ममता बनर्जी से VHP की मांग, हुमायूं कबीर के खिलाफ एक्शन लीजिए
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव डाले जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रतिक्रिया सामने आई है। VHP ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का निर्माण करना भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध है। वहीं संगठन ने पश्चिम बंगाल सरकार से निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की अपील भी की है।
विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि बाबर के नाम पर मस्जिद का नाम रखने का प्रस्तावित कदम हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है और इसका सीधा संबंध धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने से है। विहिप नेता ने कहा, "बाबर का नाम ऐतिहासिक रूप से हिंदू धार्मिक स्थलों के विध्वंस से जुड़ा हुआ है। उसके नाम पर ...









