Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी से… आकाश चौपड़ा ने बताया-कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन

WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी से… आकाश चौपड़ा ने बताया-कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन

Uncategorized
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का अगला सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने कई भविष्यवाणी हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना और दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा रनों के मामले में बाकी सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकती हैं। वहीं आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट के विजेता को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पिछले तीन बार की रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स को 2026 का चैंपियन चुना है। आकाश चोपड़ा ने ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) के लिए स्मृति मंधाना को सबसे मजबूत दावेदार बताया है। आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, "मुझे लगता है कि इस सीजन में ...
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर भड़के मौलाना.. बोले- पश्चाताप करो.. कलमा पढ़ो

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर भड़के मौलाना.. बोले- पश्चाताप करो.. कलमा पढ़ो

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Bollywood actress Nushrratt Bharuccha) हाल ही में उज्जैन (Ujjain) पहुंची थीं, जहां उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती (Bhasma Aarti) में शामिल होकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान महाकाल के दर्शन (Lord Mahakal Darshan) किए। इस दौरान उन्होंने ना केवल पूजा-पाठ किया, बल्कि महाकाल पर जल भी चढ़ाया, और पटका भी पहना। उनके ऐसा करने पर मुस्लिम धर्मगुरु भड़क गए हैं और उन्होंने इसे गुनाह-ए-अजीम (महापाप) बताते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (All India Muslim Jamaat) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी (Maulana Shahabuddin Razvi) ने कहा कि अभिनेत्री ने जो किया है उसकी इजाजत इस्लाम नहीं देता है और उन्हें इसके लिए तौबा (पश्चाताप) करना होगा। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए मौलाना शहाबुद्...
MP: उज्जैन में दिखा कपिल देव का खास अंदाज… बच्चों संग गली में खेली क्रिकेट, लगाए शॉट्स

MP: उज्जैन में दिखा कपिल देव का खास अंदाज… बच्चों संग गली में खेली क्रिकेट, लगाए शॉट्स

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। भारतीय क्रिकेट मशहूर शख्सियत (Indian Cricket Personality) और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान (1983 World Cup winning captain) कपिल देव (Kapil Dev) अपने एक पुराने मित्र से मिलने उज्जैन (Ujjain) पहुंचे। इस दौरान कपिल देव (Kapil Dev) का एक बेहद खास अंदाज देखने को मिला। कपिल देव बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के एक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेली और तगड़े शॉट्स लगाए। बच्चों के साथ इस मौज-मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महान क्रिकेटर को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। यही नहीं वहां से गुजरने वाले लोग भी कपिल देव की इस सादगी को देखकर हैरान रह गए। नहीं लिया वीआईपी सुरक्षा का तामझामबताया जाता है कि कपिल देव अपने पुराने पारिवारिक मित्र मोहनलाल सोनी और सरला सोनी से मिलने उनके निवास पर आए थे। इस अल्प प्रवास के दौरान उन्होंने किसी भी प्रकार का सुरक्षा प्रोटोकॉल या वीआ...
दिल्ली में नकली नमक, घी और घरेलू सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़… 4 गिरफ्तार

दिल्ली में नकली नमक, घी और घरेलू सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़… 4 गिरफ्तार

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की ईस्टर्न रेंज-एक क्राइम ब्रांच ने नकली घरेलू सामान (Counterfeit Household Goods) बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गैंग उत्तम नगर और कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस ने इस मामले में उत्तम नगर निवासी नितिन कुमार, रजत सिंघल उर्फ चिंटू, सुरेंद्र गुज्जर और मंगोलपुरी निवासी मुजाहिद उर्फ कार्तिक को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली खाद्य और घरेलू उत्पाद (Counterfeit food and household products) बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब पांच हजार किलोग्राम टाटा का नकली नमक, 1,100 लीटर से अधिक नकली घी (पतंजलि, अमूल और मधुसूदन ब्रांड के नाम पर), 8,640 ईनो सैशे, 1,200 ऑलआउट की शीशियां, 1,152 वीट पैक, बड़ी संख्या में खाली पैकिंग सामग्री, पाउच सिलाई मशीन, पैकिं...
यूक्रेन ने पुतिन के घर के आसपास दागे थे 91 ड्रोन… मगर US को नहीं मिले हमले के सबूत

यूक्रेन ने पुतिन के घर के आसपास दागे थे 91 ड्रोन… मगर US को नहीं मिले हमले के सबूत

Uncategorized
मास्को। रूस (Russia) ने बीते सोमवार को यूक्रेन (Ukraine) पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के घर पर हमला करने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। रूस ने कहा है कि यूक्रेन ने मॉस्को में स्थित पुतिन के आवास पर ताबड़तोड़ 91 ड्रोनों से हमला किया। हालांकि अब एक रिपोर्ट में कहा किया गया है कि अमेरिका (America) को इस हमले का कोई सबूत नहीं मिला। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों को पुतिन या उनके किसी भी घर को निशाना बनाए जाने का कोई निशान नहीं मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक CIA ने रूसी दावों की पुष्टि करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें पुतिन या उनके किसी घर को निशाना बनाने का कोई सुराग नहीं मिला। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने खुफिया जानकारी का विश्लेषण किया था, लेकिन उन्हें पुतिन के जान को कोई खतरा नहीं नजर आय...
5 राज्यों के चुनावों की तैयारी.. इसी माह BJP अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं नितिन नबीन

5 राज्यों के चुनावों की तैयारी.. इसी माह BJP अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं नितिन नबीन

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकारी अध्यक्ष (Working President) नितिन नवीन (Nitin Naveen) जनवरी के मध्य में अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल, यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) संभाल रहे हैं। वह साल 2020 से अध्यक्ष पद पर हैं। खास बात है कि नवीन को भाजपा की कप्तानी ऐसे समय पर मिल रही है, जब पार्टी पश्चिम बंगाल (West Bengal) समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट में भाजपा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव की जरूरत पूरी हो गई हैं। ऐसे में नवीन का मध्य जनवरी तक पार्टी के शीर्ष पद पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। वह इस पद पर 2029 लोकसभा चुनाव तक रहेंगे। भाजपा के एक नेता ने कहा, 'हमने 18 लाख पोलिंग बूथों में से 17 ...
नए साल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम रहेगी काफी बिजी…. देखें पूरे साल का शेड्यूल

नए साल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम रहेगी काफी बिजी…. देखें पूरे साल का शेड्यूल

Uncategorized
नई दिल्ली। अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो आपको ये बात जानकर खुशी होगी कि आप नए साल में भी भारतीय खिलाड़ियों (Indian players) को हर महीने मैदान पर देखेंगे। पिछले कई सालों से चला आ रहा सिलसिला 2026 में भी जारी रहेगा। भारतीय टीम (Indian team) या टीम के खिलाड़ी हर महीने आपको क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस साल भी काफी बिजी रहने वाली है। पूरा शेड्यूल नए साल का क्या है? टीम इंडिया, कब, कहां और किसके खिलाफ मुकाबला खेलेगी? ये जान लीजिए। कुछ सीरीज तो अभी से शेड्यूल (Team India 2026 Full Schedule) हैं। जनवरी 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूलटीम इंडिया नए साल यानी 2026 का आगाज न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ करने वाली है। इसकी शुरुआत 11 जनवरी 2026 से होगी। 14 जनवरी को दूसरा और 18 जनवरी को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इसके बाद पांच मैचों की टी20 ...
कुरान पर शपथ लेकर आज न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बनेंगे भारतीय मूल के ममदानी… रचेंगे इतिहास

कुरान पर शपथ लेकर आज न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बनेंगे भारतीय मूल के ममदानी… रचेंगे इतिहास

Uncategorized
न्यूयॉर्क। भारतीय मूल (Indian origin) के जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) गुरुवार को इतिहास रचने जा रहे हैं। आधी रात को शपथ लेते ही वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर (Largest city America), न्यूयॉर्क (New York) के पहले मुस्लिम मेयर (First Muslim mayor) बन जाएंगे। इस दिन को खास बनाने के लिए ममदानी एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं। वे मेयर पद के लिए कुरान पर हाथ रखकर शपथ लेने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब न्यूयॉर्क शहर का कोई मेयर शपथ लेने के लिए इस्लाम के पवित्र ग्रंथ का इस्तेमाल करेगा। 34 साल के डेमोक्रेट जोहरान ममदानी सिटी हॉल के नीचे एक लंबे समय से बंद सबवे स्टेशन में मेयर की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ लेते ही वह इस पद को संभालने वाले पहले मुस्लिम, पहले दक्षिण एशियाई और अफ्रीका में जन्मे पहले व्यक्ति बन जाएंगे। जानकारी के मुताबिक ममदानी की पत्नी, रमा दुवाजी ने इस पवित्र ग्रंथ को चुनने म...
ऑपरेशन सिंदूर सहित 2025 में सेना ने और कहां-कहां लहराए सफलता के परचम

ऑपरेशन सिंदूर सहित 2025 में सेना ने और कहां-कहां लहराए सफलता के परचम

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। सेना ने साल 2025 में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताया है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, नई क्षमताएं, टेक्नोलॉजी इंडक्शन, सैन्य कूटनीति और स्वदेशीकरण जैसे कदम शामिल हैं। सैन्य क्षेत्र में इस साल का सबसे बड़ा डेवलपमेंट ऑपरेशन सिंदूर था, जो मई 2025 में पाकिस्तान सेना समर्थित आतंकवादियों की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ। पूरी ऑपरेशनल योजना भारतीय सेना के मिलिट्री ऑपरेशंस ब्रांच ने तैयार की। इसे अंजाम देने की निगरानी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस के ऑप्स रूम से की गई, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और सभी तीन सर्विस चीफ उपस्थित थे। ऑपरेशन के दौरान, सीमा पार 9 आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया गया। 7 शिविरों को भारतीय सेना ने निष्क्रिय किया, जबकि दो को भारतीय वायु सेना ने नष्ट कर दिया। ये हमले सटीक, नियंत्रित और समयबद्ध थे। सेना ने बताया कि कैसे पाकिस्तान के ...
इज़राइल-हमास युद्ध के बाद क्या होगा? : गाजा को लेकर इजरायल ने बनाया प्‍लान

इज़राइल-हमास युद्ध के बाद क्या होगा? : गाजा को लेकर इजरायल ने बनाया प्‍लान

Uncategorized
मुंबई। गाजा को लेकर इजरायल ने बड़ा ऐलान किया है। उसने कहा है कि वह गाजा में काम कर रहे अंतरराष्ट्रीय संगठनों की जांच के लिए बनाए गए अपने नए नियमों का पालन न करने पर कई मानवीय संगठनों की गतिविधियां निलंबित करेगा, जिनमें 'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ भी शामिल है। प्रवासी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि जिन संगठनों पर एक जनवरी से प्रतिबंध लगाया जाएगा, वे कर्मचारियों, वित्त पोषण और संचालन से जुड़ी जानकारी साझा करने से संबंधित नई शर्तों को पूरा नहीं कर पाए हैं। मंत्रालय ने डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स पर आरोप लगाया कि उसने उन कुछ कर्मचारियों की भूमिकाओं को स्पष्ट नहीं किया, जिन पर इजराइल ने हमास और अन्य चरमपंथी संगठनों के साथ सहयोग का आरोप लगाया है। डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने कहा है कि इजरायल के ये नियम मनमाने हैं और इससे उनके कर्मचा...