Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

US-रूस के बीच की बातचीत हो गई लीक, आगबबूला हुए पुतिन

US-रूस के बीच की बातचीत हो गई लीक, आगबबूला हुए पुतिन

Uncategorized
मॉस्‍को। यूक्रेन जंग को लेकर जारी नए शांति प्रस्ताव पर मचे उठापटक के बीच हाल ही में अमेरिका और रूस के बीच फोन पर हुई एक अहम बातचीत का हिस्सा लीक हो गया है। फोन कॉल का एक हिस्सा सार्वजनिक होने के बाद रूस आगबबूला हो गया है। रूस ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकारों के बीच हुई इस फोन कॉल की रिकॉर्डिंग के लीक होने की जमकर आलोचना की है। पुतिन के देश ने इसे यूक्रेन शांति प्रस्ताव चर्चा को कमजोर करने की एक नामंजूर कोशिश बताया और हाइब्रिड वॉरफेयर का हिस्सा बताया। बता दें कि ब्लूमबर्ग न्यूज द्वारा पब्लिश की गई इस ट्रांसक्रिप्ट में ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और पुतिन के विदेश नीति के सलाहकार यूरी उशाकोव के बीच हुई फोन कॉल की रिकॉर्डिंग सुनाई दे रही है। 14 अक्टूबर की बातचीत में विटकॉफ कथित तौर पर उशाकोव को सलाह दे रहे थे कि ट्रंप के सामने नए...
शेख हसीना के बैंक लॉकर से निकला 850 तोला सोना, सरकारी खजाने में जमा ना करने के आरोप

शेख हसीना के बैंक लॉकर से निकला 850 तोला सोना, सरकारी खजाने में जमा ना करने के आरोप

Uncategorized
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बैंक लॉकर से करीब 850 तोला सोना बरामद होने की खबर सामने आई है। देश के एंटी-करप्शन अधिकारियों ने बुधवार को बताया है कि शेख हसीना के बैंक लॉकर से लगभग 10 किलो सोना बरामद किया गया है। इस सोने की कीमत करीब 1.3 मिलियन डॉलर यानी 11 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। बांग्लादेश के नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के सेंट्रल इंटेलिजेंस सेल (CIC) के अधिकारियों ने बताया है कि सितंबर में जब्त किए गए शेख हसीना के लॉकर खोलने के बाद यह जानकारी सामने आई है। CIC के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर एएफपी को बताया, "कोर्ट के आदेश के बाद हमने लॉकर खोला तो हमें वहां लगभग 10 किलो सोना मिला।" जानकारी के मुताबिक जब्त किए गए सामनों में सोने के सिक्के, बार और गहने शामिल थे। जांच अधिकारियों ने बताया कि हसीना ने पद पर रहते हुए मिले कुछ तोहफों को सरकारी खजाने म...
सेलिना जेटली के पति पर संगीन आरोप, दूसरे मर्दों के साथ सोने के कहता था

सेलिना जेटली के पति पर संगीन आरोप, दूसरे मर्दों के साथ सोने के कहता था

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। सेलिना जेटली ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस किया है। इस मामले में सेलिना की तरफ से पीटर हॉग पर काफी संगीन आरोप लगाए गए हैं। सेलिना का आरोप है कि उनके पति का टॉर्चर हनीमून से ही शुरू हो गया था। दिल्ली गैंगरेप केस के बाद सेलिना के पति ने उन्हें धमकाना शुरू किया कि प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल देंगे। इतना ही नहीं वह बच्चों के सामने उन्हें गंदी गालियां देते, दूसरे मर्द के साथ सोने को कहते और सेलिना की न्यूड फोटोज लेकर उन्हें ब्लैक मेल भी किया।तीन बच्चों की मां हैं सेलिनामंगलवार को यह जानकारी सामने आई थी कि एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हॉग के खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस किया है। हिंदुस्तान टाइम्स के पास सेलिना के कोर्ट डॉक्यूमेंट्स हैं जिनमें उन्होंने पति पर बेहद शॉकिंग आरोप लगाए हैं। सेलिना और पीटर हॉग की शादी साल 2010 में हुई थी। पीटर ऑस्ट्रेलियन आंत...
बार-बार नोटिस के बाद भी SFT Report दबा रहे UP-उत्तराखंड के 26 सहकारी बैंक, एक्शन की तैयारी…

बार-बार नोटिस के बाद भी SFT Report दबा रहे UP-उत्तराखंड के 26 सहकारी बैंक, एक्शन की तैयारी…

राज्य, राष्ट्रीय
कानपुर। वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के 26 सहकारी बैंक (26 Cooperative Banks) आयकर विभाग (Income Tax Department) के रडार पर हैं। बार-बार नोटिस के बावजूद कई बैंक करदाताओं (taxpayers) की स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (एसएफटी) रिपोर्ट (Statement of Financial Transaction (SFT) Report) दबा रहे हैं। भारी-भरकम लेनदेन वाले खातों को ‘सामान्य’ बताकर नियमों से बचाया जा रहा है। विभाग ने इसे गंभीर गड़बड़ी मानते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कई सहकारी बैंकों में बिना पैन कार्ड के खाते संचालित किए जा रहे हैं, जबकि स्पष्ट नियम है कि बड़ी रकम के लेनदेन पर पैन अनिवार्य हैं। इसके बावजूद बैंक न सिर्फ लेनदेन जारी रख रहे हैं बल्कि करोड़ों का टर्नओवर करने वाली कुछ फर्मों को गलत तरीके से फार्म-60 का लाभ देकर टैक्स देनदारी से बचाने का खेल भी चल रहा है। कानपुर, आगरा समेत कई शहरों म...
छीने जा रहे हैं लोगों के मताधिकार…. SIR के पीछे असली मंशा NRC लागू करने की : ममता बनर्जी

छीने जा रहे हैं लोगों के मताधिकार…. SIR के पीछे असली मंशा NRC लागू करने की : ममता बनर्जी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal ) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने बुधवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची (Electoral Rolls) के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision - SIR) के पीछे असली मंशा पिछले दरवाजे से राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) (National Register of Citizens -NRC) लागू करने और आम आदमी में डर पैदा करने की है। संविधान दिवस के अवसर पर रेड रोड स्थित बी. आर. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बनर्जी ने कहा कि मौलिक अधिकारों पर खतरा है। उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति लिए हुए कहा, ‘‘मैं दुख के साथ यह देख रही हूं कि लोगों के मताधिकार छीने जा रहे हैं, उनके धार्मिक अधिकार छीने जा रहे हैं। गंदी भाषा का इस्तेमाल करके हमले किए जा रहे हैं, और किसी को भी नहीं बख्शा जा रहा है, यहां तक कि दलितों, अल्पसंख्यकों...
RBI का बड़ा कदम… अब हर हफ्ते अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर, दिशा-निर्देश जारी

RBI का बड़ा कदम… अब हर हफ्ते अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर, दिशा-निर्देश जारी

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने देश के ऋण ढांचे (Country's Credit Structure) को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए साप्ताहिक क्रेडिट स्कोर (Credit Score) अपडेट से जुड़े मसौदा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभी तक बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा क्रेडिट ब्यूरो को ग्राहकों के क्रेडिट डेटा की रिपोर्टिंग हर पखवाड़े या महीने में एक बार की जाती है, लेकिन नए प्रस्ताव के लागू होने पर यह संशोधन हर सप्ताह होगा। इस कदम का मकसद क्रेडिट जानकारी को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाना है। नए मसौदे के तहत बैंक और अन्य ऋणदाता संस्थान क्रेडिट सूचना कंपनियों जैसे सिबिल, एक्सपीरियन, क्रिफ हाई मार्क, इक्विफैक्स को हर सप्ताह डेटा उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए रिपोर्टिंग डेट्स तय होंगी। हर महीने की 7, 14, 21, 28 तारीख और माह के आखिरी दिन का डेटा क्रेडिट ब्यूरो को भेजना अनिवार्य होगा। ...
एसआईआर 2026: मध्य प्रदेश में 80 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूर्ण

एसआईआर 2026: मध्य प्रदेश में 80 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूर्ण

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) क अंतर्गत गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार झा ने बताया कि बुधवार शाम तक 4 करोड़ 39 लाख से अधिक गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल कार्य का लगभग 80 प्रतिशत है। सीईओ झा ने बताया कि प्रदेश के 7 जिलों ने 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन जिलों में— अशोकनगर – 96%, बैतूल – 93%, सीहोर – 92.5%, सीधी – 90.6%, शाजापुर – 90.5%, नीमच – 90.14%, मंदसौर/नीमच (दूसरा आंकड़ा) – 90.1% इसके अलावा प्रदेश के 45 जिलों में 73% से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने डिजिटलाइजेशन में लगे सभी शासकीय सेवकों, बीएलओ तथा सहयोगी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शत-प्रत...
मप्रः डीजीपी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से की प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था की व्‍यापक समीक्षा

मप्रः डीजीपी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से की प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था की व्‍यापक समीक्षा

राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने बुधवार शाम को पुलिस मुख्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के एडीजी, आईजी, भोपाल एवं इंदौर के पुलिस कमिश्नर, रेंज डीआईजी एवं समस्त पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त के साथ प्रदेश में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि पुलिस अमला प्रोफेशनल तरीका (व्यवसायिक दृष्टिकोण) अपनाकर अपने काम-काज को अंजाम दे। इससे बेहतर ढंग से कानून का पालन होगा। साथ ही पुलिस के प्रति समाज में सम्मान एवं विश्वास भी बढ़ेगा। डीजीपी मकवाणा ने कहा कि वरिष्‍ठ अधिकारी अपने अधीनस्थों का प्रभावी मार्गदर्शन करें, उन पर नियंत्रण बनाए रखें और स्वयं भी आदर्श आचरण प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण मामलों पर जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को तथ्यात्मक और स्पष्ट जानकारी दी जाए। गलत सूचनाओं का खंडन किया जावे। साथ ही अच्...
MP: मंत्री राकेश सिंह ने खरगोन में निर्माणाधीन बायपास का किया निरीक्षण, अधीक्षण यंत्री निलंबित

MP: मंत्री राकेश सिंह ने खरगोन में निर्माणाधीन बायपास का किया निरीक्षण, अधीक्षण यंत्री निलंबित

राज्य, राष्ट्रीय
-उपयंत्री एवं सुपरविजन कंसल्टेंट के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशभोपाल। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार शाम को खरगोन जिले में निर्माणाधीन खरगोन बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 347 का स्थल पर पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्य अभियंता बी.पी. बोरासी, इंदौर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता सी.एस. खरत, मुख्य अभियंता (भवन) सुरेंद्र राव गौरखेड़े तथा अधीक्षण यंत्री मयंक शुक्ला मौजूद रहे। माप परीक्षण के दौरान बायपास पर 4 स्थानों पर डीबीएम (DBM) की मोटाई मानक के अनुरूप पाई गई, किंतु कॉम्पेक्शन असंतोषजनक पाया गया। साथ ही शोल्डर पर प्रयुक्त पत्थर निर्धारित सीमा(50 मिमी से कम) से अधिक आकार का मिला, जो गुणवत्ताहीन कार्य की पुष्टि करता है। निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न निर्माण सामग्रियों के सैंपल लिए गए। सैंपल लेते समय यह भी सामने आया कि निर्धारित मापदंडों ...
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में मध्य प्रदेश के 28वें आकाशवाणी केन्द्र का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में मध्य प्रदेश के 28वें आकाशवाणी केन्द्र का किया लोकार्पण

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ उज्जैन में नवनिर्मित आकाशवाणी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उज्जैन जिले को कई सौगातें दी। उन्होंने कार्यक्रम से उज्जैन जिले के लिए करीब 179 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आकाशवाणी का उज्जैन केन्द्र है, ऐसा सुनने की हसरत अब जाकर पूरी हुई है। आकाशवाणी का भवन तैयार था, परंतु प्रसारण की मंजूरी के कारण अटका था। मंजूरी मिलने के मात्र 6 माह में उज्जैन के आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण प्रारम्भ हो गया है। यह प्रदेश का 20वां आकाशवाणी केन्द्र है। इस केंद्र से निकले एक-एक शब्द उज्जैन और सिंहस्थ की प्रतिष्ठा होंगे। आकाशवाणी के कार्यक्रम, इसकी प्रस्तुति गांव-...