IndW vs SAW: मैच में 412 रन बने, फिर भी नहीं लगा कोई शतक… T20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Uncategorized
नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस श्रीलंका चौथे टी20 मैच (India vs Sri Lanka fourth T20 match) के दौरान एक ऐसा कारनामा हुआ, जो वुमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं हुआ। भारत (India) ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास का 221 रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस दौरान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 80 तो शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 ही रन बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने 53 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में 412 रन बनाए, मगर किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा।
WT20I क्रिकेट के इतिहास का यह दोनों टीमों का मिलाकर सबसे बड़ा स्कोर है, जब किसी बैटर ने शतक ना जड़ा हो। जब इतने रन टी20 में बनते हैं तो कोई एक ...









