SA का वनडे में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज… कोहली-गायकवाड़ और मार्करम ने जड़े शतक
Uncategorized
रायपुर। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने दूसरे वनडे (IND vs SA 2nd ODI 2025) में भारत (India) को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Indian team) ने विराट कोहली (Virat Kohli) और ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) के शतकों की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम के शतक और मैथ्यू ब्रिट्जके तथा डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतकों की सहायता से 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेहमानों ने भारत से तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब दोनों टीमें 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में आखिरी और निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
वनडे में दक्षिण अफ्रीका का यह तीसरा सबसे बड़ा रन चे...









