क्रिसमस पर जेलेंस्की ने मांगी दुआ, पुतिन की मौत और रूस की बर्बादी
Uncategorized
कीव। जहां एक तरफ पूरी दुनिया क्रिसमस की खुशियां मना रही है, वहीं दूसरी तरफ दो देशों के लोग डर के मारे घरों में बंद होने पर मजबूर हैं. ये हालात युद्ध से गुजर रहे रूस और यूक्रेन में दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों देशों को बीच चल रहा महायुद्ध ने अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां कूटनीति नहीं ‘बददुआओं’ का भयावह शोर सुनाई दे रहा है. क्रिसमस के मौके पर जब दुनिया शांति की दुआ मांगती है, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दुआ में सीधे पुतिन की मौत और रूस की बर्बादी मांग डाली है.
क्या बोल गए जेलेंस्की?रूस-यूक्रेन के बीच पीस डील की कोशिश कर रहे ट्रंप कई बार ये कह चुके हैं कि जेलेंस्की और पुतिन एक-दूसरे से बेहद नफरत करते हैं. हाल ही में क्रिसमस के मौके पर जेलेंस्की ने अपने देशवासियों को संबोधित किया और इस दौरान पुतिन के लिए उनकी नफरत उफन-उफन कर बाहर आ रही थी.जेलेंस्की ने अपनी भावुक स्पीच में एक पुरा...









