Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

अनिल अंबानी और आरकॉम को बड़ी राहत…, मुम्बई HC ने बैंकों की कार्रवाई पर लगाई रोक

अनिल अंबानी और आरकॉम को बड़ी राहत…, मुम्बई HC ने बैंकों की कार्रवाई पर लगाई रोक

राष्ट्रीय
मुम्बई। अनिल अंबानी (Anil Ambani) और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Reliance Communications Limited) को एक अच्छी खबर मिली है। दरअसल, मुंबई उच्च न्यायालय (Mumbai High Court) ने बुधवार को अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशंस के खातों को फ्रॉड अकाउंट घोषित करने की मांग कर रहे तीन बैंकों की सभी वर्तमान और भविष्य की कार्रवाइयों पर रोक लगा दी। अदालत ने इस बात पर गौर किया कि इस प्रक्रिया में आरबीआई के 'मास्टर' दिशा-निर्देशों के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया था। रिपोर्ट पर भरोसा नहींन्यायमूर्ति मिलिंद जाधव ने पाया कि यह कार्रवाई बाहरी ऑडिटर ‘बीडीओ एलएलपी’ द्वारा तैयार की गई फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट पर आधारित है। न्यायाधीश ने कहा कि इस रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि यही भारतीय रिजर्व बैंक के धोखाधड़ी संबंधी 2024 के मास्टर दिशा-निर्देशों के तहत आवश्यक रूप से सनदी लेखाकार (सीए) ...
धुरंधर में रहमान डकैत के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे अक्षय खन्ना, इस एक्‍टर ने बताई वजह

धुरंधर में रहमान डकैत के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे अक्षय खन्ना, इस एक्‍टर ने बताई वजह

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर वक्त काफी क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। मूवी के सभी कैरेक्टर ने अपनी एक्टिंग में जान डाल दी है, फिर चाहे वो मेन लीड हो या फिर स्क्रीन पर कम टाइम के लिए दिखने वाला कोई दूसरा स्टार। लेकिन अगर 'धुरंधर' में मेन लीड से ज्यादा अगर किसी की चर्चा हो रही है तो वो है रहमान डकैत का रोल प्ले करने वाले अक्षय खन्ना की। ऐसे में अब 'धुरंधर' का ये एक्टर फिल्म में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत की हद से ज्यादा प्रशंसा (महिमामंडित) करने पर सहमत नहीं है। आइए जानते हैं कौन हैं वो उन्होंने ऐसा क्यों कहा? मूवी में रहमान डकैत के रोल पर बोले 'डोंगा'धुरंधर में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना के परफॉर्मेंस को हर तरफ से तारीफ मिली है। जब भी वह फ्रेम में आते हैं, म्यूजिक तेज हो जाता है, कैमरा उन पर ही टिका रहता है, क्यो...
BCCI हुआ मालामाल…, इस साल रिकॉर्ड 3,358 करोड़ रुपये का हुआ शुद्ध मुनाफा

BCCI हुआ मालामाल…, इस साल रिकॉर्ड 3,358 करोड़ रुपये का हुआ शुद्ध मुनाफा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ड्रीम11 (Dream11) द्वारा स्पॉन्सरशिप वापस लेने और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) (International Cricket Council - ICC) के शेयर में कमी के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रही। एपेक्स काउंसिल को सौंपे गए एक नोट के अनुसार, बीसीसीआई ने एडिडास के साथ एक अलग स्पॉन्सरशिप डील के जरिए कमी पूरी की है। बाद में इसने अपोलो टायर्स के साथ भी करार किया। क्रिकबज़ द्वारा देखे गए नोट में कहा गया है, "ड्रीम11 और हाल के कानूनी बदलावों से प्रभावित अन्य संस्थाओं जैसे स्पॉन्सर के हटने के बावजूद, बीसीसीआई ने सफलतापूर्वक अगले ढाई साल के लिए ज्यादा वैल्यूएशन पर एक नई जर्सी स्पॉन्सरशिप हासिल की है।" अगस्त में, भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 पारित करने के बाद ड्रीम11 ने 358 करोड़ रुपये की अपनी स्पॉन्सरशिप डील वापस ल...
भारतीय अर्थव्यवस्था नए साल भी तेज रफ्तार से बढ़ेगी…. जीडीपी 6.7% रहने का अनुमान

भारतीय अर्थव्यवस्था नए साल भी तेज रफ्तार से बढ़ेगी…. जीडीपी 6.7% रहने का अनुमान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक विकास (Global Economic Development) के स्थिर रहने की उम्मीद के बीच अगले साल भी भारत (India) तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं (Indian Economy Grow at Faster) में से एक बना रहेगा। गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) के अनुसार, 2026 में वैश्विक विकास दर के 2.8 फीसदी रहने का अनुमान है। यह 2.5 फीसदी के आम सहमति अनुमान से अधिक है। यह कई अर्थव्यवस्थाओं में स्थिर महंगाई और आसान मौद्रिक स्थितियों के कारण संभव हो पा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, टैरिफ में कमी, कर कटौती और आसान वित्तीय स्थितियों के कारण अमेरिका का प्रदर्शन काफी बेहतर रहने की संभावना है। मजबूत घरेलू मांग और अनुकूल संरचनात्मक रुझानों के कारण भारत सहित उभरते बाजारों का प्रदर्शन विकसित देशों से बेहतर रहने की उम्मीद है। इस दौरान भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर लगभग 6.7 फीसदी और 2027 में 6.8 फीसदी र...
कर्नाटक में भीषण हादसा… ट्रक से टक्कर के बाद स्लीपर कोच बस में लगी आग… 10 लोगों की मौत

कर्नाटक में भीषण हादसा… ट्रक से टक्कर के बाद स्लीपर कोच बस में लगी आग… 10 लोगों की मौत

राष्ट्रीय
चित्रदुर्ग । कर्नाटक (Karnataka) में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident ) में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले (Chitradurga district) में एक ट्रक से टक्कर (Collision with a truck) के बाद निजी स्लीपर कोच बस (Sleeper coach bus) में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही निजी स्लीपर कोच बस को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी और उसमें तुरंत आग लग गई। पुलिस ने बताया कि चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गोरलाथु क्रॉस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर यह सड़क दुर्घटना हुई। डिवाइडर पार कर बस से टकराया ट्रकपुलिस ने बताया कि हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर को पार कर गया और बेंगलुरु से शिवमोगा जा रही एक बस से टकरा गया। पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, ...
UP: शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट आया परिवार, 5 लोगों की मौत

UP: शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट आया परिवार, 5 लोगों की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां रोजा रेलवे स्टेशन (Roza Railway Station) के आउटर इलाके में रेलवे ट्रैक पार करते समय गरीब रथ ट्रेन (Garib Rath Train) की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य और उनका एक रिश्तेदार शामिल है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बारे में पता चलते ही स्टेशन पर मौजूद लोग सन्न रह गए। हादसा उस समय हुआ, जब हरिओम नाम का युवक अपने रिश्तेदार सेठपाल, उसकी पत्नी पूजा और उनके दो बच्चों को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था. दोनों परिवार एक ही बाइक पर सवार होकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. यह रास्ता आमतौर पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ट्रैक पार करते समय बाइक सवार ट्रेन की दिशा का सही अंदाजा नहीं लगा सके. इसी दौरान तेज ...
PM मोदी आज लखनऊ में करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण… म्यूजियम का उद्घाटन भी होगा

PM मोदी आज लखनऊ में करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण… म्यूजियम का उद्घाटन भी होगा

राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में बसंतकुंज योजना (Basant Kunj Scheme) में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल (National Inspiration Site) का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पीएम यहां पर लगी तीन विभूतियों अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। इन विभूतियों के संस्मरणों को संजोने के लिए बने म्यूजियम का लोकार्पण भी होगा। इस आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री करीब दो बजे आयोजन स्थल पर हेलीकाॅप्टर से पहुंचेंगे। लोकार्पण के लिए आयोजन स्थल के साथ पूरे शहर को सजाया व संवारा गया है। आयोजन स्थल को भव्य बनाने के लिए कई प...
केन्द्र ने अरावली पहाड़ियों में नए खनन पट्टे देने पर लगाई रोक, राज्यों को दिया निर्देश

केन्द्र ने अरावली पहाड़ियों में नए खनन पट्टे देने पर लगाई रोक, राज्यों को दिया निर्देश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अरावली पहाड़ियों (Aravalli Hills) को लेकर केंद्र सरकार (Central government) ने बुधवार को बड़ा फैसला (Big Decision) लिया। केंद्र ने राज्यों को अरावली में नए खनन पट्टे (New Mining Leases) देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। सरकार का कहना है कि वह अरावली की पहाड़ियों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जैव विविधता के संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देती है। अरावली रेंज दिल्ली से गुजरात तक फैली हुई है, जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर भी लोग अरावली को लेकर सरकार का विरोध कर रहे थे। अब अवैध खनन से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राज्यों को अरावली में किसी भी तरह की नई माइनिंग पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा, ''यह रोक पूरी अरावली रें...
शिवाजी को महिलाओं के कपड़ों पर बयान देना पड़ा भारी, राम गोपाल वर्मा ने लगाई लताड़

शिवाजी को महिलाओं के कपड़ों पर बयान देना पड़ा भारी, राम गोपाल वर्मा ने लगाई लताड़

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से किसी ने किसी सुर्खियों में रहती है. हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर शिवाजी इन दिनों भारी विवाद में घिर गए हैं. महिलाओं के छोटे कपड़ों को लेकर दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में नाराजगी देखने को मिली. कई लोगों ने इसे महिलाओं की आजादी पर हमला बताया. इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी शिवाजी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अपने X हैंडल (ट्विटर) पर एक्टर की जमकर लताड़ लगाई. राम गोपाल वर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें उस इंसान का पूरा नाम तक नहीं पता. उन्होंने लिखा, ‘हे शिवाजी, तुम जो भी हो, अगर तुम्हारे घर की महिलाएं तुम्हारे जैसे बदतमीज और गंदे आदमी को सहन कर सकती हैं, तो तुम उन्हें एथिक्स का पाठ पढ़ा सकते हो’. उनका ये ट्वीट तेजी से वाय...
धुरंधर फिल्म के सदस्यों पर FIR नहीं कर सकती है पाक पुलिस, जानिए पूरा मामला

धुरंधर फिल्म के सदस्यों पर FIR नहीं कर सकती है पाक पुलिस, जानिए पूरा मामला

मनोरंजन
कराची । बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म धुरंधर को लेकर पाकिस्तान में शुरू हुआ विवाद अब अदालत में ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के एक कार्यकर्ता द्वारा फिल्म के निर्देशक आदित्य धर, अभिनेता रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और अन्य क्रू मेंबर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर पाकिस्तानी पुलिस ने अदालत में अपना जवाब सौंप दिया है। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि FIR दर्ज करना कानूनी रूप से संभव नहीं है। पुलिस ने यह रिपोर्ट PPP के कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर द्वारा दायर उस अर्जी के जवाब में पेश की है, जिसमें उन्होंने फिल्म के निर्देशक, निर्माता और अन्य क्रू सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की थी। दारखशां थाने के SHO ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि सभी नामित आरोपी भारतीय नागरिक हैं और उनकी न तो पाकिस्तान में कोई आवासीय मौजूदगी है, न ही व्यवसायिक ...