ी पहुंचकर घाटों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रामनगरी में 19 अक्तूबर को भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। नवें दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज्जवलित करके विश्व रिकार...
एयर इंडिया की फ्लाइट में खाने में मिला बाल… मद्रास HC ने एयरलाइंस पर लगाया 35 हजार का जुर्माना…

एयर इंडिया की फ्लाइट में खाने में मिला बाल… मद्रास HC ने एयरलाइंस पर लगाया 35 हजार का जुर्माना…

राष्ट्रीय
चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) ने हवाई यात्रा (Air travel.) के दौरान एक यात्री को खाने में बाल मिलने के मामले में एयर इंडिया (Air India.) पर 35 हजार रुपए का जुर्माना (Fine of Rs 35 thousand) लगाया है। जुर्माने की यह राशि यात्री को दी जाएगी। हालांकि हाईकोर्ट ने इस मामले में एयर इंडिया को एक तरीके से राहत ही दी है क्योंकि निचली अदालत ने सुनवाई करते हुए 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था, जिसके खिलाफ एयर इंडिया ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक न्याय मूर्ति पी बी बालाजी ने एयर इंडिया लिमिटेड की अपील का आंशिक रूप से बरकरार रखते हुए यह आदेश जारी किया। न्यायाधीश ने कहा, "एयर इंडिया के अधिकारी इस मामले में अपने लिखित बयानों में असंगत और अस्थिर रहे हैं। जैसे की एक बार में उन्होंने दावा किया कि विमान में इस दौरान 7 कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन यात्री ने किसी से भी इस बात...
देश में आज धनतेरस की धूम… जानिए सोना-चांदी, वाहन व अन्य सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त?

देश में आज धनतेरस की धूम… जानिए सोना-चांदी, वाहन व अन्य सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। धनतेरस (Dhanteras) या धनत्रयोदशी का त्योहार आज 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Kartik month. Krishna Paksha Trayodashi) को मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि (Lord Dhanvantari), धन की देवी मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और धन देवता भगवान कुबेर (Lord Kubera) को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई चीजों को खरीदना शुभ होता है, मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। यूं तो धनतेरस के पूरे दिन खरीदारी की जा सकती है, लेकिन कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त (Shopping Muhurat) में की जाने वाली खरीदारी का अक्षय फल मिलता है। जानें आज धनतेरस के शुभ मुहूर्त। धनतेरस पूजा का मुहूर्त 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर 2025, को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट प...
अहमदाबाद में सड़क चौड़ीकरण के लिए टूटेगी 400 साल पुरानी मस्जिद, SC से नहीं मिली राहत…

अहमदाबाद में सड़क चौड़ीकरण के लिए टूटेगी 400 साल पुरानी मस्जिद, SC से नहीं मिली राहत…

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक सड़क चौड़ीकरण परियोजना (Road widening project.) के तहत 400 साल पुरानी मांचा मस्जिद (Mancha Mosque) के आंशिक तोड़फोड़ के खिलाफ दायर याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नगर निगम जनहित में काम कर रहा है और इस परियोजना के तहत मंदिर के साथ-साथ कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल संपत्तियों को भी तोड़ा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने मांचा मस्जिद ट्रस्ट के वकील द्वारा मस्जिद की इबादतगाह (Prayer Hall) को बचाने की लगातार की जा रही मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अहमदाबाद नगर निगम ने आस्था मेहता के माध्यम से कहा कि नगर निगम ने हाईकोर्ट के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा था कि ट्रैफिक की भीड़भाड़ कम करने के लिए सड़क चौड़ीकरण परियोजना से केवल खाली पड़ी जमीन...
आईटीबी एशिया 2025 में चमका मध्य प्रदेश, ‘अतुल्य भारत’ के हृदय ने सिंगापुर में दिखाया पर्यटन का दम

आईटीबी एशिया 2025 में चमका मध्य प्रदेश, ‘अतुल्य भारत’ के हृदय ने सिंगापुर में दिखाया पर्यटन का दम

ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन को मिली सराहना भोपाल । मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, सिंगापुर के मरीना बे सैंड्स एक्सपो और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित ट्रैवल ट्रेड शो आईटीबी एशिया 2025 में प्रमुख भागीदारी कर रहा है। 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित आईटीबी एशिया में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन का आधिकारिक उद्घाटन सिंगापुर गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने किया। इस अवसर पर सिंगापुर गणराज्य में भारत के उच्चायोग में प्रथम सचिव (वाणिज्य) श्री टी. प्रभाकर भी उपस्थित थे। यह आयोजन मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और साहसिक गंतव्य के रूप में वैश्विक मानचित्र पर प्रस्तुत करने और साझेदारियों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईटीबी एशिया में मध्य प्रदेश पर्यटन का प्रतिनिधित्व अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व त...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा में नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री 193 करोड़ रूपये लागत के 41 विकास कार्यों का भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोर जिले के बिलकिसगंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले के 02 लाख से अधिक किसानों को फसल क्षति की 118 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम किसानों के खाते में अंतरण करेंगे।...
मध्‍य प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

मध्‍य प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश के आसार है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तेज बारिश की चेतावनी कहीं भी नहीं है। हालांकि चार दिन पहले ही मानसून ने पूरे प्रदेश से वापसी कर ली है, लेकिन इसके बावजूद कुछ जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे लगे लक्षद्वीप क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। 19 अक्टूबर तक कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। वहीं हवाओं का रुख पूर्वी बना हुआ है। जिससे बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। शुक्रवार और शनिवार (17-18 अक्टूबर) को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, खंडवा, झाबुआ, ...
सैमसंग गैलेक्‍सी M17 5G की भारत में बिक्री शुरू

सैमसंग गैलेक्‍सी M17 5G की भारत में बिक्री शुरू

Uncategorized
गुरुग्राम! सैमसंग ने आज घोषणा की है कि भारत के उपभोक्ता आज से हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी M17 5G  को खरीद सकते हैं। गैलेक्सी M17 5G अमेज़न, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध होगा, जहां 4/128 जीबी वैरिएंट की कीमत 12,499 रुपये से शुरू है। 6/128 जीबी वैरिएंट 13,999 रुपये और 8/128 जीबी वैरिएंट 15,499 रुपये में उपलब्ध होंगे। उपभोक्ता प्रमुख बैंकों/एनबीएफसी पार्टनर्स के माध्यम से आसान ईएमआई ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं, उन्‍हें 3 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा मिलेगा। गैलेक्सी M17 5G, सैमसंग के भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से एक गैलेक्सी M16 5G की सफलता पर आधारित है, और सैमसंग की उस विरासत को आगे बढ़ाता है जो आधुनिक एआई इनोवेशन्स को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाती है। यह 10,000 – 15,000 रुपये के सेगमेंट में “नो शेक कैमरा” के साथ आता है, जि...
भ्रूण लिंग परीक्षण करता हुआ शिक्षा विभाग का चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रूण लिंग परीक्षण करता हुआ शिक्षा विभाग का चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश
मुरैना । मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रसव से पूर्व भ्रूण का लिंग परीक्षण कर रहे युवक को योजनाबद्ध तरीके से स्वास्थ्य विभाग के दल ने पकड़ लिया। मौके से ही पोर्टेविल मशीन, जैल व अन्य उपकरण सहित जांच के बदले ली गई 7 हजार रूपये की राशि बरामद की है। मुरैना एवं ग्वालियर के स्वास्थ्य विभाग दल द्वारा की गई इस कार्यवाही में पकड़े गये युवक का साथी फरार हो गया। महिला का परीक्षण करने वाला युवक चिकित्सा व स्वास्थ्य से संबम्ध न होकर शिक्षा विभाग ने भृत्य के पद पर कार्यरत है। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दल द्वारा दी जा रही है। विगत कुछ समय से भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचनायें स्वास्थ्य विभाग को मिल रहीं थी, जिसके आधार पर मुरैना ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा योजना बनाकर कार्यवाही की जा रही थी। शुक्रवार सुबह भ्रूण लिंग की जांच करने वाले की सूचना मिलते ही महिला बाल विकास विभाग के मा...