Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

देश में आज से VB-G RAM G योजना लागू…. ग्रामीण मजदूरों को अब 125 दिन का रोजगार

देश में आज से VB-G RAM G योजना लागू…. ग्रामीण मजदूरों को अब 125 दिन का रोजगार

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था (Rural Employment System) में बड़ा बदलाव करते हुए 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (वीबी-जी राम जी एक्ट -VB-G RAM G Act ) को 1 जुलाई से लागू कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार योजना (New Rural Employment Scheme) के तहत मजदूरी दरों में भी बढ़ोतरी की है। अब देश में औसत दैनिक मजदूरी 298.8 रुपये से बढ़कर 327.4 रुपये हो गई है। यानी औसतन 28.6 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को नई मजदूरी दरों की अधिसूचना जारी की। नई दरें 1 जुलाई से देश के सभी 34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मजदूरी क्षेत्रों में लागू हो गई हैं। अब 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटीसरकार के अनुसार, नए कानून के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिनों के मजदूरी वाले रोजगार की कान...
MP: उज्जैन में शिप्रा रामघाट पर महाआरती के दौरान भिड़े पुजारी-वेंडर…. जमकर चले लात-घूसे

MP: उज्जैन में शिप्रा रामघाट पर महाआरती के दौरान भिड़े पुजारी-वेंडर…. जमकर चले लात-घूसे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में शिप्रा के रामघाट (Ramghat) पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ। यहां शाम को महाआरती (Maha Aarti) के बीच अचानक मंत्रोच्चार की जगह अपशब्द और लात-घूंसे चलने लगे। फूल-प्रसाद बेचने वाले वेंडरों और घाट के पुजारियों के बीच विवाद हुआ। घटना 28 जून की शाम की है, जिसने घाटों की सुरक्षा और वहां चल रही अवैध दुकानदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में थाना महाकाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस कायमी की है। मारपीट में दोनों ओर से 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम को जब शिप्रा घाट पर आरती शुरू हुई, तो फूल-प्रसाद विक्रेता हमेशा की तरह आरती के बीच में ही श्रद्धालुओं को सामान बेचने की जिद करने लगे। इससे आरती की मर्यादा भंग हो रही थी। महिलाओं ने मारपीट...
Pakistan: लाहौर में ट्यूशन सेंटर में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक भरभराकर गिरी छत …. 14 की मौत. 20 घायल

Pakistan: लाहौर में ट्यूशन सेंटर में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक भरभराकर गिरी छत …. 14 की मौत. 20 घायल

अंतरराष्ट्रीय
लाहौर। पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर (Lahore) शहर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। घनी आबादी वाले काहना नौ क्षेत्र के बस्ती ईदगाह इलाके (Basti Eidgah area) में एक निजी ट्यूशन सेंटर (Tuition Center) की छत अचानक ढह गई, जिसमें 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय सात से तेरह वर्ष की आयु के बच्चे कक्षाओं में बैठे हुए थे, जो मलबे के नीचे दब गए। पुलिस और बचाव टीमों के अनुसार, यह ट्यूशन सेंटर एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर संचालित हो रहा था। बताया गया कि इमारत का एक हिस्सा अभी बन रहा था और मजदूर काम में व्यस्त थे, तभी छत का बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा। मलबे में दबे बच्चों को निकालने के लिए स्थानीय पुलिस, एधी फाउंडेशन की टीम और रेस्क्यू 1122 के कर्मी पिछले कई घंटों से अथक प्रयास कर रहे हैं। लाहौर के उप महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) फैसल कामरान ने घटनास्थल...
सूर्य-अरुण की युति आज बनाएगी दशांक योग…. इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत !

सूर्य-अरुण की युति आज बनाएगी दशांक योग…. इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत !

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज शाम करीब 6 बजकर 51 मिनट से ब्रह्मांड में एक बेहद महत्वपूर्ण और दुर्लभ ज्योतिषीय घटना होने जा रही है. इस समय सूर्य देव और अरुण ग्रह (Uranus) एक-दूसरे से 36 डिग्री की विशेष कोणीय स्थिति में आ रहे हैं. वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस विशिष्ट कोणीय दूरी के कारण दशांक योग (Dashank Ypg 2026) का निर्माण हो रहा है. सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान और सफलता का कारक माना जाता है, जबकि अरुण ग्रह को अचानक बदलाव, नवीनता और क्रांतिकारी विचारों का स्वामी माना जाता है. इन दोनों का यह संयोग कुछ विशेष राशि के जातकों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि इस दशांक योग से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। 1. मेष राशि (Aries)- मेष राशि के जातकों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं है. सूर्य और अरुण की यह स्थिति आपके कार्यक्षेत्र में बड़ा उछाल लाएगी.- फायदा...
France: भीषण गर्मी से 4 दिन में इतनी मौतें हुईं….. पेरिस के शवगृहों में कम पड़ गई जगह

France: भीषण गर्मी से 4 दिन में इतनी मौतें हुईं….. पेरिस के शवगृहों में कम पड़ गई जगह

अंतरराष्ट्रीय
पेरिस। फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) के आस पास बीते चार दिनों में इतनी मौतें हुई कि शवगृहों (Morgues) में जगह कम पड़ गई है. भीषण गर्मी (Scorching heat) ने यूरोप में कई देशों में रिकॉर्ड तोड़े। पेरिस के एक शवगृह में लगातार फोन आ रहे हैं.फोन करने वाले यही पूछते हैं कि, क्या एक शव रखने की जगह मिलेगी? जौहर एर्टेली अफसोस भरी आवाज में जवाब देते हैं, "नहीं" और ऐसा जवाब वह दिन में कई बार देते हैं. एर्टेली के कोल्ड रूम में 32 शवों को रखने की जगह है. वह कहते हैं, "मुझे सैकड़ों फोन आ रहे हैं. हम एक बड़ी त्रासदी देख रहे हैं"एर्टेली ने अपने पेशे से जुड़े अन्य लोगों से भी बातचीत की.उन्होंने भी हेर्टेली को बताया कि 80 किलोमीटर दूर से भी शव पेरिस के शवगृहों तक लाए जा रहे हैं.ज्यादा जगह बनाने के लिए एर्टेली ने प्रशासन से अपने शवगृह के बाहर रेफ्रीजेरेटर लगाने की अनुमति मांगी है. पेरिस एयरपो...
टमाटर-प्याज-आलू की कीमतों में भारी इजाफा…. बिगाड़ा रसोई का बजट

टमाटर-प्याज-आलू की कीमतों में भारी इजाफा…. बिगाड़ा रसोई का बजट

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आपको पिछले कुछ दिनों से सब्जी मंडी (Vegetable Market) में टमाटर, प्याज और आलू पहले से महंगे नजर आ रहे हैं, तो यह सिर्फ आपका भ्रम नहीं है। देशभर में इन तीनों जरूरी सब्जियों की कीमतों (Vegetable prices) में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे एक बार फिर खाने-पीने की चीजों की महंगाई यानी फूड इंफ्लेशन (Food inflation) बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में टमाटर की औसत खुदरा कीमत में करीब 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, प्याज लगभग 11 प्रतिशत और आलू करीब 1.3 प्रतिशत महंगा हुआ है। ये तीनों सब्जियां भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में इनका संयुक्त योगदान करीब 1.75 प्रतिशत है। इसलिए इनके दाम बढ़ने का सीधा असर महंगाई के आंकड़ों पर भी पड़ सकता है। अगर पिछले...
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी…. 70 डॉलर पर आए दाम, जानें पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी…. 70 डॉलर पर आए दाम, जानें पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (Decline Crude Oil Prices) के बीच आज 30 जून को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Rates) के नए रेट जारी कर दी हैं। देश भर में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। दूसरी ओर अमेरिकी WTI क्रूड 0.83 डॉलर सस्ता होकर 70.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड भी 1 प्रतिशत से अधि टूटकर 72.40 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। एक अच्छी खबर यह है कि मॉर्गन स्टेनली ने तेल की कीमतों का अनुमान घटा दिया है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही उम्मीद से जल्दी सामान्य हो रही है। वहीं, अमेरिका से मजबूत सप्लाई और चीन की कमजोर मांग के कारण बाजार में सरप्लस का खतरा बढ़ गया है। 70 डॉलर पर आएगा कच्चा तेलब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक बैंक ने अपने विश्लेषकों मार्टिन रैट्स, शार्लोट फिर्किंस और एमी गोवर के हवाले से सो...
लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए नए फार्मूलों पर काम कर रही केन्द्र सरकार….

लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए नए फार्मूलों पर काम कर रही केन्द्र सरकार….

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) लोकसभा सीटों (Lok Sabha seats) की संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के फार्मूलों पर काम कर रही है। दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। साथ ही, सरकार महिला आरक्षण कानून (Women's Reservation Law) को लागू करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill) के नए मसौदे को प्रभावी बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। दक्षिणी राज्यों की इस चिंता को ध्यान में रखते हुए मसौदा तैयार किया जा रहा है कि आबादी के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया से लोकसभा में उनकी राजनीतिक ताकत कम हो जाएगी। पहला विधेयक 17 अप्रैल को लोकसभा में पारित नहीं हो सका, क्योंकि सरकार इसे पारित कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाई। क्या है नया फॉर्मूलापहले वाले विधेयक को आधार बना...
MP: खंडवा में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई… 600 सुरक्षाकर्मियों और 25 JCB लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा वन अमला

MP: खंडवा में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई… 600 सुरक्षाकर्मियों और 25 JCB लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा वन अमला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa district) के जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही एक बड़ी बुल्डोजर कार्रवाई (Major bulldozer action) जारी है। अतिक्रमण (Encroachment) के खिलाफ यह महाअभियान ठीक उसी अमाखुजरी वन परिक्षेत्र में हुआ जहां कल करीब 150 से अधिक अतिक्रमणकरियों ने वन विभाग के गश्ती दल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। प्रशासन की योजना करीब 90 हेक्टेयर जंगल को अतिक्रमण मुक्त कराने की है। इस काम के लिए बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के बुलडोर और जेसीबी मशीनें लगी हैं। इस कार्रवाई में सुरक्षा के लिए लगभग 600 से अधिक सुरक्षा कर्मी, 25 जेसीबी मशीनें, वन विभाग का अमला, राजस्व, स्वास्थ्य समेत जिला प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। इस कार्रवाई के दौरान मौके ओर मौजूद खंडवा डीएफओ राकेश डामोर ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 80 से 90 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमणकारिय...
100 साल में तीसरा सबसे सूखा रहा जून…. अल नीनो के असर से देश में बारिश में 42% की कमी

100 साल में तीसरा सबसे सूखा रहा जून…. अल नीनो के असर से देश में बारिश में 42% की कमी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में इस साल जून (June) का महीना पिछले 100 सालों में तीसरा सबसे सूखा जून (Third-driest June) साबित होने जा रहा है। महीने के खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचा है और देशभर में बारिश में 42% की भारी कमी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा इस बात का सीधा संकेत है कि भारत में मॉनसून (Monsoon) को कमजोर करने में 'अल नीनो' ('El Niño') का प्रभाव शुरू हो चुका है। आंकड़ों में समझें सूखे की स्थितिदेशभर में अब तक जून महीने में औसतन 92.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 157.7 मिमी होना चाहिए। अगर महीने के आखिरी दिन यानी मंगलवार को अच्छी बारिश हो भी जाती है, तो भी जून में कुल बारिश 100 मिमी के आसपास ही रहने का अनुमान है। पिछले 100 वर्षों (1927-2026) के इतिहास में, जून में इससे कम बारिश केवल दो बार हुई है- साल 2009 में (87.5 मिमी) और 2014 में (92.1 मिमी)। ये दोनों ही वर...