Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

CM योगी की नई नीति ने बदली UP की तस्वीर… रोजगार बढ़े…. कमाई में भी इजाफा

CM योगी की नई नीति ने बदली UP की तस्वीर… रोजगार बढ़े…. कमाई में भी इजाफा

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) द्वारा लागू की गई नई आबकारी नीति (New excise policy) ने राज्य के राजस्व, सुरक्षा और औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल दी है। साल 2025 आबकारी विभाग के लिए संरचनात्मक सुधारों और तकनीकी बदलावों का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति और 'ई-गवर्नेंस' के समन्वय ने इस क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ-साथ रिकॉर्ड तोड़ कमाई सुनिश्चित की है। नई आबकारी नीति के तहत विभाग की पूरी कार्यप्रणाली को 'टेक्नोलॉजी ड्रिवेन' बनाया गया है। अब शराब की दुकानों का आवंटन पूरी तरह से ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो गई है। इसके अलावा, लेबल की मंजूरी, एमआरपी का निर्धारण और निर्यात परमिट जैसी सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। निगरानी को सख्त करने क...
कोर्ट Procedures में बड़े बदलाव की तैयारी… इमरजेंसी में आधी रात को भी SC जा सकेंगे फरियादी

कोर्ट Procedures में बड़े बदलाव की तैयारी… इमरजेंसी में आधी रात को भी SC जा सकेंगे फरियादी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत (Chief Justice of India Surya Kant) ने अदालतों की कार्य प्रणाली (Court Procedures) में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कोई भी व्यक्ति आधी रात को भी अदालतों का दरवाजा खटखटा सकेगा। साथ ही शीर्ष न्यायालय (Supreme Court) ने काम में तेजी लाने के लिए SOP जारी की है, जिसमें वकीलों की दलील और लिखित निवेदन प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। सीजेआई सूर्य कांत ने कहा, 'मेरी कोशिश है कि शीर्ष न्यायालय और उच्च न्यायालयों को जनता की अदालत बनाया जा सके, ताकि लीगल इमरजेंसी के समय वह किसी भी समय अदालत का दरवाजा खटखटा सके।' उन्होंने कहा, 'संवैधानिक अदालतें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की तरह काम करेंगी। लीगल इमरजेंसी के समय कोई भी नागरिक मामले को सुलझा...
भारत ने महिला T-20I में तीसरी बार किया क्लीन स्वीप…कप्तान ने कहा- बहुत अच्छा रहा साल 2025

भारत ने महिला T-20I में तीसरी बार किया क्लीन स्वीप…कप्तान ने कहा- बहुत अच्छा रहा साल 2025

Uncategorized
नई दिल्ली। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) ने श्रीलंका (Sri Lanka) का पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज (India Women vs Sri Lanka Women) में क्लीन स्वीप किया। भारत ने तिरुवनंतपुरम में 175/7 का स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका से आखिरी मैच 15 रनों से जीता। हरमनप्रीत ने 43 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद हरमन ब्रिगेड की यह पहली सीरीज थी। भारतीय कप्तान ने वनडे से टी20 मोड में शिफ्ट करने की सच्चाई से मुंह नहीं फेरा। भारत ने महिला टी20 इंटरनेशनल में तीसरी बार 5-0 से सीरीज अपने नाम की है। भारत ने इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज और 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा किया था। वहीं, श्रीलंका टीम ने चार बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली और पहली...
प्रभास की ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री

प्रभास की ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टीम 'द राजा साब' ने फिल्म से मालविका मोहनन के किरदार भैरवी का आधिकारिक खुलासा कर दिया है, जिसने फिल्म के प्रमोशन को एक नया मोड़ दे दिया है। इस अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। भैरवी को एक रहस्यमयी, स्टाइलिश और ताकतवर शख्सियत के रूप में पेश किया गया है, जिससे साफ है कि कहानी में उनका रोल बेहद अहम होने वाला है। भारत की सबसे बड़ी अपकमिंग हॉरर-फैंटेसी फिल्मों में गिनी जा रही इस फिल्म के लिए यह खुलासा काफी चर्चा में है। जारी किए गए नए पोस्टर में मालविका मोहनन ब्लैक साड़ी, स्टेटमेंट ब्लाउज, लेयर्ड ब्रेसलेट्स, टेक्सचर्ड हैंडबैग और सनग्लासेस के साथ बेहद एलिगेंट अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी शांत लेकिन आत्मविश्वास से भरी नजरें एक साथ रहस्य और आकर्षण दोनों का एहसास कराती हैं। बैकग्राउंड में दिखता सुनसान कॉरिडोर फिल्म के भूतिया माहौल को और गहराई देता है, जिससे यह साफ हो जा...
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा, हो रही जबरदस्त कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा, हो रही जबरदस्त कमाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। खास यह है कि इसके सामने रिलीज हुई दूसरी फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही है। लगातार जबरदस्त कमाई करते हुए 'धुरंधर' ने रिलीज के 24वें दिन एक नया कीर्तिमान बना दिया है।इस फिल्म में रणवीर के अलावा मुख्य भूमिका में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्न, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी के साथ कई अन्य कलाकार हैं। वहीं सारा अर्जुन इस फिल्म में रणवीर के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहीं हैं। चौथे वीकेंड पर भी बरकरार रहा जादू 'धुरंधर' का असर चौथे वीकेंड पर भी साफ देखने को मिला, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 24वें दिन यानी चौथे रविवार को करीब 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले 23वें दिन...
गिरती कमाई से उबरने की कोशिश, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के मेकर्स ने दिया नया ऑफर

गिरती कमाई से उबरने की कोशिश, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के मेकर्स ने दिया नया ऑफर

मनोरंजन
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई में रोज़ गिरावट दर्ज की जा रही है। वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म फिलहाल अपनी लागत निकालने से काफी दूर नजर आ रही है। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक नया दांव खेला है।करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के लिए अब 'बाय वन, गेट वन फ्री' ऑफर की घोषणा की गई है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिलेगी। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सिर्फ 29 दिसंबर तक ही मान्य रहेगा। अब तक की कमाई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन करीब 5.25 क...
मध्य प्रदेश के असद खान ने काशी में अपनाया सनातन धर्म, नया नाम अथर्व त्यागी

मध्य प्रदेश के असद खान ने काशी में अपनाया सनातन धर्म, नया नाम अथर्व त्यागी

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) में मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी असद खान ने विधिवत रूप से सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। धर्मांतरण के पश्चात उनका नाम अथर्व त्यागी रखा गया। अस्सी घाट के समीप पवित्र गंगा नदी में नाव पर आचार्यों के सान्निध्य में गौरी-गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुद्धिकरण संस्कार संपन्न कराया गया। इस प्रक्रिया के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात विधिवत नामकरण संस्कार हुआ। पूजन एवं शुद्धिकरण संस्कार कराने वाले योगी आलोक नाथ (हिन्दू युवा शक्ति प्रदेश प्रचारक) और सुधीर सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि घर वापसी से पूर्व आवश्यक शुद्धिकरण संस्कार कराए गए, जिसके बाद मंत्रोच्चार के साथ ना...
तोशाखाना मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी ने सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती

तोशाखाना मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी ने सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती

Uncategorized
इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने तोशाखाना-2 मामले में सुनाई गई 17-17 साल की कैद की सजा को चुनौती देते हुए सोमवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में अलग-अलग अपीलें दायर कीं। ये अपीलें 20 दिसंबर 2025 को एक विशेष अदालत द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ दायर की गई हैं, जिसमें दोनों को बुल्गारी आभूषण सेट की कथित खरीद से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया था। यह आभूषण मई 2021 में एक आधिकारिक यात्रा के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस द्वारा इमरान खान को उपहार में दिया गया था और इसे कथित तौर पर बहुत कम कीमत पर खरीदा गया था। अपीलों में दोनों ने तर्क दिया है कि यह दोषसिद्धि राजनीतिक रूप से प्रेरित है। उन्होंने उच्च न्यायालय से फैसले को रद्द करने और उन्हें बरी करने की मांग की है। अपीलकर्ताओं ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष (फेडरल जांच एजेंसी - एफआईए) द्वारा अपनाई गई प्...
तूफान में भारतीय वायुसेना ने लगा दी जान, अब चीन के सामने श्रीलंका ने मदद के लिए फैलाए हाथ

तूफान में भारतीय वायुसेना ने लगा दी जान, अब चीन के सामने श्रीलंका ने मदद के लिए फैलाए हाथ

Uncategorized
नई दिल्‍ली। नवंबर 2025 में श्रीलंका को चक्रवात दित्वा ने बुरी तरह प्रभावित किया। इस प्राकृतिक आपदा से देश में भयंकर बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। हजारों लोग प्रभावित हुए, सैकड़ों की मौत हुई और सड़कें, पुल तथा रेलवे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। श्रीलंका सरकार ने आपदा के बाद पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी। इसमें चीन और भारत ने सबसे आगे बढ़कर सहायता प्रदान की। इस बीच श्रीलंका ने सोमवार को चक्रवात दित्वा से क्षतिग्रस्त हुए पुलों और रेलवे पटरियों के पुनर्निर्माण के लिए चीन से तत्काल सहायता मांगी। दरअसल, चक्रवात के कारण श्रीलंका में भारी बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस कारण ॉआपदा प्रबंधन क्षमता पर भारी दबाव पड़ा है। ऐसे में श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने चीनी राजदूत क्वी झेनहोंग से मुलाकात कर...
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्‍म करने 50 सालों की सुरक्षा गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की ?

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्‍म करने 50 सालों की सुरक्षा गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की ?

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस सिलसिले में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि ट्रंप ने उन्हें 20-सूत्री शांति प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी, जिसकी चर्चा ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ की थी। जेलेंस्की की यह टिप्पणी रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच पर ट्रंप से मुलाकात के बाद आई, जहां दोनों नेताओं ने युद्ध समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की। यह संघर्ष रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के साथ शुरू हुआ था और अब 4 साल पूरे होने वाला है। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अगले 50 वर्षों तक लंबी अवधि की सुरक्षा गारंटी पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस के साथ कोई बातचीत तभी संभव है जब राष्ट्रपति ट्रंप और यूरोपीय नेता दस्तावेजों पर सहमति बनाएं। इस बीच ट्रंप...